Wednesday, July 8, 2026 9:48 am

सत्र के शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेरोजगार युवाओं के हक में एक बड़ा फैसला किया

हरियाणा हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्र के शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेरोजगार युवाओं के हक में एक बड़ा फैसला किया है। सरकार की तरफ से सीईटी पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। सदन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा अभिभाषण दिया गया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बताया कि सीईटी पास करने वाले ऐसे युवा जिन्हें एक साल तक नौकरी नहीं मिली, उन्हें अगले दो साल तक 9 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। हर महीने मिलेंगे 9000 रुपए ऐसे में सीईटी पास युवाओं के लिए सरकार द्वारा बड़ा निर्णय किया गया है, जो युवा सेट पास कर लेंगे। मगर उन्हें 1 साल में नौकरी नहीं मिली तो अगले 2 साल तक अपनी बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए उन्हें 9 हजार रुपए का मासिक मानदेय दिया जाएगा। सरकार की इस नई घोषणा के अनुसार, अगर आप सीईटी की परीक्षा पास करते हैं और अगर 1 साल में आपको नौकरी नहीं मिलती है, तो अगले 2 साल तक हर महीने 9000 का मानदेय आपको मिल दिया जाएगा। recent visitors 64

खरगे के परिवार के साथ उस दिन क्या हुआ था, किसने जलाया था उनका घर, चुप्पी साध रखी: योगी

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में जारी विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रजाकारों के हमले में अपनी मां और बहन की हुई दुखद मौत पर जानबूझकर चुप्पी साध रखी है। योगी का दावा है कि मुस्लिम वोट खोने के डर से खरगे इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। योगी के बयान के बाद सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। आइए इस घटना के बारे में जानते हैं कि आखिर क्या हुआ था। साल 1946 में हैदराबाद के वर्वट्टी (अब कर्नाटक में है) में हैदराबाद के निजाम के कुछ सैनिक (रजाकर) घरों में आग लगा देते हैं। यह घर कांग्रेस के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का था। उस समय वह महज तीन साल के थे। घर में खरगे अपनी मां और बहन के साथ थे। उनके पिता खेत में काम कर रहे थे। इस घटना में खरगे की मां और बहन की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना का खुलासा आज से करीब 2 साल पहले उनके बेटे प्रियांक खरगे ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में कैसे उनके पिता और दादा मपन्ना की जान बची। प्रियांक ने कहा कि निजाम के रजाकारों ने पूरे इलाके में तोड़फोड़ की और लूटपाट मचाया। इस दौरान उन्होंने घरों पर हमला किया। प्रियांक के मुताबिक, जिस समय हमला हुआ उस समय उनके दादा खेतों में काम कर रहे थे। उनके एक पड़ोसी ने बताया कि रजाकारों ने उनके घर में आग लगा दी है। इतना सुनते ही वह घर की तरफ भागे। वह सिर्फ मल्लिकार्जुन खरगे को बचा सके। उनकी पत्नी और बेटी की जलकर मौत गई। खरगे के पिता उन्हें लेकर जंगल की तरफ भाग गए। खरगे के मौसेरे भाई कल्याणी कांबले ने भी कुछ समय पहले इस घटना के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि रजाकारों के कारण जब उनकी मां की मौत हो गई तो वह पिता मपन्ना के साथ पैदल निम्बुर के लिए निकल गए। वह करीब तीन महीने तक जंगल में भटकते रहे। इसके बाद वह अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे। क्या कहा है योगी ने? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने व्यक्तिगत क्षति उठाने के बाद भी हैदराबाद के निजाम के शासन में रजाकारों के इतिहास को आसानी से भुला दिया। उन्होंने दावा किया, ‘‘मल्लिकार्जुन खरगे के गांव में रजाकारों ने आग लगा दी थी तथा उनकी मां, बहन और एक रिश्तेदार उस हमले में मारी गयी थीं।’’ योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि खरगे इस तथ्य को दबा रहे हैं क्येांकि उन्हें डर है कि यदि उन्होंने निजाम की सेना द्वारा किये गये अत्याचारों के बारे में बोला तो वह मुस्लिम वोट गंवा बैठेंगे। उन्होंने कहा , ‘‘कांग्रेस इतिहास को नकारने की कोशिश कर रही है और खरगे ने वोट बैंक की राजनीति के लिए अपने परिवार के साथ जो कुछ हुआ था उसे आसानी से भुला दिया है।’’ रजाकार एक अर्धसैनिक बल था जो हैदराबाद की पूर्ववर्ती रियासत में सेवारत था। उसका प्राथमिक उद्देश्य हैदराबाद के मुस्लिम निजामों के शासन को बनाये रखना और हैदराबाद को भारत में विलय होने से रोकना था। recent visitors 110

देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही : मंत्री शाह

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। जनजातियों के विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 वर्ष की अवधि के लिये है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2028-29 तक क्रियान्वित होगा। इसमें केन्द्र सरकार के 18 मंत्रालयों/विभागों की 25 प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं/सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन कर जनजातियों को सहज लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों में स्थित 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों का सर्वांगीण विकास किया जायेगा। इस अभियान से इन 51 जिलों में 43 जनजातीय समुदायों के 18 लाख 58 हजार 795 परिवार निवास करते हैं, जिनकी कुल 93 लाख 23 हजार 125 लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में स्थापित शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं जैसे छात्रावास, आश्रम शालाएं एवं आदर्श विद्यालय, जेएसएस आदि के उन्नयन, विस्तार के साथ इन संस्थानों छत पर सोलर सिस्टम और रेन वॉटर रूफिंग आदि की स्थापना के लिये प्रस्ताव मांगे गये हैं। देशभर की कई संस्थाओं में इस प्रकार के विकास कार्य किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस दिशा में तेजी से कार्यवाही कर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 22 जिलों में इस प्रकार के कार्यों के लिये अधिकृत प्रस्ताव भेज दिया है। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में राज्य सरकार की ओर से केन्द्र सरकार को बालाघाट, छिंदवाड़ा, सतना, सीधी, हरदा, उज्जैन, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, शहडोल, दतिया, इंदौर, सिवनी, रतलाम, उमरिया, बड़वानी, राजगढ़, मंडला, खरगौन, बैतूल, पन्ना एवं गुना जिले में स्थित कुल 200 छात्रावासों एवं स्कूलों की मरम्मत तथा इनमें रेन वॉटर रूफिंग की स्थापना के लिये 388 करोड़ 56 लाख रूपये के विकास कार्य प्रस्ताव भेज दिये गये हैं। प्रस्ताव अनुसार बालाघाट जिले की 12 शिक्षण संस्थाओं, छिंदवाड़ा में 21, सतना में 2, सीधी में 3, हरदा में 4, उज्जैन में 2, धार में 21, रायसेन में 3, नर्मदापुरम में 4, शहडोल में 9, दतिया में 1, इंदौर में 5, सिवनी में 14, रतलाम 12, उमरिया में 8, बड़वानी में 15, राजगढ़ में 1, मंडला में 23, खरगौन में 12, बैतूल में 23 एवं पन्ना और गुना में 1-1 छात्रावास में यह विकास कार्य कराये जायेंगे। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि इसके अलावा छात्रावास अधीक्षको के आवासों में भी सभी सिविल, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक एवं मल-जल निस्तार व्यवस्था संबंधी जरूरी कार्य कराये जायेंगे।   recent visitors 71

