Sunday, July 5, 2026 4:05 pm

जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM साय, विस अध्यक्ष रमन समेत कई मंत्री

रायपुर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे हैं. राज्य सरकार को एक साल पूरा होने पर जनादेश परब कार्यक्रम हो रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई मंत्री शामिल हुए हैं. एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जेपी नड्डा साय सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं. मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचें. दोपहर 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को करते हुए साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. शाम 5 बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे. वहीं शाम 6.30 को स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मुलाकात करेंगे. इन सबके बाद रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. recent visitors 49

रुसलान मुमताज की फिल्म लव इज़ फॉरएवर का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, अभिनेता रुसलान मुमताज की आने वाली फिल्म लव इज़ फॉरएवर का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'लव इज फॉरएवर' 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। एस .श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव इज फॉरएवर' हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसे पूरे भारत में एक साथ रिद्धि सिद्धि फिल्म वितरक कंपनी रिलीज़ कर रही है। इस फिल्म में दो गाने हैं। पहला सॉन्ग अल्तमश फरीदी और मधुश्री जबकि दूसरा सॉन्ग जावेद अली ने गाया है। निर्देशक एस श्रीनिवास ने बताया कि फिल्म की कहानी छोटे शहर की है। जाहिर सी बात है कि यह रोमांटिक और हॉरर फिल्म है। फिल्म के गाने बहुत ही मेलोडियस हैं। फिल्म में ऐसे कई रोमांचक मोड आते हैं, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो जाएंगे। फिल्म लव इज़ फॉरएवर में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर की मुख्य भूमिकाएं है। इस फिल्म के डीओपी राज शेखर नायडू, संगीत निर्देशक डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, एक्शन मास्टर मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर कौसर शेख, डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि हैं।   recent visitors 61

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे

ग्वालियर  ग्वालियर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे, वे यहाँ जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास जयविलास पैलेस जायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10:55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर 11:25 बजे महाराज बाड़ा पहुँचेंगे और जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: लगभग 11:45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आवास जयविलास पैलेस जायेंगे प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ दोपहर एक बजे जयविलास पैलेस पहुँचेंगे। जयविलास पैलेस से दोपहर 2 बजे रवाना होकर वायुसेना के विमानतल पर पहुँचेंगे और अपरान्ह लगभग 2:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे। मंत्री राकेश शुक्ला होंगे “मिनिस्टर इन वेटिंग” उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी व विदाई के लिये राज्य शासन की ओर से नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित किया गया है। मंत्री राकेश शुक्ला उप राष्ट्रपति का ग्वालियर विमानतल पर स्वागत करेंगे और उनके वापस लौटते समय विमानतल पर उन्हें विदा भी करेंगे। दो गैलरी बनी हैं म्यूजियम के अंदर     विक्टोरिया मार्केट में 4 जून 2010 की रात्रि में भयानक आग लग गई थी। इससे इमारत का हिस्सा ढह गया था। नगर निगम ने उक्त ​इमारत को संवारने का काम सुदर्शन इंजीनियरिंग को दिया था। डायरेक्टर संजय मित्तल का कहना है कि दो फेज में इमारत में काम हुआ। पहले फेज में हूबहू इमारत को खड़ा करना और फिर दूसरे फेज में बिल्डिंग के अंदर एयर कंडीशनिंग और इलेक्ट्रिक आदि का काम करना किया गया।     जीएसआई ने उक्त इमारत को म्यूजियम के लिए अधिकृत लिया। इसमें 25 करोड़ की लागत से दो गैलरी को पर्यटकों के लिए तैयार किया गया। यहां पर्यटकों को भूकंप का अनुभव होगा। धरती के अंदर ज्वालामुखी कैसे फटता है। ये भी दिखाया जाएगा। यहां पर डायनासोर का अंडा सहित कई कीम​ती वस्तुएं देखने को मिलेंगी। डिप्टी डायरेक्टर जनरल एसएस सरकार का कहना है कि ये एशिया का पहला इस तरह का म्यूजियम होगा। सुबह 10:55 पर आएंगे दोपहर 2 बजे होंगे रवाना उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 11.25 बजे बाड़े पहुंचकर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे जेयू में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण करेंगे। दोपहर 1 बजे जयविलास पैलेस जाएंगे और दोपहर 2 बजे वायुसेना विमान से रवाना होंगे।” नामित किया गया है।   recent visitors 50

