​संस्कृत शिक्षा विभाग में निकली 3 हजार पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रकिया

जयपुर राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग में 3 हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती करने की प्रकिया शुरू कर दी है। इसके लिए संस्कृत शिक्षा विभाग ने कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना जारी कर दी है। ऐसे में अब बोर्ड जल्द ही भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगी। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग में लंबे वक्त से पद रिक्त है। ऐसे में सरकार द्वारा कुल तीन हजार तीन पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेज दी है। अध्यापक लेवल – 1 और अध्यापक लेवल – 2 के कुल 2759 पद, लाइब्रेरियन के 48 पद और प्रयोगशाला सहायक के 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- विभाग द्वारा अर्थना भेजी गई है। इसकी लीगल जांच होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा। recent visitors 67

भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त, किसान यूनियन के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया

लखनऊ यूपी बॉर्डर पर एकत्रित भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन अब खत्म हो चुका है। किसान यूनियन के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के तहत बुधवार रात को यमुना एक्सप्रेस वे ‘जीरो प्वाइंट' से दलित प्रेरणा स्थल की ओर धरना देने के लिए निकले ‘संयुक्त किसान मोर्चा' के 34 नेताओं को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें किसान संगठनों के दो बड़े नेता शामिल हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शांति भंग करने के आरोप में 34 किसान गिरफ्तार पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ‘संयुक्त किसान मोर्चा' के नेता ‘जीरो प्वाइंट' पर बुधवार रात को धरने पर बैठे थे। रात के समय किसान नेता सुखबीर खलीफा, रुपेश वर्मा के नेतृत्व में किसान ‘जीरो प्वाइंट' स्थित धरना स्थल से दलित प्रेरणा स्थल पर धरना देने के लिए निकल गए। किसान नेताओं ने घोषणा की थी कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे ‘जीरो प्वाइंट' पर एक बैठक होगी जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ‘जीरो प्वाइंट' से दलित प्रेरणा स्थल की ओर बढ़ रहे 34 किसानों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को भी कुछ किसान नेताओं को दलित प्रेरणा स्थल पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। 160 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। जेल से रिहा होने के बाद कई प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो प्वाइंट' पर जारी किसान पंचायत में शामिल हुए, जहां सभी ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। इससे पहले, पुलिस ने मंगलवार शाम को 160 प्रदर्शनकारी किसानों को गिरफ्तार किया था जिनमें से कई बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार लोगों को पुलिस ने जेल के गेट से मुचलके पर छोड़ दिया था। शेष 123 किसानों को पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर की लुक्सर जेल भेज दिया था। राकेश टिकैत के बेटे ने महापंचायत को किया संबोधित प्रवक्ता ने बताया कि किसानों की गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो प्वाइंट' पर महापंचायत बुलाई थी। इस महापंचायत में भाग लेने के लिए मुजफ्फरनगर से निकले नरेश टिकैत को मुजफ्फरनगर के भौंवरा कला तथा राकेश टिकट को अलीगढ़ के टप्पल में रोक दिया गया। राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंचे तथा उन्होंने महापंचायत को संबोधित किया। पुलिस को चकमा देकर भागे टिकैत, वीडियो वायरल बता दें कि शाम को राकेश टिकैत अलीगढ़ पुलिस को चकमा देकर पंचायत स्थल पर पहुंचने के लिए दौड़ते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। वह एक कैंटर रुकवा कर उसमें बैठ गए। उनके पीछे-पीछे दौड़ते हुए आए पुलिस कर्मियों ने कैंटर रुकवा कर उन्हें दोबारा से रोक लिया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कहां-कहां से आए किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हापुड़, गाजियाबाद, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और मेरठ से बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने निजी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो कर धरने के लिए प्रेरणा स्थल पहुंचे। recent visitors 83

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

मुंबई महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शपथ ली। मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान समेत कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में मौजूद थे। बॉलीवुड हस्तियों में शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी समारोह में शामिल हुए। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में फडणवीस के नाम पर बुधवार को मुहर लगाई गई थी। इसके बाद, फडणवीस, शिंदे और पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी। उसने 288 में से 235 सीटों पर विजय हासिल की थी। यह परिणाम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बड़ा झटका लगा, जिसमें कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटें मिली थीं। गठबंधन सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) को सिर्फ 10 सीटें मिली थीं। recent visitors 190

सीएम योगी ने कहा- अराजकता फैलाने वाले किसी भी बदमाश को छोड़ा ना जाए, छेड़छाड़ करने वालों का तत्काल हो इलाज

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर फॉर्म में नजर आ रहे है। सीएम ने कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। सीएम योगी ने कहा कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी बदमाश को छोड़ा ना जाए और जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूला जाए। वहीं, सीएम ने छेड़छाड़ करने वालों को भी सबक सिखाने के निर्देश दिए है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 'राजस्व विभाग में लंबित मामलों का निपटारा हो' सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पुलिस अधिकारी किसी निजी कंपनी या व्यक्ति के कार्यक्रम में न जाए और न ही कोई सम्मान ग्रहण करे। उन्होंने छेड़छाड़ करने वालों का चौराहों पर ही उपचार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में लंबित पैमाइश के चलते हत्याएं हो रही हैं। बिना लटकाए और अटकाए राजस्व विभाग में लंबित मामलों का निपटारा हो। अगर इसके बावजूद अगर राजस्व विभाग में ऐसा होता है तो संबंधित अफसरों पर भी आपराधिक साजिश के तहत कार्यवाही होनी चाहिए। 'अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी बदमाश को छोड़ा ना जाए और जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूला जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जनता से जुड़े विभागों के अधिकारी तय समय पर जनता से जरूर मिलें और प्रत्येक विभाग में जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए। recent visitors 77