भगवान श्री सत्य साईं जन्मोत्सव सप्ताह – 2024 का आगाज 17 नवंबर से 23 तक

Lord Shri Sathya Sai Birth Anniversary Week – 2024 starts from 17th November to 23rd भोपाल। भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव 23 नवंबर को प्रतिवर्ष की भाँति पूर्ण उल्लास एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा।प्रतिवर्ष भगवान बाबा का जन्मोत्सव सप्ताह 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी भोपाल में इस जन्म सप्ताह का आयोजन भोपाल के सत्य साईं केंद्र शांतिवन (तुलसी नगर) एवं सत्य साईं समिति पिपलानी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगठन, भगवान सत्य साईं बाबा से संबन्धित विभिन्न ईश्वरीय लीलाए एवं भगवान द्वारा किए गए मानव सेवा कार्यो से संबन्धित कार्य को बताने संबन्धित कार्यक्रम एवं बाल विकास के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री सत्य साईं सेवा संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष विकास अवस्थी ने बताया की इस वर्ष संगठन द्वारा “ग्राम सेवा राम सेवा ” भगवान के महावाक्य अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में गोद लिए गावों में अधिकांश गतिविधि आयोजित करने का लक्ष्य है। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक भोपाल की समितियों द्वारा गोद लिए गए गाँव बोदा खोह (कोलार रोड ) एवं ग्राम टांड़ा (रायसेन रोड ) पर निम्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। नशा मुक्ति पर गाँव में युवाओ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा।भगवान बाबा की पालकी यात्रा एवं नगर संकीर्तन प्रात: 5 बजे से। स्वास्थय शिविर का आयोजन। सभी ग्राम वासियो के हैल्थ कार्ड बनाना। मातृ एवं शिशु कार्यक्रम का आयोजन। ग्राम की गर्भवती महिलाओ को संगठन द्वारा गोद ले कर स्वामी के प्रसाद के रूप में निरंतर साईं प्रोटीन का वितरण करना एवं सतत 9 माह तक उनकी देखभाल करना। इसी दिन ग्राम के बच्चो के लिए मूल्य आधारित प्रतियोगिताओ का आयोजान किया जाएगा एवं ग्राम वासियो के सहयोग से पूरे ग्राम में महा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। धूमधाम से निकलेगी प्रभातफेरी भोपाल जिले के सेवा समन्वयक अशोक विधानी ने बताया कि 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन भोपाल के विभिन जगहो से भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा एवं सांय कालीन कार्यक्रम शांतिवन एवं पिपलानी समिति केंद्र में आयोजित होंगे। जिसमे भगवान श्री सत्य साईं की लीलाओ का वर्णन, बच्चो द्वारा वेद पाठ, नाटक आदि एवं प्रतिदिन साईं भजनो का आयोजन होगा। श्री सत्य साईं सेवा संगठन भोपाल द्वारा विगत एक वर्ष से लगातार टीबी मरीजो को साई प्रोटीन का भी वितरण कर रहा है। इस साई प्रोटीन अस्पताल के डाक्टरों द्वारा भी कई मौको पर सराहना भी कि गयी है। उक्त प्रोटीन भगवान सत्य साई बाबा द्वारा बताया गया है। देश भर के समस्त साई संगठन इस प्रोटीन पाउडर को गांवो में एवं अस्पताल में सेवा के दौरान वितरण करते है। 23 नवंबर भगवान बाबा का जन्मदिन इस अवसर पर साईं युवाओ द्वारा भगवान के जीवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा साथ ही भगवान के भजनो का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन भगवान की महामंगल आरती के साथ होगा। 23 नवंबर को सुबह 5 बजे से शांतिवन में ॐ कारम / सुप्रभातम होगा इसके बाद भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। शांतिवन समिति के संयोजक विपुल बहल ने बताया कि भगवान सत्य साईं बाबा की जन्मस्थली पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश) में इस वर्ष भी श्री सत्य साई विश्वविद्यालय, पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश), के दीक्षांत समारोह होगा। इस बार की ग्राम सेवा में 101अन्न कलश का वितरण नारायण परिवारों को किया जाएगा।यह अन्न कलश 9 किलो का होगा जिसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल एवं 1 किलो शक्कर शामिल है। recent visitors 276

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की , महंगाई भत्ता 239% से बढ़ाकर 246% हुआ !

