Vivo Y29 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च

नई दिल्ली Vivo Y29 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y29 5G स्मार्टफोन IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट दिया गया है। फोन की थिकनेस 8.1mm है। साथ ही इसका वजन 198 ग्राम होगा। Vivo का कहना है कि Vivo Y29 5G, 20 हजार रुपये में आने वाला स्मार्टफोन है, जिसमें SGS शॉक रेजिस्टेंट के साथ मिलिस्ट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी जा रही है। Vivo Y29 5G की भारत में कितनी होगी कीमत Vivo Y29 5G स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वही 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आएगा। जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। फोन को तीन कलर वेरिएंट ग्लेशियर ब्लू, टाइटेनियम गोल्ड और डायमंड ब्लैक में आएगा। अगर आप Vivo Y29 स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आप 1500 रुपये कैशबैक हासिल करने के हकदार हो जाएंगे। इसके अलावा 1399 रुपये मंथली ईएमआई पर फोन को खरीदा जा सकेगा। Vivo Y29 5G के स्पेसिफिकेशन्स फोन में 6.68 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन 5500mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा। साथ ही 0.08MP QVGA सेकेंड्री कैमरा सपोर्ट मिलेगा। फोन एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आएगा। साथ ही इसमें ऑरा लाइट दी जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में AI फोटो इन्हैंस, एआई इरेजर जैसे कैमरा मोड मिलेंगे। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे स्मूथ विजुअल्स और गेमिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। फोन LCD डिस्प्ले में आएगा। साथ ही ब्राइटनेस के लिए 1000 nits सपोर्ट दिया जाएगा। Vivo Y29 5G स्मार्टफोन IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी जाएगी। इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट दिया जाएगा। फोन की थिकनेस 8.1mm है। साथ ही इसका वजन 198 ग्राम होगा। recent visitors 85

भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा, अंडर-19 टीम का किया ऐलान

मुंबई आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी। भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा। एशिया कप विजेता टीम की कप्तान निकी प्रसाद की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। निकी की कप्तानी में हाल ही में भारत ने मलेशिया के कुआलालंपुर में पहला अंडर-19 महिला एशिया कप खिताब जीता। दिलचस्प बात यह है कि अंडर-19 महिला विश्व कप भी मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। 2023 में, शैफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले अंडर-19 महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। एशिया कप की विजेता टीम से वैष्णवी एस को मुख्य टीम में शामिल किया गया है, जबकि नंधना एस को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम में सानिका चालके उप-कप्तान होंगी, और कमलिनी व भाविका अहीर को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। टूर्नामेंट में 4 ग्रुप हैं, और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारत के ग्रुप मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप से 3 टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर सिक्स में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप 1 में ग्रुप ए और ग्रुप डी की टॉप 3 टीमें होंगी। जबकि ग्रुप 2 में ग्रुप बी और ग्रुप सी की टॉप 3 टीमें शामिल होंगी। सुपर सिक्स में, टीमें अपने पिछले पॉइंट्स, जीत और नेट रन-रेट के साथ आगे बढ़ेंगी। हर टीम सुपर सिक्स में 2 मैच खेलेगी। सुपर सिक्स के दो ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 31 जनवरी, 2025 को होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी, 2025 को खेला जाएगा। भारत की टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी आवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परिणीता सिसोदिया, केसरी दृष्टि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस रिजर्व खिलाड़ी: नंधना एस, इरा जे, अनादी टी   recent visitors 38

खालिस्तानी आतंकियों को लेकर हुआ खुलासा, पाकिस्तान से खड़ी की खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मारे गए तीन खालिस्तानी आतंकियों को लेकर खुलासा हुआ है कि ये खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स नाम के आतंकी संगठन से जुड़े थे। इस संगठन के बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि इसका गठन रंजीत सिंह नीता ने किया है, जो जम्मू का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से पाकिस्तान में बसा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के सिंबल कैंप का रहने वाला रंजीत सिंह नीता फिलहाल पाकिस्तान में है और उसने आईएसआई की मदद से खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स नाम का संगठन खड़ा किया है। यह खालिस्तानी गुट लोगों को बरगलाता है और उनमें कट्टरता भरने के बाद भर्ती कर लेता है। इसमें बड़ी संख्या में शामिल लोग जम्मू के ही रहने वाले हैं, जिन्हें नीता ने ही कट्टरपंथ के दलदल में धकेल दिया। पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि नीता ने 1980 के दशक में ही पाकिस्तान में अपने लिंक बना लिए थे। उसने जम्मू इलाके के सिंबल कैंप, आरएस पुरा जैसे इलाकों में अपनी पकड़ बनाई, जहां सिखों की अच्छी आबादी थी। इसके बाद 1990 के दशक में तो वह पाकिस्तान में ही जाकर बस गया और फिर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स जैसा संगठन ही खड़ा कर दिया। यह संगठन उस दौर में बसों और ट्रेनों को टारगेट करता था, जो दिल्ली या पंजाब आती जाती थीं। यही नहीं इसने अपना रूप एक दशक बाद फिर से बदला और धार्मिक नेताओं को टारगेट करने लगा। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ही 2009 में रुलदा सिंह का कत्ल कर दिया था, जो राष्ट्रीय सिख संगत के प्रमुख थे। यही नहीं विएना में संत रामानंद की हत्या में भी इसका ही हाथ था। फिर 2017 के बाद से इसके निशाने पर पुलिस थाने और उसके अधिकारी रहे हैं। अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों में है मौजूदगी कई सूत्रों का कहना है कि इसने लगातार पुलिस थानों पर हमले किए हैं और इसके बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ऐक्टिव हो गई। यहां तक कि पीलीभीत तक संपर्क साधा गया, जहां खालिस्तानी आंदोलन के दौर में भी आतंकवाद बढ़ा था। इस बार भी ऐसा हुआ और इन आतंकियों के तार पीलीभीत तक जुड़े पाए गए। अंत में यूपी पुलिस के सहयोग से तीन लोगों को मार गिराया गया। आने वाले दिनों में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े लोगों के खिलाफ ऐक्शन और तेज हो सकता है। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स भारत में प्रतिबंधित है, लेकिन इसकी मौजूदगी अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, कनाडा, बेल्जियम, नेपाल, इटनी और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भी है। recent visitors 139