अखिलेश यादव ने कहा- किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन और दैहिक स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली अखिलेश यादव ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान अतीक अहमद के पुलिस सुरक्षा में मारे जाने का सवाल उठाया तो मस्जिद, मंदिर और जाति जनगणना के मुद्दों पर भी बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन और दैहिक स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जा सकता। यह मौलिक अधिकार है, लेकिन उत्तर प्रदेश में तो यही छीना जा रहा है। फर्जी मुठभेड़ों में कत्ल हो रहा है और पुलिस की अभिरक्षा में लोग मारे जा रहे हैं। यूपी में ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे गए। यूपी में हर दिन ऐसा हो रहा है। टीवी पर चलते हुए जान ले ली गई। हमारा प्रदेश हिरासत में मौतों के मामले में सबसे आगे जा रहा है। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि ईडी का ऐसा कानून है कि बिना किसी नोटिस के ही लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। इसके अलावा जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि जाति जनगणना कराना चाहें तो करा लें। मैं तो कहता हूं कि आप चाहें तो करा लें, वरना हमें जब भी मौका मिलेगा तो हम कराएंगे। आउटसोर्सिंग से नौकरियां दी जा रही हैं। आरक्षण खत्म हो रहा है। कुलपति और प्रोफेसर नियुक्त करने में NFS लिख दिया जाता है यानी कोई उपयुक्त व्यक्ति नहीं मिला। यदि सारे वीसी, प्रोफेसर की सूची जारी कर दी जाए तो बात साफ हो जाएगी कि 10 फीसदी लोगों का ही ख्याल रखा जा रहा है। 90 फीसदी लोगों की कोई चिंता नहीं हो रही है। जाति जनगणना से भेदभाव नहीं बढ़ेगा बल्कि जातियों के बीच दूरियां कम होंगी। ऐसे लोगों को न्याय और सम्मान मिलेगा, जो अब तक इससे वंचित हैं। उन्होंने कहा कि देश में 2014 के बाद से असमानता तेजी से बढ़ी है। 140 करोड़ लोगों में से 82 करोड़ तो सरकारी राशन से जिंदा हैं। सरकार कहती है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो मेरा सवाल है कि कैसे 82 करोड़ सरकारी राशन पर जिंदा हैं और कैसे कुछ लोगों के पास इतनी बड़ी दौलत है। यदि आपकी अर्थव्यवस्था ऊंचाई पर जा रही है तो हमारे जो 60 फीसदी गरीब लोग हैं, उनकी प्रति व्यक्ति क्या है। इसके आंकड़े भी तो सरकार को देने चाहिए। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि 5 फीसदी लोगों के पास कितनी कमाई है। राज्य की निगाह में सभी धर्म समान हैं। हमारा सेकुलरिज्म समानता की बात करता है, लेकिन क्या सरकार इस पर अमल कर रही है। देश के 20 करोड़ से ज्यादा अल्पसंख्यकों और खासतौर पर मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाया जा रहा है। उनके घर तोड़े जा रहे हैं और हत्याएं की जा रही हैं। प्रशासन की मदद से उनके धर्मस्थलों को कब्जा किया जा रहा है। हमने देखा है कि यूपी में इस तरह की घटनाएं जानबूझकर की गईं। मुझे याद है कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहा था को बहुत से लोगों को वोट के अधिकार से रोका गया। ऐसे इंतजाम किए गए थे कि लोग वोट डालने के लिए बूथ तक न पहुंच जाएं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यूपी में एक अधिकारी पिस्तौल दिखाकर महिलाओं को वोट डालने से रोकता है। क्या यही लोकतांत्रिक गणराज्य है। अखिलेश यादव ने कहा कि हिटलर ने भी तो लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाने के बाद संविधान बदला था और तानाशाही लागू कर दी थी। संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक न्याय दिलाने की बात है। लेकिन ऐसा क्या है। आर्थिक न्याय के बिना कुछ भी संभव नहीं है। धन्नासेठों की सरकार बड़े पैमाने पर पैसे खर्च करके सत्ता में आ जाती है। इससे राजनीतिक न्याय भी छिन जा रहा है। आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ देशद्रोह है। आज उपासना में भी दिक्कत है क्योंकि हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजा जा रहा है। आज एक ही कानून कुछ लोगों के लिए अलग है। यदि सत्ता पक्ष का आदमी गेरूआ गमछा पहनकर गाली दे तो जी हुजूरी। दूसरा व्यक्ति न्याय मांगने जाए तो लाठी मिलती है। recent visitors 52

किसान आत्महत्या संबंधी पोस्ट को लेकर सूर्या के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी हाई कोर्ट ने की ख़ारिज

