Friday, July 10, 2026 10:00 am

अक्षय नवमी : भगवान विष्णु की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की जाती है पूजा

अक्षय नवमी का पर्व हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह त्यौहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है और इस साल 10 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना गया है, और मान्यता है कि वे आंवले के पेड़ में निवास करते हैं। इसी कारण इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करना और उसकी छाया में भोजन बनाना शुभ माना जाता है। कई भक्त इस दिन ऐसा करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अक्षय नवमी 2024 तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी की तिथि 9 नवंबर 2024 की रात 10:44 बजे से शुरू होकर 10 नवंबर की रात 9:01 बजे तक रहेगी। इस दौरान भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। अक्षय नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त इस वर्ष अक्षय नवमी की पूजा के लिए 5 घंटे 25 मिनट का शुभ मुहूर्त है, जो सुबह 6:40 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक होगा। इन पावन समयों में भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है, जिससे सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। अक्षय नवमी पर दान और पुण्य अक्षय नवमी का त्यौहार शाश्वत पुण्य का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म, जैसे दान, पूजा और सेवा, जन्म-जन्मांतर तक लाभकारी रहते हैं। आंवले के पेड़ का दान और भोजन कराने का महत्व इस दिन विशेष होता है। कहा जाता है कि इससे देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो आर्थिक समृद्धि और परिवार में खुशहाली को बढ़ावा देता है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना और अन्य धर्म-कर्म करना शुभ माना जाता है। यह त्यौहार हिंदू धर्म में भक्ति और उदारता के गुणों को सशक्त बनाता है। इस दिन पूजा और आंवले के पेड़ की सेवा करने से सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, जो पुण्य के रूप में स्थायी लाभ प्रदान करती है। recent visitors 73

मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाला: सीबीआई जांच में 500 कॉलेजों के संचालन योग्य न होने का खुलासा

Madhya Pradesh Nursing College Scam: CBI investigation reveals that 500 colleges are not fit for operation. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर हुई CBI जांच में खुलासा हुआ है कि सूबे में चल रहे 700 में से 500 नर्सिंग कॉलेज संचालन योग्य ही नहीं है। ग्वालियर कोर्ट में चल रहे मामे भी जबलपुर हाईकोर्ट ट्रांसफर होंगे। मध्य प्रदेश में संचालित बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेजेस के घोटाले के मामलों में चल रही सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। नर्सिंग कॉलेजों को लेकर सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में पता चला है कि प्रदेशभर में चल रहे 700 नर्सिंग कॉलेजेस में से 500 कॉलेज संचालन योग्य ही नहीं हैं। आपको बता दें कि, इसके पहले हुई सीबीआई जांच में सामने आया था कि, प्रदेश में संचालित सभी कॉलेजों में से महज 169 नर्सिंग कॉलेज ही योग्य थे। हालांकि, हाईकोर्ट ने सीबीआई द्वारा कराई उस जांच को एक बार फिर से बारीकी के साथ जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में 73 कॉलेज ही योग्य माने गए है। ग्वालियर बेंच से भी जबलपुर ट्रांसफर होंगे केस नर्सिंग कॉलेजेस से संबंधित चल रहे मामले ग्वालियर बेंच से भी जबलपुर हाईकोर्ट ही ट्रांसफर किए जाएंगे। जिन नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई जांच पर सवाल उठे हैं, उनमें एक और नया खुलासा हुआ है। जिन कॉलेजों में नर्सिंग काउंसिल की तरफ से पत्र भेजा गया है, उसमें से 8 डिफिशिएंट की सूची में हैं, जबकि 8 अनसूटेबल कैटेगरी में आ रहे हैं। नर्सिंग काउंसिल ने सभी 66 अनसूटेबल पाए गए नर्सिंग कॉलेज की सभी सत्रों और पाठ्यक्रमों की मान्यता निरस्त कर दिया है। recent visitors 157

