पॉर्नोग्राफी मामले में फिर बढ़ीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें, घर और दफ्तर में ED की छापेमारी

मुंबई ईडी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर और ऑफिसों पर छापेमारी की है। मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और इसे बेचने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ED ने कपल के घर पर छापेमारी की है। ईडी की जांच 2021 के मुंबई पुलिस मामले पर आधारित है। राज कुंद्रा को इससे पहले जुलाई 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। राज कुंद्रा ने मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था। इस साल की शुरुआत में राज कुंद्रा ईडी के जाल में फंस गए थे, जब मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मुंबई के जुहू में एक फ्लैट, पुणे में एक बंगला और 98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों सहित उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी। कब शुरू हुई कानूनी परेशानी! दोनों की ये कानूनी परेशानी 2018 में ईडी की शुरू की गई जांच के बाद आई, जब उन्होंने पोंजी स्कीम में शामिल होने के लिए अमित भारद्वाज की जांच शुरू की। जबकि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को शुरू में संदिग्धों के तौर पर देखा जा रहा था। राज और शिल्पा दोनों ने अपनी बेगुनाही बरकरार रखते हुए दावा किया कि उन्होंने ईडी की जांच में पूरा सहयोग किया है। राज ने कई सम्मनों में भाग लिया और शिल्पा ने भी सभी पेपर दिखाए। पति-पत्नी ने दी चुनौती बाद में, राज और शिल्पा ने अपनी प्रॉपर्टीज को खाली करने के लिए ईडी के नोटिस को चुनौती दी, जिसमें जुहू में उनका मुंबई का घर और पुणे के पास एक फार्महाउस भी शामिल था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बेदखली आदेश पर रोक लगाकर उन्हें अंतरिम राहत दी थी। कब गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा? राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था जब चार महिलाओं ने शिकायत की थी कि एक वेब सीरीज में एक्टिंग का काम देने का वादा करने के बाद उन्हें अश्लील कंटेंट शूट करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें सितंबर में आर्थर जेल से रिहा किया गया था। recent visitors 71

संभल जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं! अब 8 जनवरी को सुनवाई करेगा कोर्ट

संभल  उत्तर प्रदेश के संभल में हलचल काफी गरम है। संभल कोर्ट में जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर के अनुरोध पर सुनवाई को आगे टाल दिया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। 19 नवंबर को संभल कोर्ट ने शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में कोर्ट कमिश्नर की अगुआई में जांच का आदेश दिया था। कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में वकीलों की टीम ने मस्जिद का सर्वे किया। 1875 में शाही जामा मस्जिद का निर्माण कराया गया है। इस सर्वे में गणेश जी प्रतिमा का जिक्र किया गया था। टीले पर बनी इमारत को लेकर दावे किए गए थे। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर हिंदू पक्ष मंदिर पर मस्जिद होने का दावा कर रहा है। हालांकि, अब कोर्ट कमिश्नर का बयान सामने आया है कि आज वे रिपोर्ट पेश नहीं करेंगे। 8 जनवरी को अब अगली सुनवाई शाही जामा मस्जिद सर्वे के मामले में अब अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। चंदौसी कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से कई सवाल किए गए। मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष से शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर बताने के किए जा रहे दावों का साक्ष्य पेश किया जाए। मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट की सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अब आगे सर्वे नहीं होगा। संभल में हिंसा के कारण सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी। मुस्लिम पक्ष के वकील ने दावा किया कि शाही जामा मस्जिद का अब दोबारा सर्वे नहीं होगा। आगे सर्वे लिए कोर्ट से इजाजत लेनी होगी। वहीं, कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से भी मस्जिद को लेकर कागजात की मांग की गई है। वहीं, कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने कहा कि हिंसा के कारण रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी। इस कारण 10 दिन और समय की मांग की गई। रिपोर्ट के लिए मांगेंगे समय संभल कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने कहा कि चंदौसी कोर्ट में शाही जामा मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट पेश नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट से 10 दिनों का समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट पूरी करने के बाद ही इसे जमा कराया जाएगा। 19 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बाद कमिश्नर टीम ने शाही जामा मस्जिद का जायजा लिया था। 2 घंटे जांच की थी। इसके बाद रविवार 24 नवंबर को सर्वे किया गया। इस दौरान संभल में बवाल मच गया। अब कोर्ट कमिश्नर को अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। एएसआई के वकील पहुंचे कोर्ट एएसआई के वकील विष्णु गुप्ता संभल जिला कोर्ट पहुंच गए हैं। संभल से आ रही जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कोर्ट में केवल जामा मस्जिद सर्वे के मुद्दे पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा कोई कार्य नहीं होना है। सर्वे रिपोर्ट पेश किए जाने के बीच बढ़ी हलचल के बीच संभल डीएम और एसपी भी कोर्ट पहुंचे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि आज रिपोर्ट को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता है। 1875 के सर्वे रिपोर्ट में क्या? यूपी के संभल स्थित शाही जामा मस्जिद के 1875 सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इसके तहत दावा किया जा रहा है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया गया था। सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंदिर के चारों तरफ भगवान की आकृतियां दिखाई दी। वहां पर एक गणेश जी की प्रतिमा का जिक्र किया गया है, जिसको नष्ट करने का प्रयास किया गया था। recent visitors 66

