Friday, July 10, 2026 5:33 pm

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण

पुष्पराजगढ़ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र, ओपीडी कक्ष, एएनसी कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, आयुष्मान कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, प्रसाधन कक्ष, इंजेक्शन कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का जायजा लिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री सुधाकर सिंह बघेल, खंड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ डॉ० एस.के. सिंह सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित थे। आयुष्मान कक्ष के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में डोर टू डोर सर्वे कर 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए तथा हितग्राहियों को मोबलाईज किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा दवा वितरण संधारित पंजी का भी अवलोकन किया। जिसमें आज 12ः00 बजे तक 15 मरीज तथा गत दिवस 22 मरीजों को दवा का वितरण किया गया था। इस दौरान कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए हुए मरीज को ओपीडी एवं पैथोलॉजी में जांच सुविधा अल्प समय में उपलब्ध कराई जाए, जिससे वह समय पर चिकित्सक को जाँच रिपोर्ट दिखाकर दवा वितरण केन्द्र से दवा प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि इनका एक ही कामन रजिस्टर संधारित किया जाए व बेहतर लिस्टिंग की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु आए ग्रामीण मनोहर सिंह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इसी प्रकार लोमरा चंदेल से भी कलेक्टर ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के परिजनों को रोकने व्यवस्था नहीं है, जिससे मरीजों के परिजनों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर कलेक्टर ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पैथोलॉजी कक्ष का भी निरीक्षण कर जांच संधारित पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जांच कराने आए हुए ओपीडी मरीजों की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदान की जाए, जिससे वह अपना इलाज करा कर समय पर घर लौट सकें। इस दौरान कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीज का पूरी जांच सहित अंतिम उपचार हो सके, ताकि उसे बार-बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर न काटने पड़े। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशाधन कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा प्रतिदिन साफ सफाई कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान डेसिंग कक्ष की व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसाधन कक्ष और डेसिंग कक्ष को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। recent visitors 49

बेनीसागर बांध के रेस्ट हाउस में किसानो और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक

  राजनगर  गुरुवार को बेनीसागर रेस्टहाउस बेनीसागर बांध के R.B.C. एवं L.B.C.के किसानों की बैठक का आयोजन किया गया अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष बेनीसागर बांध में पानी 19 फिट भरा हुआ है R.B.C. और L.B.C मैं सिंचाई का शासन द्वारा 3750 हेक्टेयर भूमि  पलेवा हेतु लक्ष्य रखा गया है परंतु किसनो  द्वारा मांग की गई की पलेवा के अतिरिक्त 2  पानी की खेती के लिए जरूरत है S.D.O. डी  के मिश्रा ने बताया पानी की उपलब्धता के आधार पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा नियमों द्वारा R.B.C एवं L.B.C. नहर को 13/11/2024 खोला जाएगा बांध का गेट खोलने से पहले नहर की  सफाई सुनिश्चित की गई जिससे नहरों में पानी बर्बाद ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा इसमें मीटिंग में सिंचाई विभाग के अधिकारी S.D.O. डी के मिश्रा. उप यंत्री विनीता बनकरिया  . लोकेश अर्जरिया  अतिन कुमार खरे अमीन एवं क्षेत्र से आए किसान पूर्व अध्यक्ष  बलबीर गौतम   खजुराहो प्रदीप खंडेलवाल. कमलनयन अवस्थी अचनार एवं बद्री अवस्थी टिकरी कमलेश पाठक खरोई  पुष्पेंद्र नायक रामगोपाल नायक लकी नायक श्री राम चौबे ब रामेश्वर अवस्थी बेनीगंज उप सरपंच एकराम अवस्थी संजू अवस्थी कल्लू पटेल धूराम पटेल मुन्ना प्रजापति इस मीटिंग में और भी क्षेत्र से आए बहुत सारे किसान मौजूद रहे recent visitors 87