ट्रंप की हत्या करने की कोशिश के पीछे ईरान, अमेरिकी न्याय विभाग ने किया बड़ा दावा

मैनहट्टन अमेरिका के न्याय विभाग ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश के पीछे ईरान को बताया है. मैनहट्टन में संघीय अदालत में दायर एक आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया कि ईरान के अर्धसैनिक क्रांतिकारी गार्ड के एक अधिकारी ने सितंबर में एक भाड़े के शूटर को ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना बनाने का निर्देश दिया था. शिकायत में बताया गया है कि फरहाद शकेरी नाम के शख्स को ट्रंप की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था, जो कि ईरान का सरकारी कर्मचारी था. शिकायत में कहा गया है कि शकेरी ने ईरान में रहते हुए FBI एजेंटों के साथ रिकॉर्ड की गई फोन पर बातचीत में कथित साजिशों के कुछ डिटेल्स का खुलासा किया. उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके सहयोग का कथित कारण अमेरिका में सलाखों के पीछे एक सहयोगी की सजा कम कराना है. अफगानी नागरिक को दी गई थी हत्या की सुपारी शकेरी अफगानी नागरिक है, जो बचपन में अमेरिका में आकर बस गया था, लेकिन डकैती के लिए 14 साल जेल में बिताने के बाद उसे निर्वासित कर दिया गया था. अब वह भाड़े पर हत्या की साजिश के लिए तेहरान द्वारा भर्ती किए गए बदमाशों का एक नेटवर्क चलाता है. मैनहट्टन में संघीय अदालत में खोली गई एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, शकेरी ने जांचकर्ताओं को फोन पर बताया था कि ईरान के अर्धसैनिक क्रांतिकारी गार्ड में एक संपर्क ने उसे पिछले सितंबर में निर्देश दिया था कि वह अपने अन्य कामों को अलग रखे और सात दिनों के भीतर ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना बनाए. इसके लिए उसे मोटी रकम की पेशकश की गी थी. चुनाव बाद फिर वारदात को अंजाम देने का था प्लान शकेरी ने बताया कि उन्होंने बहुत सारा पैसा खर्च किया है इस पर. ईरानी अधिकारी ने उससे कहा था कि पैसे की दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर वह सात दिन के भीतर कोई योजना नहीं बना पाया तो चुनाव के बाद तक साजिश को रोक दिया जाएगा क्योंकि अधिकारी ने मान लिया था कि ट्रंप हार जाएंगे और तब उन्हें मारना आसान होगा. शिकायत के अनुसार, हालांकि अधिकारियों ने पाया कि उसके द्वारा दी गई कुछ जानकारी झूठी थी, लेकिन ट्रंप की हत्या की साजिश और ईरान द्वारा बड़ी रकम देने की इच्छा के संबंध में उनके बयान सही पाए गए. ईरानी-अमेरिकी पत्रकार को भी मारने की थी साजिश शकेरी फरार है और ईरान में ही है. दो अन्य लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिन्होंने आरोप लगाया था कि शकेरी ने उन्हें प्रमुख ईरानी-अमेरिकी पत्रकार मसीह अलीनेजाद का पीछा करने और उनकी हत्या करने के लिए भर्ती किया था. हालांकि साजिश नाकाम कर दी गई. बर्लिन से एसोसिएटेड प्रेस से फोन पर बात करते हुए अलीनेजाद ने कहा, "मैं बहुत हैरान हूं, यह मेरे खिलाफ तीसरा प्रयास है और यह चौंकाने वाला है." सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "मैं अभिव्यक्ति की आजादी के अपने पहले संशोधन के अधिकार का अभ्यास करने के लिए अमेरिका आई हूं – मैं मरना नहीं चाहती. मैं अत्याचार के खिलाफ़ लड़ना चाहती हूं, और मैं सुरक्षित रहने की हकदार हूं. मेरी सुरक्षा के लिए कानून लागू करने वालों का शुक्रिया, लेकिन मैं अमेरिकी सरकार से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने का आग्रह करती हूं." 13 जुलाई को भी ट्रंप की रैली के दौरान हुई थी फायरिंग बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने कमला हैरिस को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ऐसे में न्याय विभाग द्वारा उन पर हमले की साजिश का खुलासा चौंकाने वाला है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब उनक पर हमले की साजिश रची गई. इसी साल चुनाव प्रचार के दौरान 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में उन पर चुनावी रैली के दौरान फायरिंग हुई थी, इसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी. इस घटना के करीब 64 दिन बाद एक बार फिर उन पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी. उस वक्त ट्रंप फ्लोरिडा में पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में मौजूद थे.   recent visitors 78