नवजोत कौर के PA ने एक शो रूम खरीदने के बहाने यह साजिश रची और उन्हें भरोसे में लेकर रकम हड़प ली

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी डॉ. नवजोत कौर (Navjot Kaur) के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नवजोत कौन ने अपने निजी सहायक (PA), एक एनआरआई और उनके सहयोगियों पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. यह मामला प्राइम लोकेशन पर स्थित शोरूम की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, डॉ. नवजोत कौर ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उनके निजी सहायक ने बताया कि एक एनआरआई अमृतसर के पॉश एरिया रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में शोरूम बेचना चाहता है. PA ने बताया कि एनआरआई इस शोरूम को वाजिब दामों पर दे रहा है. इस बात पर विश्वास करते बात फाइनल की. डॉ. कौर ने एनआरआई के खाते में एडवांस के तौर पर राशि ट्रांसफर कर दी. इसके साथ ही उन्होंने अपने PA को एक चेक भी दिया, जिसे एनआरआई को देने के लिए कहा. इसके कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि शोरूम की कोई डील नहीं हुई. दो करोड़ रुपये सही व्यक्ति तक नहीं पहुंचाए गए. आरोप है कि PA, एनआरआई और उनके सहयोगियों ने मिलकर पैसे हड़प लिए. डॉ. कौर की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) को भेज दिया है. ईओडब्ल्यू इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धोखाधड़ी किस प्रकार से अंजाम दी गई. इस मामले में पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं. इसी के साथ संबंधित दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन की पड़ताल हो रही है. आरोप है कि इस रकम को एनआरआई और उनके सहयोगियों ने कहीं और इस्तेमाल किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है. आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.   recent visitors 70

घंटेभर से बाथरूम में थी नई नवेली दुल्‍हन, बंद था दरवाजा; घरवालों ने खोलकर देखा तो रह गए दंग

बरेली  विवाह के पांच दिन बाद विवाहिता की मृत्यु हो गई। स्वजन के अनुसार नहाते वक्त बाथरुम में गैस गीजर फटने से मृत्यु हुई। पुलिस ने मौत का कारण जानने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुलंदशहर के गांव काले का नगला निवासी सूरजपाल की बेटी दामिनी का विवाह 22 नवंबर को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी जसवंत सिंह यादव के बेटे दीपक यादव के साथ हुआ था। ससुराल वालों के अनुसार, बुधवार की सुबह दामिनी नहाने के लिए बाथरूम गई थी, लेकिन एक घंटे बाद तक बाहर नहीं निकली। बाथरूम में बेसुध पड़ी थी दाम‍िनी इस पर उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर देखा तो दामिनी बेसुध पड़ी थी। स्वजन उसे उपचार को एसआरएमएस ले गए, जहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जसवंत सिंह यादव ने बताया कि उनका बेटा दीपक केंद्रीय मंत्रालय दिल्ली में नौकरी करता है। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के स्वजन ने बताया कि गैस गीजर फटने से दामिनी की मृत्यु हुई है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता करने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ममेरी बहन की शादी में आ रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी घायल उधर, रामपुर में ममेरी बहन की शादी में दिल्ली से पत्नी के साथ आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसे से मृतक के घर पर मातम छा गया। थाना पटवाई के रहटगंज गांव निवासी हरकिशोर दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। पिछले साल 28 नवंबर को दिल्ली के संगम विहार की नीलू से शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ दिल्ली में ही रह रहा था। ममेरी बहन की शादी है। शादी में शामिल होने वह ट्रेन से पत्नी के साथ तड़के रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। ज्वालानगर तक दोनों पैदल गए और वहां से अपने गांव जाने के लिए पिकअप में बैठ गए। अजीतपुर में एआरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे दंपति झटका लगने से नीचे गिर गए। डंपर का पहिया हरकिशोर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौत हो गई। पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। खुशी वाले घर में पसरा मातम सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन आ गए। पिता कृष्णपाल ने बताया कि दोनों ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। इसके बाद घर पर सब मिलकर उनकी शादी की सालगिरह मनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह हादसा हो गया। recent visitors 61

कोहरे से निपटने ट्रैक मैन को सिग्नल क्लियर करने पटाखे दिए, वहीं कुछ खास डिवाइस का इस्तेमाल भी किया जा रहा