प्रदेश में 4 दिन तक ओले-पानी, कोहरे का अलर्ट, 4 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भिंड और सीहोर में रात भर से हो रही रिमझिम बारिश

भोपाल नए साल से पहले मध्यप्रदेश में मौसम के अलग अलग रुप देखने को मिल रहा है। ठंड-कोहरे के बीच बादल-बारिश और ओले की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग का मौसम बदला ही रहेगा।खास करके 27 दिसंबर को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। 28 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान अगले 5 दिनों तक दिन-रात के तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी लेकिन ठंडी हवाओं से रात में ठिठुरन रहेगी।जनवरी से फिर मौसम करवट लेगा और तापमान के गिरते ही कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और कोहरा रहेगा। वहीं, रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी। कई जिलों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं। भिंड और सीहोर के कई क्षेत्रों में रात भर से हो रही रिमझिम बारिश आज सुबह भी जारी रही। इससे पहले सोमवार को भी मौसम बदला रहा। भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहने का अनुमान जताया है। इस दिन भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान के ऊपर भी एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की एक्टिविटी रहेगी। जिससे बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम     24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, खरगोन, विदिशा, गुना और अशोकनगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इनमें से अशोकनगर, निवाड़ी और छतरपुर में गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी।     25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, अशोकनगर और गुना में कोहरा रहेगा।     26 दिसंबर: इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर और गुना में हल्की बारिश का दौर रहेगा। इनमें से ज्यादातर जिलों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी।     27 दिसंबर: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में आंधी, बारिश और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी और उमरिया में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इस बार सीजन का पहला मावठा पड़ेगा मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के महीने में प्रदेश में बारिश का ट्रेंड रहता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही मौसम है। इस बार भी मौसम बदल गया है। शनिवार को छिंदवाड़ा में बारिश भी हुई थी। वहीं, सोमवार को बादल छा गए हैं। सिस्टम गुजरने के बाद ठंड का असर इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अमूमन दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में ऐसी ठंड रही। आखिरी दिनों में बारिश की एक्टिविटी रहेगी। इसके गुजरने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, जो पूरे जनवरी महीने तक चलेगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी, नौगांव-पचमढ़ी सबसे ठंडे प्रदेश के ज्यादातर शहरों से कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो गया है। ऐसा उत्तरी हवाओं के नहीं आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी की वजह से हुआ है। जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार-सोमवार की रात में नौगांव में 6.2 डिग्री, पचमढ़ी में 7.9 डिग्री, खजुराहो-मंडला में 8 डिग्री, टीकमगढ़ में 8.2 डिग्री, रायसेन में 9.2 डिग्री और उमरिया में 9.4 डिग्री तापमान रहा। बाकी जिलों में पारा 10 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे ज्यादा 14.6 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री, जबलपुर में 10.4 डिग्री, भोपाल में 10.2 डिग्री और ग्वालियर में पारा 9.3 डिग्री रहा। recent visitors 82

