Sunday, July 5, 2026 9:21 pm

सतीश ने साइकिलिंग के दौरान दुष्प्रभाव डालने वाले चीजों के बारे में ग्रामीणों को कराया अवगत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी फिट इंडिया एंड सेव एनवायरनमेंट अभियान के अंतर्गत सतीश द्विवेदी ने 51 किलोमीटर साइकलिंग की गई, साइकिलिंग मनेंद्रगढ़ से बरबसपुर एवं वापस मनेंद्रगढ़  आकर समापन किया गया। सतीश द्विवेदी ने साइकिलिंग के दौरान पन्नी ,पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया  तथा पन्नी, पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया, वही इनका उपयोग न करने की सलाह दी। recent visitors 101

जिले की समाज सेविका मयंका गौतम जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रबंध मंडल सदस्य बनी,बधाईयों का लगा तांता

खजुराहो  विश्व धरोहर नगरी खजुराहो की प्रसिद्ध समाज सेविका मयंका गौतम को राज्य सचिवालय राज भवन द्वारा जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रबंध मण्डल सदस्य नामांकित किया गया है। इस संबंध में राजभवन, भोपाल से दिनांक 6 नवम्बर 2024 गजट में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम,  की धारा 25 (1) (5) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, माननीय कुलाधिपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रबंध मण्डल में मयंका गौतम को अधिसूचना जारी होने की दिनांक से 03 वर्ष की कालावधि के लिये सदस्य नामांकित किया है।इनके सदस्य बनते ही इनके शुभ चिंतक के द्वारा बधाईयों का सिल सिला जारी है, recent visitors 18

इंदौर में बदमाशों का तांडव, रेसकोर्स रोड पर बदमाशों ने चार लोगों से सोने के गहने लूटे

इंदौर इंदौर शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार रेसकोर्स रोड पर लूट की बड़ी वारदात की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने यहां चाकू अड़ाकर चार लोगों से सोने के आभूषण लूट लिए। सोने के आभूषण लाखों रुपये कीमत के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तुकोगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से कई सवाल खड़े होने लगे हैं। बदमाश लोगों को धमका रहे थे कि अगर वे गहने नहीं देते तो उन्हें चाकू मार देंगे। घबराए लोगों ने अपने गहने उतारकर उन्हें दे दिए। जिसे लेकर वे फरार हो गए। कॉलोनियों में घुसे चोर, घरों से लाखों के आभूषण चुराए रात्रि गश्त और नाकाबंदी के बाद भी नकाबपोश बदमाश सूने घरों में घुस गए। पाश कॉलोनियों से चोर लाखों रुपये कीमती आभूषण, नकदी, लेपटाप व अन्य सामान चुराकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर अलग-अलग घरों में दस्तक देते नजर आ रहे हैं। वारदात की शुरुआत राऊ थाना अंतर्गत साईं रायल पाल्म कालोनी में हुई है। फरियादी राशी सोलंकी सात नवंबर को रात करीब आठ बजे पति नवनीतसिंह सोलंकी के साथ पैतृक निवास सुदामा नगर गई थीं। महंगी शराब की बोतलें भी चुरा ली शनिवार सुबह सवा आठ बजे पड़ोसी जेके सोनी ने कॉल कर बताया घर का दरवाजा खुला हुआ है। राशी और नवनीत घर आए तो पता चला घर में चोरी हुई है। पांच अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर सोने के आभूषण,नकदी और महंगी शराब की बोतलें चुरा कर ले गए। राशी और नवनीत सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने थाने में शिकायत की। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे और चोरों के फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चार चोर नजर आए दो दो-दो की टुकड़ी बनाकर चोरी कर रहे थे। चोरों ने कई घरों के दरवाजों पर दस्तक दी थी। जिन घरों में ताले नहीं लगे उनको छोड़ दिया। सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं।   recent visitors 88