रेलवे को और अधिक किफायती और गरीबों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया, अब ट्रेन में सफर होगा आसान: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसी कोचों के बजाय जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में घोषणा की कि रेलवे जल्द ही अपनी ट्रेनों में 10,000 नए सामान्य डिब्बे जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इनमें से 1,000 जनरल डिब्बे दिसंबर 2024 के अंत तक जोड़ दिए जाएंगे। यह कदम रेलवे को और अधिक किफायती और गरीबों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना और सब्सिडी जारी रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इनमें से कुछ स्टेशनों पर 700-800 करोड़ रुपये और अन्य पर 100-200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि रेलवे हर टिकट पर 46% सब्सिडी देता है। यदि टिकट का मूल्य 100 रुपये है, तो यात्री केवल 54 रुपये भुगतान करते हैं। यह सब्सिडी भविष्य में भी जारी रहेगी। रेलवे संशोधन विधेयक पेश बुधवार को रेलवे संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। इसके तहत रेलवे अधिनियम 1989 और भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम का एकीकरण किया जाएगा। रेल मंत्री ने इसे रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने और आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक कदम बताया। विपक्ष का निजीकरण का आरोप, मंत्री ने किया खंडन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने रेलवे के निजीकरण और रोजगार के अवसर घटाने का आरोप लगाया। विपक्ष ने रेल दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर भी सवाल उठाए। इस पर रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य रेलवे का निजीकरण नहीं, बल्कि इसका आधुनिकीकरण और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की यातायात का प्राणवायु है, और इसके विस्तार और सुधार के लिए यह कदम जरूरी हैं। तकनीकी उन्नति और सुरक्षा पर जोर मंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे ने तकनीकी सुधारों के जरिए दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई है। साथ ही, पटरियों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण भी तेज गति से किया जा रहा है। यह कदम रेलवे के व्यापक सुधार और गरीबों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अगले कुछ महीनों में रेलवे नेटवर्क में और सुधार देखने को मिल सकते हैं। recent visitors 75

सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन की सभा भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई

भोपाल ! राजधानी स्थित भेल भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया,विशेष सभा में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन उपस्थित हुए,वहीं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,भेल कारखाने के अस्तित्व के लिए आने वाली चुनौतियों,एवं पब्लिक सेक्टर की विरोधी नीतियों के कारण, बीएचईएल के कर्मचारियों,सोसायटी श्रमिकों,ठेका श्रमिकों के अधिकारों पर हो रहे,कुठाराघात पर संघर्ष की योजना बनाने के लिए,भेल की समस्त इकाईयों एवं सीटू यूनियन के प्रतिनिधियों को कहा,वहीं भेल सीटू के महासचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि,सीटू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन ने कर्मचारियों को आने वाले संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा,वहीं भेल इकाई हरिद्वार,हैदराबाद,तिरुमयम,झाँसी, विशाखापत्तनम,त्रिचलापल्ली समेत भेल की विभिन्न इकाईयों की सीटू यूनियन के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए,बैठक में कर्मचारियों की नई भर्ती शुरू करने,भत्तों को बढ़ाने,ठेका श्रमिकों का वेतन केंद्रीय स्तर पर किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई recent visitors 133

दिल्ली में पंकज त्रिपाठी के ‘मूर्ख नहीं हूं’ वाले वीडियो पर कैसे फंस गई AAP, ‘आप’ खुद घिरती दिख रही

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमसान तेज हो गया है। सड़क से सोशल मीडिया तक दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे ही एक प्रयास में 'आप' खुद घिरती दिख रही है। पार्टी पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के एक वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते ही सैकड़ों यूजर्स ने 'आप' की खिंचाई की। वहीं, भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है। दरअसल, ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने के लिए एनपीसीआई की ओर से एक कैंपेन 'मैं मूर्ख नहीं हूं' की शुरुआत की गई है। विज्ञापन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी लोगों को यूपीआई पेमेंट में धोखाधड़ी से सावधान करते हैं। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को इसमें से एक वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया। वीडियो और आवाज में बदलाव करके इसे भाजपा के खिलाफ बनाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि पंकज त्रिपाठी लोगों को भाजपा से बचने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, सोशल यूजर्स ने वीडियो के साथ हुई छेड़छाड़ को पहचानने में देर नहीं की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां 'आप' को इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने की सलाह दी तो कई लोगों ने पंकज त्रिपाठी को टैग करते हुए लिखा कि वे कानूनी कार्रवाई करें। दिल्ली भाजपा और इसके कई नेताओं ने भी पलटवार किया। किरकिरी होते देख 'आप' ने इसे अपने मुख्य हैंडल से डिलीट कर दिया। हालांकि, पार्टी के कई अन्य पेज और समर्थक अब भी इसे साझा कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा ने असली और फर्जी वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। फर्जीवाल का नया फर्जीवाड़ा देखिए। यूं तो केजरीवाल और AAP की पूरी राजनीति का आधार ही झूठ, झांसा, प्रचार, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर है लेकिन अब चुनाव आते ही फर्जीवाड़े का अलग स्तर दिखने लगा है। 10 साल में दिल्ली के लिए जो कुछ न कर सका उसके पास Deep Fake वीडियो का ही सहारा बचा है। दिल्ली को चांद तारे तोड़ने के सपने बेचने वाले फर्जीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया। फर्जीवाल के पास मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। अगर होता तो बताते की आखिर क्यों?' recent visitors 90