थंबनेल ‌- समाजवादी युवजन सभा ने प्रदेश में किया संगठन का विस्तार 

Thumbnail- Samajwadi Yuva Sabha expanded its organization in the state सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। मध्य प्रदेश में समाजवादी युवजन  ने संगठन का विस्तार किया है । पार्टी ने पांच जिला अध्यक्ष सहित कुल 55 पदाधिकारीयों को प्रदेश में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है । संगठन को लेकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर यदुवेंद्र यादव ने बयान देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार को 1 साल पूरा हो गया है लेकिन मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है । ं महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा हैं । प्रदेश की स्थिति दयनीय है ‌। इन सभी मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की रणनीति तैयार कर रही है ।  बाइट ‌- इंजी यदुवेंद्र यादव , प्रदेशअध्यक्ष  स्लग ‌- समाजवादी युवजन सभा ने किया संगठन विस्तार  5 जिला अध्यक्ष सहित 55 पदाधिकारी की नियुक्ति  सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति कर रहे तैयार recent visitors 218

2 दिन पहले हुए विवाद को लेकर ऑटो चालक पर चाकुओं से वार

कटनी ऑटो में सवारी भरने को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद और मारपीट की घटना के कारण आज एक ऑटो चालक को लगभग एक दर्जन युवकों ने मारपीट करते हुए दनादन चाकू मार दी। दोपहर लगभग 2:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आने वाली इंडिया होटल के समीप हुई घटना में चाकू बाजी का शिकार हुए युवक को गंभीर हालत में शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लगभग आधा दर्जन चाकू के वार मृतक के शरीर पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी शासकीय जिला अस्पताल पहुंच गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहरुआ निवासी 36 वर्षीय लकी गुप्ता पिता स्वर्गीय प्रमोद गुप्ता ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। 2 दिन पहले ऑटो में सवारी भरने की बात को लेकर घायल लकी का विवाद अहमद नगर के समीप गत 22 दिसंबर को सुमित बर्मन, आर्यन बर्मन और सौरभ यादव नामक युवकों से हुआ था। विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी जिसके कारण लकी के सिर पर चोट भी आई थी और इस घटना की शिकायत बस स्टैंड चौकी में कराई गई थी। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे लगभग एक दर्जन युवकों ने लकी को इंडिया होटल के समीप कुछ बात करने के बहाने बुलाया और उस पर दनादन चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। लकी के ऊपर एक दर्जन से अधिक चाकू से वार किए गए। घायल को गंभीर हालत में शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां पर कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। recent visitors 51

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक बार फिर संघ प्रमुख के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया, हिंदुओं के नेता नहीं

मुंबई संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर संत समाज उबल रहा है। इस बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक बार फिर संघ प्रमुख के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया है। मुंबई में ANI से बातचीत में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, "…वह किसी संगठन के प्रमुख हो सकते हैं लेकिन वह हिंदू धर्म के प्रमुख नहीं हैं कि उनकी बात हम मानते रहें। वह हमारे अनुशासक रहे हैं, हम उनके अनुसार नहीं चल सकते।" उन्होंने आगे कहा, “मैं बीस बार कह रही हूं कि हिन्दू धर्म की व्यवस्था के लिए वह ठेकेदार नहीं हैं। हिंदू धर्म की व्यवस्था हिन्दू धर्म के आचार्यों के हाथ में है। संपूर्ण भारत के भी वह प्रतिनिधि नहीं हैं।” जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यह भी कहा कि जो हमारी ऐतिहासिक वस्तुएं हैं, वह हमें मिलनी ही चाहिए और हमें लेनी भी चाहिए, चाहे जैसे मिले। भले इसके लिए साम, दाम, दंड, भेद क्यों न अपनाना पड़े। रामभद्राचार्य के अलावा और कई संतों ने भी मोहन भागवत के बयान की आलोचना की है। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी भागवत के उस बयान पर उनकी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि हर जगह मंदिर ढूंढ़ने की इजाजत नहीं दी सकती। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने पुणे में एक व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए कहा , “धर्म प्राचीन है और धर्म की पहचान से ही राम मंदिर बनाया गया है। यह सही है, लेकिन सिर्फ मंदिर बन जाने से कोई हिंदुओं का नेता नहीं बन सकता। हिंदू धर्म सनातन धर्म है और इस सनातन और सनातन धर्म के आचार्य सेवाधर्म का पालन करते हैं। यह मानव धर्म की तरह सेवा धर्म है। सेवा करते समय हमेशा चर्चा से दूर रहना हमारा स्वभाव है।” उन्होंने आगे कहा, “जो लोग बिना दिखावे के लगातार सेवा करते हैं, वे सेवा की इच्छा रखते हैं। सेवा धर्म का पालन करते हुए हमें अतिवादी नहीं होना चाहिए और देश की परिस्थिति के अनुसार मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए। मानव धर्म ब्रह्मांड का धर्म है और इसे सेवा के माध्यम से प्रकट किया जाना चाहिए। हम विश्व शांति की घोषणा करते हैं , लेकिन अन्य जगहों पर अल्पसंख्यकों की क्या स्थिति है? इस पर ध्यान देना जरूरी है। पेट भरने के लिए जो जरुरी है, वह करना चाहिए , लेकिन घर-गृहस्थी से परे जो कुछ भी हमें मिला है, उसका दोगुना सेवा के रूप में देना चाहिए।” recent visitors 47