उपचुनाव की जंग, जनता किसके संग, BJP-Congress के बीच कांटे की टक्कर, चुनाव प्रचार आज थमेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, जहां प्रचार के लिए पहुंच रहे आज भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए अपनी ताकत झोंकेंगे. मध्य प्रदेश को विधानसभा सीट क्रमशः बुधनी और विजयपुर और छत्तीसगढ़ में दक्षिण रायपुर में बुधवार को उपचुनाव होना है. MP के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट और CG के दक्षिण रायपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज यानी 11 नवंबर को अंतिम दिन है. उपचुनाव के अंतिम दिन दिग्गज नेता कैंपेनिंग करेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे. विजयपुर और बुधनी और दक्षिण रायपुर में प्रचार का अंतिम दिन आज मध्य प्रदेश के विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत BJP से मैदान में हैं, तो उनके सामने कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया गया है. कांग्रेस से विधायक रहे रामनिवास रावत ने बीजेपी से जुड़ने के बाद इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विजयपुर सीट पर रिक्त हो गया. वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद बुधनी सीट रिक्त हो गया. बुधनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से राजकुमार पटेल मैदान में हैं. प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विजयपुर में करेंगें चुनाव प्रचार रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर BJP की कई बड़े नेताओं ने विजयपुर और बुधनी में कैंपेन कर रहे हैं. तो वहीं कांग्रेस से जीतू पटवारी और सचिन पायलट जैसे नेता विजयुपर में प्रचार किया है. प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विजयपुर में अलग अलग जगहों पर चुनाव प्रचार में करेंगे. विजयपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा आमने-सामने हैं, जबकि बुधनी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बुधनी में अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे प्रचार वहीं, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में पहुंचेंगे और बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर जनसभा और कार्यक्रम बैठकों में शामिल होंगे. जबकि बीते रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद बुधनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे और बुधनी मेंअलग अलग जगहों पर प्रचार करते हुए नज़र आए थे. आज शाम 5 बजे विधानसभा क्षेत्रों में बंद हो जाएंगे चुनाव प्रचार आगामी 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज 11 नवंबर को चुनाव प्रचार बंद हो गए. आज शाम 5 बजे तक ही सभी राजनीतिक दल चुनाव कैंपेन लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार कर पाएंगे. हालांकि मतदान से पहले एक दिन पहले बिना गाजे-बाजे और लाउडस्पीकर के पार्टी प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरों से मिलकर अपने लिए वोट मांगेंगे. बीजेपी का पलड़ा भारी आदर्श नगर निवासी मन्नत धनगर का कहना है कि चुनावी माहौल किसका है अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन जैसे चुनाव के दिन नजदीक आएगा पता चलेगा. यह बीजेपी का वार्ड है लेकिन टक्कर जोरदार रहने वाली है 2-4 दिन में पता चल जाएगा. अभी माहौल ठंडा है चुनाव नजदीक आने पर माहौल गरम होगा. वार्ड में दोनों पार्टी के अन्य नेता प्रचार प्रसार करने आ रहे हैं. सुनील अग्रवाल का कहना है कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी है. यह इलाका बृजमोहन का गढ़ होने की वजह से उसको हरा पाना मुश्किल. इस इलाके में पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बहुत सारे काम करवाए हैं. उनके काम को जनता देख रही है. चाहे सड़क निर्माण की बात हो या गली की चौक चौराहा पर बिजली लाइटिंग की व्यवस्था की बात, सारी सुविधाएं बृजमोहन अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान हुए है. इसी वजह से लोग बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा को पसंद करते हैं और इस बार दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में यहां से बीजेपी की जीत होगी. 8 बार जीत चुके हैं बृजमोहन अग्रवाल आदर्श नगर दुर्गा पारा निवासी जयसिंग देवांगन का कहना है उपचुनाव के दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के टक्कर के हैं. लेकिन दक्षिण विधानसभा बृजमोहन अग्रवाल का गढ़ है. यहां के वे पूर्व विधायक है. उनकी काट का आज तक कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया है. इस बार बीजेपी से सुनील सोनी जरूर चुनावी मैदान में हैं लेकिन क्षेत्र की जनता बृजमोहन अग्रवाल के कहने पर वोट करती है. इसका लाभ सुनील सोनी को मिलेगा. यहां के बच्चे बच्चे बृजमोहन अग्रवाल को जानते हैं. बृजमोहन अग्रवाल यहां से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं. इसलिए उनके नाम का यहां माहौल बना हुआ है. कांग्रेस से आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. प्रत्याशी अच्छा है बाकी जितनी मेहनत करेगा उतना उसको फल मिलेगा. कांग्रेस ने टिकट देने में कोई गलती नहीं की है आकाश शर्मा प्रत्याशी अच्छा है. recent visitors 72

