MY SECRET NEWS

Wednesday, June 24, 2026 3:18 am

भगवान श्री सत्य साईं जन्मोत्सव सप्ताह – 2024 का आगाज 17 नवंबर से 23 तक

Lord Shri Sathya Sai Birth Anniversary Week – 2024 starts from 17th November to 23rd

भोपाल। भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव 23 नवंबर को प्रतिवर्ष की भाँति पूर्ण उल्लास एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
प्रतिवर्ष भगवान बाबा का जन्मोत्सव सप्ताह 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी भोपाल में इस जन्म सप्ताह का आयोजन भोपाल के सत्य साईं केंद्र शांतिवन (तुलसी नगर) एवं सत्य साईं समिति पिपलानी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगठन, भगवान सत्य साईं बाबा से संबन्धित विभिन्न ईश्वरीय लीलाए एवं भगवान द्वारा किए गए मानव सेवा कार्यो से संबन्धित कार्य को बताने संबन्धित कार्यक्रम एवं बाल विकास के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री सत्य साईं सेवा संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष विकास अवस्थी ने बताया की इस वर्ष संगठन द्वारा “ग्राम सेवा राम सेवा ” भगवान के महावाक्य अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में गोद लिए गावों में अधिकांश गतिविधि आयोजित करने का लक्ष्य है। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक भोपाल की समितियों द्वारा गोद लिए गए गाँव बोदा खोह (कोलार रोड ) एवं ग्राम टांड़ा (रायसेन रोड ) पर निम्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी।

नशा मुक्ति पर गाँव में युवाओ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा।भगवान बाबा की पालकी यात्रा एवं नगर संकीर्तन प्रात: 5 बजे से। स्वास्थय शिविर का आयोजन। सभी ग्राम वासियो के हैल्थ कार्ड बनाना। मातृ एवं शिशु कार्यक्रम का आयोजन। ग्राम की गर्भवती महिलाओ को संगठन द्वारा गोद ले कर स्वामी के प्रसाद के रूप में निरंतर साईं प्रोटीन का वितरण करना एवं सतत 9 माह तक उनकी देखभाल करना। इसी दिन ग्राम के बच्चो के लिए मूल्य आधारित प्रतियोगिताओ का आयोजान किया जाएगा एवं ग्राम वासियो के सहयोग से पूरे ग्राम में महा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

धूमधाम से निकलेगी प्रभातफेरी

भोपाल जिले के सेवा समन्वयक अशोक विधानी ने बताया कि 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन भोपाल के विभिन जगहो से भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा एवं सांय कालीन कार्यक्रम शांतिवन एवं पिपलानी समिति केंद्र में आयोजित होंगे। जिसमे भगवान श्री सत्य साईं की लीलाओ का वर्णन, बच्चो द्वारा वेद पाठ, नाटक आदि एवं प्रतिदिन साईं भजनो का आयोजन होगा। श्री सत्य साईं सेवा संगठन भोपाल द्वारा विगत एक वर्ष से लगातार टीबी मरीजो को साई प्रोटीन का भी वितरण कर रहा है। इस साई प्रोटीन अस्पताल के डाक्टरों द्वारा भी कई मौको पर सराहना भी कि गयी है। उक्त प्रोटीन भगवान सत्य साई बाबा द्वारा बताया गया है। देश भर के समस्त साई संगठन इस प्रोटीन पाउडर को गांवो में एवं अस्पताल में सेवा के दौरान वितरण करते है।

23 नवंबर भगवान बाबा का जन्मदिन इस अवसर पर साईं युवाओ द्वारा भगवान के जीवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा साथ ही भगवान के भजनो का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन भगवान की महामंगल आरती के साथ होगा। 23 नवंबर को सुबह 5 बजे से शांतिवन में ॐ कारम / सुप्रभातम होगा इसके बाद भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा।

शांतिवन समिति के संयोजक विपुल बहल ने बताया कि भगवान सत्य साईं बाबा की जन्मस्थली पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश) में इस वर्ष भी श्री सत्य साई विश्वविद्यालय, पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश), के दीक्षांत समारोह होगा। इस बार की ग्राम सेवा में 101अन्न कलश का वितरण नारायण परिवारों को किया जाएगा।यह अन्न कलश 9 किलो का होगा जिसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल एवं 1 किलो शक्कर शामिल है।

Loading spinner

Leave a Comment