सर्दी की नजर न लगे

आजकल के मौसम में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानपान पर थोड़ा सा ध्यान देने केसाथ ही उसकी देखभाल की भी जरूरत होती है… -त्वचा की स्क्रबिंग के लिए चोकरयुक्त आटे या सूजी में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। फिर उबटन की तरह रगड़कर छुड़ा लें और गुनगुने पानी से धो लें। -इस मौसम में त्वचा की क्लेंजिंग और टोनिंग नियमित रूप से करनी चाहिए। रात को सोने से पहले अच्छी क्वालिटी के क्लेंजर से त्वचा की सफाई करनी चाहिए और त्वचा का कसाव बनाए रखने के लिए अच्छी क्वालिटी के टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा में तेल की मात्रा का संतुलन बना रहता है। -शुष्क त्वचा को नर्म बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले क्लेंजिंग क्रीम से चेहरा साफ जरूर करें। -इस मौसम में केला, पपीता, संतरा, अमरूद, सेब आदि फलों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इन फलों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस मौसम में भिगोए गए बादाम, दूध, मक्खन घी, हरी सब्जियों आदि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। -यदि त्वचा ज्यादा तैलीय है तो दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से कुछ देर तक मलें। फिर धो लें। -आजकल के मौसम में प्रतिदिन एक आंवला जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह विटामिन सी का प्राकृतिक स्रोत है और यह त्वचा की भीतरी परतों तक को पोषण प्रदान करता है। इससे आपकी त्वचा भीतर से स्वस्थ बनी रहती है। -नहाने के पानी में एक चम्मच बॉडी ऑयल मिलाकर नहाएं, इससे त्वचा की खुश्की दूर हो जाती है। -आजकल के मौसम में शुष्क हवाओं के कारण होंठों का फटना एक आम बात है। होंठों को फटने से बचाने के लिए घर से बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी का लिप बाम लगाएं और रात को सोते समय नाभि में घी या तेल की दो बूंदें डालें। इससे होंठ मुलायम बने रहेंगे। -अगर आपकी त्वचा रूखी है तो स्नान करने से पहले रोजाना तेल की मालिश करें। तेल की मालिश से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही स्नान करने वाले पानी में थोड़ा सा तेल डाल लें। इससे शरीर में रूखापन नहीं रहता है और चिकनाहट बनी रहती है। -बाहर निकलने से पहले चेहरे के अलावा शरीर के खुले हिस्सों पर मॉइश्चराइजर और अच्छी क्वालिटी के सनस्क्रीन लोशन की मोटी परत लगाएं, ताकि त्वचा सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलट किरणों से सुरक्षित रहे। -कच्चे दूध में शहद मिलाकर उसमें कुछ देर के लिए पावरोटी भिगो दें। फिर इस मिश्रण को चेहरे, गर्दन और हाथों पर स्क्रब की तरह मलें। इससे त्वचा का रंग साफ होगा और वह कांतिमय रहेगी। -सर्दी के मौसम में त्वचा में नमी कम होने की वजह से ही त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में पानी और तरल पदार्थों जैसे सूप, फलों का जूस आदि का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। -रात को सोने से पहले चेहरे पर किसी अच्छी क्वालिटी का नाइट क्रीम जरूर लगाएं, इससे त्वचा नर्म मुलायम बनी रहेगी। -सर्दी के मौसम में दो चम्मच बेसन में थोड़ी मलाई और हल्दी मिलाकर उबटन तैयार करें। इससे हर सप्ताह अपनी त्वचा साफ करें। इससे आपकी त्वचा कांतिमय और कोमल रहेगी।   recent visitors 74

कांग्रेस घाटी में युवाओं के हाथ में फिर से पत्थर देना चाहती है उसे फिर से दहशतगर्दी चाहिए :वीडी शर्मा