आज Vistaraभरेगी आखिरी उड़ान, मर्जर के पहले Tata Group को दे गई ₹3,195 करोड़

 नई दिल्ली भारतीय एविएशन सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर है. दरअसल, टाटा ग्रुप (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) की हिस्सेदारी वाली एयरलाइंस कंपनी विस्तारा आज अपनी आखिरी उड़ान (Vistara Last Flight) भरेगी. कल यानी मंगलवार 12 नवंबर से इसका मर्जर एयर इंडिया (Air India) में हो जाएगा और इसके बाद इसका पूरा ऑपरेशन एयर इंडिया द्वारा ही संचालित किया जाएगा. विस्तारा के 1.15 लाख यात्री करेंगे एयर इंडिया का सफर विस्तारा के विमान कल से आसमान में उड़ान भरते नजर नहीं आएंगे, इसका मर्जर 12 नवंबर को एयर इंडिया में होने जा रहा है और फिर Air India ही इसका संचालन करेगी. आज ये एयरलाइंस अपने नाम से ही आखिरी उड़ान भगेगी. मर्जर के बाद ज्वाइंट वेंचर में सिंगापुर एयरलाइंस को नई इंटीग्रेटेड एयरलाइन में 25.1 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल होगी. इस मर्जर के बाद पहले महीने में विस्तारा टिकट (Vistara Air Ticket) वाले 1,15,000 से ज्यादा यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट्स में यात्रा करेंगी. कंपनी की ओर से कहा गया है कि यात्रियों को विस्तारा जैसा ही अनुभव होगा 2022 में किया गया था मर्जर का ऐलान Air India-Vistara मर्जर का ऐलान 29 नवंबर, 2022 को किया गया था और इसकी डेडलाइन 12 नवंबर तय की गई थी, जो कि कल है. खास बात ये है कि दोनों एयरलाइंस के मर्जर के बाद सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 3195 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करेगी, जिसके चलते उसकी एयर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी. बता दें कि Vistara Airlines की शुरुआत टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा मिलकर 2015 में की गई थी और इसमें जिसमें Singapore Airlines की 49%, जबकि टाटा ग्रुप की 51% हिस्सेदारी थी. नए कोड के साथ उड़ान भरेंगे विमान Vistara आज अपनी आखिरी फ्लाइट ऑपरेट करेगी और एयर इंडिया में विलय के बाद एयरलाइन अब '2' से शुरू होने वाले फ्लाइट कोड के साथ काम करती नजर आएगी, उदाहरण के तौर पर समझें तो यूके 955 फ्लाइट के लिए अब AI 2955 कोड का इस्तेमाल किया जाएगा. इस चेंज के बाद संचालन सुचारू रूप से चलता रहे और यात्रियों को कोई असुविधा न हो. इसके लिए एयरपोर्ट्स (Airports) पर हेल्प डेस्क कियोस्क स्थापित होंगे. विस्तारा ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी विस्तारा एयरलाइंस की ओर से अपने ग्राहकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) के जरिए पोस्ट के माध्यम से अपडेटेड जानकारी दी गई है कि, 'क्लब विस्तारा ने एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न्स के साथ हाथ मिलाकर महाराजा क्लब बनने का फैसला किया है. कृपया ध्यान दें कि नए साइन-अप सहित आपके खाते तक पहुंच उपलब्ध नहीं होगी. आप 12 नवंबर से http://airindia.com पर अपने खाते तक पहुंच सकेंगे, थैंक्यू.'   recent visitors 125

बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई में 11 विशेष पिछडी जनजाति कमार परिवार रहते हैं जिनकी  कुल जनसंख्या लगभग 193 है।अब दोनों ही गांव के कमार जनजाति के सभी लोगों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व जाति प्रणाम पत्र बन गया है । महिलाओं के जनधन बैंक खाते खुल गए हैं। पात्रतानुसार किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएम मातृत्व वंदन योजना का लाभ मिला है। सभी की सिकल सेल जांच एवं सभी घरों में विद्युतीकरण  हो गया है। इसके साथ ही 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी सुविधा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को प्रदान की गयी है। 15 नवम्बर 2023 से शुरू हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार और अवरई में संतृप्तिकरण अभियान शुरू किया गया। इसमें योजना से छूटे हुए लोगों का चिन्हांकन उपरांत उन्हें लाभान्वित करने पर जोर दिया गया और एक वर्ष के अन्दर ही 11 योजनाओं से शतप्रतिशत लोगों को लाभान्वित किया गया। गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना का मूल उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी), परिवारों और बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार करना है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत कमजोर जनजाति समूहों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। recent visitors 82