भोपाल  ठंड की दस्तक के साथ कोहरा अपना असर दिखाता है, जिससे रेल की रफ्तार में बाधा खड़ी होती है। भोपाल रेल मंउल में बाधा रहित ट्रेन संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, ट्रैकमैन को पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। दरअसल, ट्रेन के परिचालन में कोहरा बाधा खड़ी करता है, कोहरे के दौरान दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे लोको पायलट के लिए सिग्नल और ट्रैक की स्थिति का सही तरीके से आकलन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में फॉग सेफ डिवाइस को लोको पायलट की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। यह उपकरण सिग्नल की सटीक जानकारी देता है। साथ ही अलग स्थानों पर लगे सिग्नल को विशेष रूप से चेतावनी के साथ बताता है, जिससे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और निर्बाध रूप से हो सके। इस डिवाइस का होगा इस्तेमाल फॉग सेफ डिवाइस एक जीपीएस आधारित उपकरण है, जो लोको पायलट को उनके मार्ग पर सिग्नलों और अन्य प्रमुख स्थानों की जानकारी देता है। यह उपकरण सिग्नल की दूरी और ट्रेन की गति को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, यह लोको पायलट को अलर्ट भी देता है, जब ट्रेन किसी सिग्नल के करीब होती है। पटाखे से होगा सिग्नल क्लियर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि लोको पायलट को कोहरे के समय फॉग सेफ डिवाइस के साथ ट्रेनों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे अथवा जरुरत के मुताबिक रफ्तार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सिग्नल की सूचना दर्शाने वाले बोर्ड पर चमकीली पट्टी लगाई जा रही है। इसके अलावा स्टेशन मास्टर को विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट (वीटीओ) के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। इससे लोको पायलट को स्टेशन पास होने की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा ट्रैकमैन द्वारा लोको पायलट को रास्ते में सिग्नल होने की चेतावनी देने के लिए पटाखे का उपयोग करने के निर्देश देते हुए पर्याप्त मात्रा में पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। recent visitors 55

बांग्लादेश हाईकोर्ट ने इस्कॉन मंदिर पर प्रतिबंध लगाने से इंकार कर दिया

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार जारी हिंसा के बीच वहां के उच्च न्यायालय ने गुरुवार को इस्कॉन पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। देशद्रोह के मामले में बांग्लादेश इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से ही हिंदू समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान ही एक वकील की मौत हो गई, जिसके बाद बांग्लादेश में इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने मांगी थी रिपोर्ट वकीलों ने बुधवार को संगठन से संबंधित कुछ समाचार पत्रों की रिपोर्ट रखने के बाद उच्च न्यायालय से अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण चेतना समाज (इस्कॉन) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। द डेली स्टार के अनुसार, उच्च न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल से इस्कॉन की हालिया गतिविधियों के संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने को कहा था। क्यों उठा इस्कॉन का मुद्दा? बता दें बांगलादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के चलते चिन्मय कृष्ण दास शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को झड़पें हुईं, जिसमें एक असिस्टेंट सरकारी वकील सैफुल इस्लाम की मौत हो गई। हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका ढाका हाईकोर्ट ने बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने की याचिका को आज खारिज कर दिया है। सरकारी वकील ने इस्कॉन पर बैन लगाने को ज़रूरी बताया, लेकिन हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने सरकार से कही यह बात.. हाईकोर्ट ने न सिर्फ बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने की याचिका को खारिज किया, बल्कि सरकार से एक बड़ी बात भी कही। हाईकोर्ट ने बांग्लादेश सरकार (अंतरिम) से पूरे देश में रह रहे हिंदुओं के जीवन, संपत्ति की रक्षा के लिए कानून व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। बताया कि गुरुवार को जब उच्च न्यायालय की कार्यवाही शुरू हुई तो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने न्यायालय द्वारा मांगी गई जानकारी न्यायमूर्ति फराह महबूब और न्यायमूर्ति देबाशीष रॉय चौधरी की पीठ के समक्ष रखी। अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल अनीक आर हक और डिप्टी अटॉर्नी जनरल असद उद्दीन ने उच्च न्यायालय की पीठ को सूचित किया कि वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या और इस्कॉन की गतिविधियों के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और इन मामलों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने लगाई बांगलादेश सरकार को फटकार अटॉर्नी जनरल की रिपोर्ट पढ़ने के बाद पीठ ने बांगलादेश सरकार को चेतावनी दी। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति और बांग्लादेश के लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के बारे में सतर्क रहेगी। भारत ने जताई चिंता, किया सुरक्षा का आग्रह भारत ने मंगलवार को दास की गिरफ्तारी और जमानत से इनकार करने पर गहरी चिंता व्यक्त की और ढाका से हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। recent visitors 89

एमपी गजब : पत्नी सेवा पर जनसेवा पड़ी भारी थाना प्रभारी निलंबित

MP Amazing: Public service outweighs wife’s service; police station in-charge suspended मुरैना ! जिले के एक थाना प्रभारी को बिना अनुमति पत्नी को शॉपिंग करना भारी पड़ गया. दरहअल, जिस मॉल में थाना प्रभारी शॉपिंग कर रहे थे. उसी मॉल में पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए. जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो थाना प्रभारी ने डिसिप्लिन फॉलो करते हुए एसपी को सैल्यूट किया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूछ लिया कि वह किसके आदेश से यहां आए हैं. थाना प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो एसपी साहब ने उन्हें निलंबित कर दिया. थाना छोड़ शॉपिंग करने मॉल पहुंचे टीआई recent visitors 306