Wednesday, July 8, 2026 12:52 pm

प्रयागराज : छात्रों के प्रदर्शन के आगे UP सरकार नतमस्तक, एक दिन में होगा PCS एग्जाम, RO-ARO परीक्षा स्थगित

 प्रयागराज  प्रयागराज में छात्र समुदाय की एक बड़ी जीत हुई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सोमवार से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संघर्ष के बाद, UPPSC ने PSC (राज्य लोक सेवा आयोग) और RO/ARO (रिवाइजिंग ऑफिसर/ASSISTANT REVIEW OFFICER) की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस फैसले ने छात्रों को एक बड़ी राहत दी है और उनके आंदोलन को सफलता की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया। PCS परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में होगी प्रदर्शनकारियों के मुख्य मुद्दों में से एक था कि UPPSC की परीक्षा दो शिफ्टों में होती थी, जिससे समय की कमी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। UPPSC ने छात्रों की इस मांग को स्वीकार करते हुए फैसला लिया है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय छात्रों की समस्याओं का समाधान करेगा और परीक्षा की प्रक्रिया को आसान बनाएगा। RO/ARO परीक्षा स्थगित इसके अलावा, UPPSC ने RO (रिवाइजिंग ऑफिसर) और ARO (ASSISTANT REVIEW OFFICER) की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला भी किया है। यह कदम छात्रों की लगातार मांगों के बाद उठाया गया है, जो इन परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करने के विरोध में थे। इस फैसले से छात्रों को अपनी तैयारी में पर्याप्त समय मिलेगा और उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। CM योगी आदित्यनाथ का पहल इस बदलाव के पीछे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने छात्रों के आंदोलन और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और आयोग को निर्देशित किया कि वे छात्रों के साथ संवाद करें और उनके मुद्दों पर समन्वय बनाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि UPPSC को छात्रों के हित में सही और आवश्यक निर्णय लेने चाहिए, ताकि उनकी कठिनाइयां दूर हो सकें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोग से कहा था कि वह छात्रों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और उनके विचारों और मांगों का सम्मान करें। उनके समन्वय से यह निर्णय लिया गया कि परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया को छात्रों की जरूरतों के अनुसार ढाला जाए। महत्वपूर्ण बिंदु     परीक्षा पैटर्न तय करने के लिए कमेटी बनाने की बात कही है, प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।     छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, छात्र इसे डिवाइड एंड रुल बता रहे हैं और हजारों की संख्या में छात्र जमा हैं।   recent visitors 52

उसी जगह दोबारा कर दी पोस्टिंग, छत्तीसगढ़-सरगुजा में प्रभारी संयुक्त संचालक अनियमितता पर किया था निलंबित

सरगुजा/रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में गजब का खेल चल रहा है. निलंबित अधिकारी को बहाल कर फिर पोस्टिंग दे दी, उसके बाद आदेश में संशोधन करते हुए वहीं फिर से वहीं पोस्टिंग दे दी, जहां से वे निलंबित हुए थे. बात हो रही है शिक्षा विभाग में अधिकारी हेमंत उपाध्याय की, जिन्हें अस्थाई रूप से बतौर प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा में आगामी आदेश पर तक पदस्थ किया गया. जबकि उन्हें उसी पद से पदोन्नति, ट्रांसफर में आर्थिक अनियमितता करने की दोषी बताकर निलंबित किया गया था. मामले में अभी विभागीय जांच जारी है, उसके बावजूद पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है. recent visitors 79

भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है, जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी तेज़ी से होता है: अखिलेश यादव