भोपाल में 6 घंटे ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखे गए व्यापारी को साइबर पुलिस ने किया रेस्क्यू

भोपाल  एक व्यापारी की सूझबूझ और पुलिस की तत्काल मदद ने साइबर ठगों के इरादों पर पानी फेर दिया। मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक व्यापारी को साइबर अपराधियों द्वारा लूटे जाने से बचा लिया। ठग व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट करने वाले थे। क्या है मामला एमपी पुलिस साइबर सेल ने एक विज्ञप्ति जारी कर मामले के बारे में विस्तार से बताया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहर के अरेरा कॉलोनी निवासी विवेक ओबेरॉय को शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति का कॉल आया। उस व्यक्ति ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अधिकारी बताकर फोन किया। सीबीआई और क्राइम ब्रांच का दिया हवाला विज्ञप्ति में बताया गया है कि घोटालेबाजों ने ओबेरॉय को ऐसे लोगों से कनेक्ट कराया, जो खुद को सीबीआई और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहे थे। ठग दावा कर रहे थे कि ओबेरॉय के आधार कार्ड का उपयोग करके कई फर्जी बैंक खाते खोले गए हैं। ठगों ने ओबेरॉय को कहा कि उनके आधार से ट्रांजैक्शन के लिए कई सिम कार्ड भी खरीदे गए हैं। स्काइप एप डाउनलोड करने का कहा साइबर बदमाशों ने ओबेरॉय को स्काइप वीडियो ऐप डाउनलोड करने को कहा और एक कमरे में रुकने को कहा। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए व्यवसायी ने सूझबूझ से काम लिया। उसने एमपी साइबर पुलिस को कॉल कर सतर्क कर दिया और पुलिस उसकी 'डिजिटल गिरफ्तारी' के बीच उसके घर पहुंच गई। जब पहुंची असली पुलिस जब असली पुलिस ने फर्जी कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के आईडी वेरिफिकेशन की मांग की, तो जालसाजों ने वीडियो कॉल काट दिया। ठग को व्यवसायी की 'डिजिटल गिरफ्तारी' के दौरान उसके बैंक डिटेल तो मिल गए थे, लेकिन उसने पैसे का कोई लेनदेन नहीं किया। ओबेरॉय की आधार डिटेल और मार्केटिंग कनेक्शन के साथ खोले गए फर्जी बैंक खातों के दावों का उपयोग करते हुए, उन्होंने उन्हें स्काइप ऐप डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया, जहां उनसे घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान, जालसाजों ने उनसे संवेदनशील व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश करते हुए एक फर्जी पूछताछ भी की। उन्होंने उन्हें चेतावनी दी कि वे अपने परिवार को इस स्थिति के बारे में न बताएं, और ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ्तार करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। जैसे-जैसे स्कैम आगे बढ़ा, साइबर पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और वीडियो कॉल में हस्तक्षेप किया। पुलिस ने अपना परिचय दिया और धोखेबाजों से उनकी पहचान का सबूत दिखाने को कहा। धोखेबाजों ने तुरंत कॉल काट दिया, जिससे डिजिटल अरेस्ट खत्म हो गई। इसके बाद, पुलिस ने ओबेरॉय को बताया कि घोटालेबाजों द्वारा दिखाए गए सभी नोटिस और आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत थे। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुलिस नहीं आती तो उनसे करोड़ों रुपए की ठगी हो जाती। क्या होता है डिजिटल अरेस्ट डिजिटल अरेस्ट के मामले में साइबर ठग आपको अनजान नंबर से कॉल करते हैं। अगर आप कॉल उठाते हैं, तो सामने वाला शख्स अपना परिचय किसी उच्च अधिकारी के रूप में दे सकता है। उदाहरण के लिए वह कह सकता है कि आपके नाम से पार्सल विदेश जा रहा था जिसमें ड्रग्स था। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इंसान घबरा जाता है। इसके बाद ये फर्जी अधिकारी आपके नाम का फेक अरेस्ट वॉरेंट तक दिखाते हैं। आपको कैमरे के सामने रहने की हिदायत दी जाती है। यही डिजिटल अरेस्ट होता है। recent visitors 84