बेंगलुरु कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज कर दी है। हावेरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर की गयी एक पोस्ट के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 350 (2) के तहत उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। सूर्या ने एक किसान की आत्महत्या को लेकर यह पोस्ट की थी और उसे वक्फ बोर्ड के कथित जमीन दावे से संबद्ध बताया था। सूर्या द्वारा दायर की गयी याचिका में दलील दी गयी है कि प्राथमिकी बेबुनियाद एवं राजनीति से प्रेरित है। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना की पीठ ने मामला खारिज कर दिया। इससे पहले उच्च न्यायालय ने कार्यवाही पर अंतरिम स्थगन लगा दिया था। सूर्या के वकील अरूण श्याम ने अदालत से कहा कि मृत किसान के पिता द्वारा कर्नाटक वक्फ बोर्ड से संबद्ध जमीन विवाद के सिलसिले में शिकायतें उठाये जाने के बाद सांसद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट की थी। सूर्या की पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि आत्महत्या का संबंध बोर्ड के जमीन दावे से है। हालांकि हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार ने बाद में स्पष्ट किया कि फसल की क्षति एवं कर्ज के कारण किसान रुद्रपारा ने जनवरी, 2022 में अपनी जान ले दी। उसके बाद सूर्या ने अपनी पोस्ट हटा ली थी।   recent visitors 36

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच को उच्च सदन में विचार किए जाने के लिए रखा

नई दिल्ली राज्यसभा में सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 44,143 करोड़ रुपये के अतिरिक्त शुद्ध नकदी व्यय संबंधी अनुदान की अनुपूरक मांगों को विचार करने के लिए रखा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच को उच्च सदन में विचार किए जाने के लिए रखा जिसमें 87,762.56 करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त व्यय को अधिकृत करने के लिए संसद की अनुमति मांगी गई है। इसमें से, शुद्ध नकद व्यय से संबंधित प्रस्ताव कुल मिलाकर 44,142.87 करोड़ रुपये के हैं तथा मंत्रालयों/विभागों की बचत या बढ़ी हुई प्राप्तियों/वसूलियों के साथ सकल अतिरिक्त व्यय कुल मिलाकर 43,618.43 करोड़ रुपये है। अतिरिक्त व्यय में उर्वरक सब्सिडी योजना के लिए 6,593.73 करोड़ रुपये, कृषि और कृषक कल्याण के लिए 9,000 करोड़ रुपये तथा रक्षा के लिए 8,000 करोड़ रुपये का व्यय शामिल है। इसमें विदेश मंत्रालय के व्यय के लिए 3,000 करोड़ रुपये तथा गृह मंत्रालय के खर्चों के लिए 4,800 करोड़ रुपये की मांग शामिल है। सरकार की ओर से इन अनुपूरक मांगों को कल लोकसभा में विचार और मंजूरी दिए जाने के लिए रखा गया था सरकार ने 2024-25 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों को राज्यसभा में विचार के लिए रखा गया था।   recent visitors 29

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को नए साल का तोहफा, 31 दिसंबर से शुरू होंगे म्यूचुअल ट्रांसफर

  लखनऊ उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया है! छह महीने में दूसरी बार म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. बेसिक शिक्षा परिषद ने सर्दी की छुट्टियों में एक से दूसरे जिले में पारस्परिक स्थानान्तरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह छह महीने में दूसरी बार होगा जब शिक्षकों को अंतरजनपदीय म्यूचुअल ट्रांसफर का अवसर मिलेगा. 31 दिसंबर से शुरू होगा म्यूचुअल ट्रांसफर शिक्षक सेवा नियमावली के अनुसार, गर्मी और सर्दी की छुट्टियों में तबादले का प्रावधान है. इस बार भी जिले से जिले की बजाय स्कूल से स्कूल में स्थानान्तरण की योजना है. यह प्रक्रिया 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश में पूरी की जाएगी. जून में हुआ था 2700 से ज्यादा शिक्षकों का ट्रांसफर इससे पहले इसी साल गर्मी की छुट्टियों में 19 जून को 2796 परिषदीय शिक्षकों (1398 जोड़े) का तबादला हुआ था. हालांकि, तबादले का शासनादेश दो जून 2023 को जारी हुआ था, लेकिन कानूनी अड़चन के कारण शिक्षकों को सालभर इंतजार करना पड़ा था. परिषद ने शासन को भेजा प्रस्ताव स्थानान्तरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद से बड़ी संख्या में शिक्षक फिर से तबादला करने का अनुरोध कर रहे हैं. बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है. सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी का कहना है कि शासन से अनुमति मिलने पर सर्दी की छुट्टियों में अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया की जाएगी.   recent visitors 36