खाद संकट और नर्सिंग कॉलेज मुद्दे पर जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को घेरा

Jitu Patwari cornered Mohan government on fertilizer crisis and nursing college issue भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। खाद संकट और नर्सिंग कॉलेज मामले को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश में किसानों को हो रहे खाद संकट पर पटवारी ने कहा कि बुधनी जो केंद्रीय कृषि मंत्री का क्षेत्र है वहां भी लोगों को खाद की परेशानी हो रही है। बीजेपी के लोग बार-बार खाद की समस्या न होने की बात करते हैं, जबकि स्थितियां सबके सामने है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बीजेपी के नेता बताएं रवि और खरीफ के लिए कितना खाद चाहिए था, सरकार ने कितनी मांग की है और उसके एवज में कितनी आपूर्ति हुई है। यदि बुधनी में पर्याप्त खाद किसानों को मिला होगा तो पिछली बार एक लाख आठ हजार से बीजेपी जीती थी, इस बार 1 लाख 9000 से चुनाव जीतना चाहिए। नर्सिंग कॉलेज मामले पर भी साधा निशाना पीसीसी चीफ ने नर्सिंग कॉलेज मामले पर भी सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि लंबी जांच के बाद यह स्थिति स्पष्ट हो गई है कि प्रदेश में केवल 200 कॉलेज ही ऐसे हैं, जो नियमों की पूर्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार भ्रष्टाचार की बात उठा रहे थे, वह सच साबित हुई। ऐसे में अब जिन लोगों ने इन कॉलेजों को मान्यता दी चाहे वह अधिकारी हो मंत्री हो या कर्मचारी हो सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर इन सब पर कार्रवाई की मांग करता हूं और मंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी विजयपुर में लूट के जरिए जीत दर्ज करना चाहती है विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटवारी ने कहा कि बीजेपी विजयपुर में लूट के जरिए जीत दर्ज करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस लूट के खिलाफ शासन प्रशासन और बीजेपी नेताओं से लड़ने के लिए तैयार खड़ा है। उन्होंने कहा मैं खुद 11 तारीख तक विजयपुर में रहूंगा उसके बाद विजयपुर के आसपास सबलगढ़ शिवपुरी और श्योपुर में डेरा डालूंगा। ताकि विजयपुर में जनमत के साथ लूट ना हो सके। उमंग सिंगार के आरोपों पर पटवारी ने कहा उमंग सिंगार के आरोपों पर जीतू पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक जिम्मेदार पद पर है। यदि उन्होंने कोई बात कही है तो बिल्कुल प्रमाणिक होगी। रही बात बीजेपी को प्रमाण देने की तो बीजेपी बताएं कि रामनिवास रावत क्या फ्री फोकट में बीजेपी गए हैं। 2020 में जो बड़ी संख्या में विधायक जॉइन कराए, क्या वह मुफ्त में बीजेपी ज्वाइन किया और समय आने पर प्रमाण भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बीजेपी के नेता तो खुद ही इस बात को स्वीकारते हैं कि भाजपा नेता खरीद फरोख्त करते हैं। लाड़ली बहनों से की वादाखिलाफी लाड़ली बहन की किस्त जारी करने पर जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को 3000 रुपए देने का वादा किया था। लेकिन केवल 1250 रुपए दे रहे हैं। यह सीधे तौर पर महिलाओं के साथ छलावा है। महिलाएं भी अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही है। इन दोनों उप चुनाव में महिलाएं इसका जवाब देंगी। पीएम मोदी के “एक रहोगे सेफ रहोगे” के बयान पर किया पलटवार पीएम मोदी के एक रहोगे सेफ रहोगे वाले बयान पर भी पटवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की भी यही भावना है कि सब भारत के लोग एक साथ मिलजुल कर रहे। लेकिन बीजेपी के लोग मंच से तो सबके एकजुटता होने की बात करते हैं। लेकिन पीछे के रास्ते समाज में बांटने का काम करते हैं। काम, संविधान को कमजोर करने का मोदी प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी भी यही कहते हैं कि भारत की अखंडता बनी रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री को यह नारा भी लगाना चाहिए कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हम आपस में भाई-भाई। भारत की संस्कृति में सबको एकजुट रहने की बात कही गई है। recent visitors 131

