मुंबई
निया के फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर, ऑस्कर विनर एआर रहमान ( oscar winner ar rahman ) की पत्नी सायरा ने पति से सेप्रेशन का ऐलान किया है। सायरा की वकील वंदना शाह ने एआर रहमान से अलग होने के फैसले के बारे में एक ऑफीशियल स्टेटमेंट रिलीज किया है। दोनों की शादी को 29 साल हो चुके हैं। काफी लंबे समय से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार होने के बावजूद रहमान और उनकी पत्नी मानती हैं कि दोनों का साथ रहना अब संभव नहीं। आएशा ने अपने नोट में कहा कि बढ़ते तनाव ने दूरियां बढ़ा दी हैं। जिसे पाट पाना अब संभव नहीं है।
बेहद पीड़ा से गुजर रहीं सायरा
'सायरा के लंबे नोट में इस बात को कहा गया है कि उनके लिए ये फैसला करना आसान नहीं था। वे बहुत दर्द और पीड़ा से गुजरी हैं। वे मानती है कि ये उनके लिए ये चैलेंजिग टाइम है। वे अपनी लाइफ के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। सायरा ने लोगों से उनकी प्रायवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
29 साल पुरानी शादी तोड़ने का लिया फैसला
एआर रहमान और सायरा की शादी साल 1995 में हुई थी। 29 साल साथ में ये कपल तीन बच्चों- खतीजा, रहीमा, आमीन के पेरेंटस बने। इससे पहले सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू में रहमान ने ये एक्सेप्ट किया था कि उनका अपना पत्नी के साथ कुछ कल्चरल स्तर पर बुनियादी मतभेद हैं। हालांकि हम समझदारी से इसका सामना कर लेते हैं। वहीं म्यूजिशियन बताया था कि सायरा उनकी पसंद नहीं थी, वे अपने लिए लड़की नहीं तलाश पा रहे था, इसके बाद उन्होंने अपनी मां से दुल्हन ढूंढने के लिए कहा था। वे 29 साल के हो चुके थे, और शादी के लिए और इंतजार नहीं कर सकते थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