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी उन केंद्रीय कर्मचारियों और स्वायत्त निकायों (Department of Public Enterprises) के कर्मचारियों के लिए लागू होगी जो 5वें और 6वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिल रही है। इस बारे में वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग ने 7 नवंबर 2024 को एक ऑफिस मेमोरेंडर (Office Memorandum) जारी कर दिया है। 6वें वेतन आयोग के तहत DA की नई दरें 6th Pay Commssion के अनुसार सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता मौजूदा 239% से बढ़ाकर 246% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। महंगाई भत्ते में सात फीसदी की बढ़ोतरी छठे वेतन आयोग के तहत की गई है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹43,000 है, तो पहले 239% DA के तहत उसे ₹1,02,770 मिलते थे। नई दर 246% के अनुसार अब उसका DA बढ़कर ₹1,05,780 हो जाएगा। यानी सैलरी में सीधे 3,000 रुपये मंथली बढ़ जाएंगे। 5वें वेतन आयोग के तहत DA की नई दरें 5वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 443% से बढ़ाकर 455% कर दिया गया है। यह भी 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। यानी डीए में सीधे 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 7वें वेतन आयोग के तहत DA की दरें 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (Dearness Relief) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू हो चुकी है। महंगाई भत्ते का फायदा महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई की मार से राहत देने के लिए दिया जाता है। यह अर्बन, सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार तय होता है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते की दरों को हर साल दो बार रिवाइज करती है—जनवरी और जुलाई में। इस बार के रिवीजन के जरिए 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। recent visitors 71

राजद्रोह के मामले में हाई कोर्ट ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ रद्द की सभी प्रोसिडिंग

बिलासपुर IPS जीपी सिंह को छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए भूपेश कार्यकाल में उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह के केस की सभी प्रोसीडिंग्स रद्द कर दी है. IPS जीपी सिंह को राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय जुलाई 2023 में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे चुका है. बता दें कि ACB ने जुलाई 2021 को आईपीएस जीपी सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य स्थानों पर छापा मारा था. इसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्तावेज मिले थे. मामले में ACB ने जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी. इस कार्रवाई के मद्देनजर भूपेश सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड करने के बाद 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कराया था. आरोप था कि जीपी सिंह सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. इस पर 9 जुलाई 2021 को जीपी सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की CBI जांच की मांग की थी. मामले की जांच के बाद 11 जनवरी 2022 को जीपी सिंह को नोएडा से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उन्हें मई 2022 में जमानत मिल गई. सर्विस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर 21 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS जीपी सिंह को भारत सरकार ने कंपलसरी रिटायर कर दिया था. तब जीपी सिंह की सेवा के 8 साल बचे थे. recent visitors 56

पांच हज़ार वर्षो के इतिहास मे पहली बार विश्व क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला तत्वाधान मे लगेगा शिविर

For the first time in the history of five thousand years, a camp will be organized under the aegis of Vishwa Kshatriya Akhara Sanskar Shala. इलाहाबाद। प्रयागराज मे होने वाले आगामी महाकुम्भ व पांच हज़ार वर्षो के इतिहास मे पहली बार विश्व क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला तत्वाधान मे पहली बार क्षत्रिय अखाडा लगने जा रहा है। आगामी महाकुम्भ मे होने वाले तैयारी को लेकर विश्व क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की संस्थापिका आरती सिंह चौहान के नेतृत्व रविवार को दूसरी बैठक सिविल लाइन्स लाऊदर रोड स्थित कार्यालय में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी व नवागत प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मौजूदगी मे सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए आरती सिंह ने कहा कि अभी तक महाकुम्भ मे 13 अखाड़े थे, लेकिन पांच हज़ार वर्ष मे आज तक कभी क्षत्रियों का अखाडा नहीं था।अथक प्रयास के बाद पहली बार विश्व क्षत्रिय अखाडा होगा यह हम क्षत्रिय समाज के लिए गौरव का विषय है। विश्व क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती माधवी अधिवक्ता हाईकोर्ट, विजय चौहान, शिववीर सिंह, अनिल सिंह, नंदू, आजाद, अजय विक्रम सिंह एलएन सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, केशवदेव जी सिसोदियाजी किशन सिंह, अमर जीत सिंह विशेन, अमित सिंहकरणी सेना जिला अध्यक्ष, अमरजीत सिंह चौहान, डॉ साहब वरिष्ठ समाजिक बंधु व अन्य सहयोगी मित्र गण नागरिक गण मौजूद रहे! अधिक से अधिक संख्या में क्षत्रिय श्रद्धालु ऐतिहासिक क्षण का लाभ लेने अवश्य पहुचेंगे ऐसी आशा है। recent visitors 162