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के ‘पीसीएस प्री' और ‘आरओ एआरओ' की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। आज सुबह प्रतियोगी छात्रों के साथ हुई बर्बरता को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ''एक दिव्यांग छात्रा की बैसाखी तक पुलिस उठा ले गई। सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक़ नहीं है।''     'दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!' सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''इलाहाबाद में एक आंदोलनकारी दिव्यांग छात्रा की बैसाखी पुलिस ले गयी है… ये ख़बर बताती है कि भाजपाई और उनकी सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है। जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी उतना ही नीचे और तेज़ी से होता है। दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! 'भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी…' एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, ''भाजपा अगर केवल चुनाव का गणित समझती है तो सुन ले कि PCS/RO/ARO/LOWER SUBORDINATE जैसी अन्य प्रतियोगी छात्रों और उनके परिवार के लोगों को मिला लिया जाए तो ये संख्या लगभग 1 करोड़ होती है। अगर इस ‘महा-संख्या’ को लगभग 400 विधानसभा सीटों से भाग दें तो भाजपा के लगभग 25000 वोट हर विधानसभा सीट पर कम होंगे मतलब भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी।'' 'भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होनेवाली है' इससे आगे अखिलेश यादव ने कहा, ''उम्मीद है, इस गणित को ही समझ कर आज ही भाजपा की हृदयहीन सरकार अत्याचार बंद करेगी और आंदोलनकारी युवाओं की लोकतांत्रिक जायज मांग को पूरा करेगी। भाजपा की एक आदत पड़ गयी है, जनाक्रोश से डरकर आखिरकार बात तो वो मानने पर मजबूर होती है, लेकिन तभी जब उसके सारे हिंसक तरीके नाकाम हो जाते हैं और जब उसकी नौकरी विरोधी नकारात्मक राजनीति पूरी तरह फेल हो जाती है। भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होने वाली है। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!'' recent visitors 84

युवक की मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम सकरी में बलौदाबाजार से पलारी जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार बलौदाबाजार से पलारी की ओर जा रहा था, तभी डीएवी स्कूल सकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इस घटना में स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव के शिनाख्‍त में जुटी हुई है। recent visitors 71

“प्रसंग मुक्तिबोध” का दो दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा के तत्वावधान में

बिलासपुर जीवन मूल्यों के प्रयोगधर्मी कवि और नई कविता को विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले भारतीय हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि गजानन माधव मुक्तिबोध के समग्र व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित "प्रसंग मुक्तिबोध" का दो दिवसीय आयोजन 16 ,17 नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा  (बिलासपुर) के तत्वावधान में किया जा रहा है । मुक्तिबोध पर केंद्रित दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस 16 नवम्बर को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रलेसं की कार्यकारिणी बैठक होगी।भोजन उपरांत दोपहर 3 बजे समारोह का उद्घाटन सत्र में " मुक्तिबोध: जीवन संघर्ष और कविता" विषय और मुक्तिबोध की संघर्षपूर्ण जीवनी पर आधारित प्रो. जयप्रकाश की नई कृति "मैं अधूरी दीर्घ कविता " पर संदर्भित विचार सत्र का आरम्भ वरिष्ठ समालोचक मार्गदर्शक राजेश्वर सक्सेना की शुभकामना संदेश से होगा ।सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र यादव (सुप्रसिद्ध आलोचक), नथमल शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । आधार वक्तव्य रफीक खान प्रस्तुत करेंगे । मुख्य वक्ता रणेंद्र (रांची ) होंगे ।वक्ताओ में कल्याणी वर्मा, नन्द कुमार कंसारी,उषा वैरागकर आठले अपने विषयगत विचार प्रस्तुत करेंगे ।लेखकीय वक्तव्य कृतिकार प्रो. जयप्रकाश देंगे । इस वैचारिक सत्र का संचालन परमेश्वर वैष्णव महासचिव छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । इसी सत्र में मुक्तिबोध के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध का सम्मान किया जाएगा। संध्या 6 बजे इप्टा (बिलासपुर) के साथियों द्वारा मुक्तिबोध की कविताओं पर नाट्य मंचन किया जाएगा । रात्रि 8 बजे कवि गोष्ठी होगी। उपस्थित कवि अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ करेंगे ।          दूसरे दिन 17 नवम्बर को दो वैचारिक सत्र होंगे । प्रातः 10 बजे " मुक्तिबोध:  इत्यादिजनों की पक्षधरता के कवि"विषय पर आधारित प्रथम सत्र की अध्यक्षता रणेंद्र वरिष्ठ साहित्यकार (झारखंड), कल्याणी वर्मा (बिलासपुर)करेंगे ।मुख्य वक्ता वीरेंद्र यादव होंगे ।वक्ताओं में आशीष त्रिपाठी, लोकबाबू, जयप्रकाश,डॉ. मृदुला सिंह विषयगत विचार रखेंगे । सत्र का संचालन रफीक खान करेंगे ।         दोपहर 2 बजे अंतिम सत्र " मुक्तिबोध की रचनाओं में फैंटेसी" विषय पर आधारित होगा जिसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध युवा आलोचक द्वय आशीष त्रिपाठी (बनारस) और प्रो.जयप्रकाश (दुर्ग) करेंगे । उषा वैरागकर आठले मुख्य वक्ता होंगी । वक्ताओं में कल्याणी वर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल,राम कुमार मिश्र, विश्वासी एक्का विषय पर केंद्रित अपने विचार प्रस्तुत करेंगे ।सन्चालन बिलासपुर इप्टा के साथी अरुण दाभड़कर करेंगे ।             बिलासपुर ईदगाह चौक स्थित डीपी चौबे प्रेस ट्रस्ट भवन  में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश, झारखंड राज्यों के अनेक साहित्यकार शिरकत करेंगे । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न जिला इकाइयों के आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य इस वैचारिक  आयोजन में सम्मिलित होंगे । इस प्रतिष्ठित आयोजन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ प्रलेसं बिलासपुर जिला इकाई के साहित्यकार और इप्टा बिलासपुर के साथी सतत सक्रिय हैं । recent visitors 59

आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 58 लाख रूपए ठगे

रायपुर। डिजिटल अरेस्ट मामले में रायपुर के रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है. पंडरी में महिला से 58 लाख रुपये ठगने वाले एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 9.50 लाख रुपये नगद, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल जब्त किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे आधार कार्ड के दुरुपयोग से 311 बैंक खाते खोलने का आरोप लगाया. आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने का दबाव बनाया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 58 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को जांच सौंपी. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जब्त करने के संबंध में निर्देश दिए. मामले में जांच के दौरान साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी जसविंदर सिंह साहनी, निवासी राजनंदगांव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से 9.50 लाख रुपये की नकदी, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल बरामद की गई है. ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया तरीका अपनाते साइबर ठग साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं. हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की. जाने कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग उच्च शिक्षित लोगों को वीडियो कॉल के जरिये अरेस्ट भी कर रहे हैं. झूठी कहानी बताकर बचने के लिए पूरे समय वीडियो कॉलिंग में जुड़े रहने बोलकर पीड़ित पर पूरे समय नजर रखते हैं. डिजिटल अरेस्ट कर बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं. बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं. वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं. हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं. ऐसे लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं. पुलिस का नाम सुनकर परिजन घबरा जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं. recent visitors 76

दो बीट गॉर्ड निलंबित, छत्तीसगढ़-मरवाही में पेड़ों की चल रही अवैध कटाई

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में नाकाम वनरक्षकों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. काम में लापरवाही बरतने पर मरवाही वनमंडल के देवरीखुर्द परिसर के वनरक्षक विष्णु जायसवाल और अमारू बीट के वनरक्षक संजय पैकरा को मरवाही वनमंडल DFO ने निलंबित किया है. मरवाही वनमंडल DFO रौनक गोयल ने दो बीट गार्ड को अवैध कटाई की रोकथाम और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल के पेण्ड्रा वन रेंज के देवरीखुर्द परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिलने के बाद की गई है. शिकायत की जांच के दौरान 67 नग पेड़ों के कटे हुए ठूठ पाए गए थे. इसके बाद वनरक्षक विष्णु जायसवाल को DFO ने निलंबित किया. वहीं दूसरी तरफ अमारू परिसर वनपरिक्षेत्र में भी पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिली थी. जांच के बाद यहां भी 38 नग कटे हुए पेड़ों के ठूठ पाए गए थे. जांच के बाद शिकायत सही पाने पर यहां के बीट गॉर्ड संजय पैकरा को भी DFO ने निलंबित कर दिया है. recent visitors 71