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के साथ हो रही सर्चिंग, छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली ढेर

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलो की संयुक्त पार्टी व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, मौके से एक एसएलआर रायफल, अन्य हथियार व आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा, उसूर, पामेड़ व तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पुलिस व नक्सलियों के बीच रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव, एक एसएलआर रायफल व भारी संख्या में अन्य आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। सर्च अभियान जारी है। recent visitors 65

श्रीहरि विष्णु देवउठनी एकादशी से इन चार राशियों का करेंगे कल्याण

इस वर्ष देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागृत होते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इस बार यह पर्व हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोगों में मनाया जाएगा, जो कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायक रहेगा। मेष राशि: देवउठनी एकादशी का यह पर्व मेष राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ रहेगा। इस समय इन्हें धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत कर रहे हैं, वहां से जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण भी खुशियों से भरा रहेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए भी देवउठनी एकादशी का पर्व बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक, मानसिक और शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी, करियर, और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। नए व्यवसाय में कदम रखने या प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के लिए यह समय शुभ रहेगा। तुला राशि: देवउठनी एकादशी का पर्व तुला राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। इस दौरान लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे व्यवसाय में तेजी से मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी और दांपत्य जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने निवेश इस समय लाभकारी साबित होंगे और अच्छा आर्थिक लाभ देंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। वृश्चिक राशि: देवउठनी एकादशी का यह शुभ दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आपके हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, और भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस समय उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं। recent visitors 68

यूपी से आरोपी को पकड़कर लौटते समय हादसा, छत्तीसगढ़-गौरेला थाने के SI की मौके पर मौत और तीन आरक्षक घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, हादसे में कोरबा जिले की पाली पुलिस की स्कार्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक आरक्षक और दो चालको को हल्की चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह वाहन के सामने कुत्ते के आ जाने से होना बतलाया जा रहा है। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं जबकि एक आरक्षक और दो चालकों को हल्की चोटे आई है। हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई। एक आरक्षक नारायण कश्यप और दो चालक ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान को मामूली चोट आई है। हादसे के वक्त वाहन को गोपी नागवंशी चला रहा था कि वाहन वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आने सड़क पर मेंढूका गाव के पास आज सुबह सड़क में उनके वाहन के सामने अचानक एक कुत्ते के आ जाने से चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई। घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार पाली पुलिस की टीम 1 सब इंस्पेक्टर 2 आरक्षक और 2 चालको के साथ पाली से 6 तारीख को कानपुर गई हुई थी किसी प्रकरण में आरोपी की पता साजी के लिए और कल कानपुर से वापस पाली आने को निकली थी। इस दौरान सुबह आज यह हादसा हो गया है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, तो शव का पोस्टमार्टम के बाद मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को सौंप दिया जाएगा। recent visitors 69