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है उन्होंने कहा कांग्रेस के समर्थन से बनी जम्मू कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस ने धारा 370 और 35 A की वापसी का प्रस्ताव लाकर ये साबित कर दिया है कि कश्मीर घाटी में शांति अमन चैन नहीं चाहिए, ये लोग तो युवाओं के हाथों में फिर से पत्थर देना चाहते हैं , ये दोनों पार्टिया देश विरोधी कुचक्र रच रही हैं और पाकिस्तान को ताकत देने की साजिश कर रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अटल जी ने कहा था कि यदि मेरी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार होती तो मैं सबसे पहले धारा 370 हटाता और ये काम  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया, प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 और 35 A को जम्मू कश्मीर से हटाकर पूरे देश को एक सूत्र में बंधने का काम किया लेकिन दुर्भाग्य है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के सहयोग से चल रही नेशनल कांफ्रेंस सरकार ने विधानसभा में असंवैधानिक तरीके से धारा 370 खत्म करने का प्रस्ताव लाया। फिर साबित हो गया कांग्रेस आरक्षण, संविधान और दलित विरोधी है वीडी शर्मा ने कहा कि इस प्रस्ताव का लाना ये साबित करता है कि बार बार संविधान बात करने वाली दलितों की आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस, दलित विरोधी है, आरक्षण विरोधी है और संविधान विरोधी है, क्यों किजो प्रस्ताव है उसमें इसी तरह की बाते हैं, उन्होंने कहा किआज जम्मू के लाल चौक में तिरंगा फहराता है तो तो भाजपा के कारण से संभव हो पाया। नेशनल कांफ्रेंस से साथ मिलकर कांग्रेस देश विरोधी कुचक्र रच रही वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती जम्मू कश्मीर के युवा को नौकरी मिले, रोजगार मिले, वो नहीं चाहती कि कश्मीर घाटी में अमन चैन रहे, आतंकवाद, अलगाववाद कम हो वो तो युवाओं के हाथ में फिर से पत्थर देना चाहती है उसे फिर से दहशतगर्दी चाहिए , कांग्रेस द्वारा नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर देश को तोड़ने का कुचक्र धारा 370 वापस लागू करने के माध्यम से किया जा रहा है, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का ये राष्ट्र विद्रोही एजेंडा है। क्या ये पार्टियाँ आतंकवाद और अलगाववाद का काला दौर फिर से लाना चाहती हैं वीडी शर्मा ने कहा कि आज जब कभी जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादी घटनाएँ होती है तो उमर अब्दुल्ला एक शब्द नहीं बोलते, आज पाकिस्तान की देश विरोधी ताकतों को पाकिस्तान को ताकत देने की कोशिश हो रही है क्या कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस आतंकवाद और अलगाववाद का काला दौर फिर से लाना चाहते हैं। अमेरिका में ट्रंप जीतते हैं नारे मोदी मोदी के लगते हैं, ये है भारत का सम्मान   हिमाचल में समोसे मामले की CID से जाँच के सवाल पर वीडी शर्मा ने तंज कसा कि हम यहाँ धारा 370 जैसे गंभीर विषय को लेकर चिंतित हैं और वहां कांग्रेस समोसे कचौड़ी में लगी हुई है, कमलनाथ के आतंकवाद से जुड़े ट्वीट पर कहा कि कमलनाथ थक गए हैं मोदी सरकार में आतंकवाद,अलगाववाद ख़त्म हो गया और नक्सलवाद तो नेस्तनाबूत हो गया है , भारत का मान सम्मान दुनिया में इतना बढ़ा है कि अमेरिका में जब ट्रंप जीतते तो वहां मोदी मोदी  के नारे लगते हैं। दिग्विजय सिंह पर तो जनता ने ही प्रतिबंध लगा दिया है दिग्विजय सिंह पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह पर प्रतिबंध तो जनता ने ही लगा दिया और जनता जिसे नकार चुकी है तो वे घूमते रहें, लोकतंत्र में जनता के प्रतिबंध से बड़ा कुछ नहीं है और वे तो खुद ही कहते थे मैं जाता हु तो जनता वोट नहीं देती काट देती है वे तो हमेशा से संस्कृति पर सनातन पर, देश पर आक्रमण करते हैं तो जनता उन्हें नकारेगी है। recent visitors 77

लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों धरा

दमोह दमोह में शुक्रवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने जमीन के सीमांकन के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा। इमलाई गांव के निवासी शुभम चौधरी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता के नाम के प्लाट के सीमांकन के लिए पटवारी तखत सिंह 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आवेदक शुभम के बार-बार निवेदन करने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया और अंततः 15,000 रुपये में बात तय हुई। शुभम इस रिश्वत को देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने सागर लोकायुक्त को पूरे मामले की जानकारी दी और एक वॉइस रिकॉर्डिंग भी सौंपी। शुक्रवार को रिश्वत की राशि देने का समय निर्धारित किया गया, जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की योजना बनाई। सागर लोकायुक्त कार्यालय ने शुभम को रंग लगे हुए 15,000 रुपये के नोट दिए और उसे इमलाई पंचायत में पटवारी से मिलने के लिए भेजा। जैसे ही पटवारी तखत सिंह ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस ट्रैप ऑपरेशन में निरीक्षक रंजीत सिंह और रोशनी जैन समेत लोकायुक्त का स्टाफ शामिल रहा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है। वहीं, आवेदक शुभम चौधरी ने लोकायुक्त की मदद से बिना रिश्वत दिए सीमांकन का काम पूरा करवाने की उम्मीद जताई है। recent visitors 59

दो सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के बीच झड़प, दो सहायक उप निरीक्षक लाइन अटैच

कोरबा सिटी कोतवाली में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के बीच झड़प हो गई. ASI अश्वनी वर्मा, अजय सिंह और कोर्ट आरक्षक नितेश मिश्रा के बीच यह घटनाक्रम 6 नवंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच हुआ. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा सीएसपी के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है, जबकि आरक्षक पूर्व से ही लाइन में रहकर न्यायालय कार्य में संलग्न है. इस घटना को लेकर जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक थाना के दो मुखबिर और गवाहों को लेकर आरक्षक नितेश मिश्रा व एएसआई अश्वनी वर्मा द्वारा अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ASI अजय सिंह के लिए भी भला-बुरा कहा गया था. उक्त बातों की जानकारी होने और समय आने पर गवाहों को दारू-गांजा के मामले में जेल भेजने की बात को लेकर जब ASI अजय सिंह ने आरक्षक से उक्त बात की तस्दीक करना चाहा और ऐसा कहने व करने की वजह पूछी तो आरक्षक ने ऐसी बात कहने वाले के लिए ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया. जब अजय सिंह ने गलत बात करने से रोका तो उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया. इसी समय ASI अश्वनी वर्मा के वहां पहुंचने पर उन सभी बातों को लेकर सवाल-जवाब किया गया तो नौबत मारपीट तक आ गई और आरक्षक के अलावा दोनों ASI आपस में ही भिड़ गए. थाना में मौजूद स्टाफ ने इन तीनों को अलग कराया. तब तक घटनाक्रम की सूचना फोन के जरिए एसपी को दी जा चुकी थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए सीएसपी भूषण एक्का को जांच के निर्देश दिए. पुराने विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम में तात्कालिक तौर पर जो बातें सामने आई उनके आधार पर पुलिस की छवि धूमिल होती देख दोनों ASI को लाइन अटैच कर दिया गया है. इससे पहले दोनों का डॉक्टरी मुलाहिजा जिला अस्पताल में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना की उपस्थिति में कराया गया. इस मारपीट की घटना में एएसआई अजय सिंह का दांत टूट गया है. वहीं एएसआई अश्वनी का हाथ टूट गया है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं इससे पहले भी अश्वनी वर्मा के विवादित मामले आ चुके हैं. recent visitors 49

मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं को खुली छूट, पुलिस को जहां चाहो वहां पीटो”, जीतू पटवारी का तंज

BJP leaders in Madhya Pradesh have a free hand, beat the police wherever they want”, Jitu Patwari. भोपाल। कटनी जिले के एक थाने में पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौच किए जाने और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हंगामा करने वाले खुद को बीजेपी पदाधिकारी बता रहे हैं. ये लोग वीडियो में पुलिस अधिकारियों को वर्दी उतारने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया “बीजेपी कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी गई है कि पुलिस को पीटो. कांग्रेस जल्द ही प्रदेश में पुलिस पिटाई की पूरी सीरीज निकालने जा रही है.” कांग्रेस बोली – अपराध न रोकें, इसलिए पिटती है पुलिस पुलिस से गालीगालौच का वीडिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यश भारतीय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा “बीजेपी नेता पुलिस से गालीगलौच कर थाना परिसर से अपने साथी को छुड़ा ले गए.” पुलिस से बदसलूकी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया “पुलिस की कैसे पिटाई होती है, मध्यप्रदेश इसका ज्वलंत उदाहरण है. बीजेपी कार्यकर्ताओं को खुली छूट है कि पुलिस को पीटो. पुलिस को इसलिए मारो कि वे अपराधों को न रोकें.” कांग्रेस पार्टी पुलिस पिटाई की सीरीज निकालेगी जीतू पटवारी का कहना है “मोहन यादव सरकार में कितने पुलिसकर्मियों की पिटाई हुई है, हर जिले, तहसील में रोज पुलिस पिटती है, इस पर पूरी सीरीज निकाली जाएगी, इसे तैयार किया जा रहा है.” पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने मोदी की गारंटी दी थी कि बहनों को 3 हजार रुपए महीना दिया जाएगा. क्या यह मिलने लगे हैं ? लाडली बहना के नाम पर भ्रमित किया गया. इसी तरह किसानों को 2700 रुपए में गेहूं खरीदा जाएगा. बीजेपी बताए यह सच है या झूठ. सरकार ने गरीबों की योजनाएं बंद कर दी. एससी,एसटी, ओबीसी की छात्रवृत्ति बंद कर दी. 33 विभागों के पास पैसा नहीं है,. बीजेपी झूठ के पैरों पर खड़ी है. अगर कांग्रेस झूठ बोल रही है तो सरकार बताए सच क्या है ? recent visitors 212