Wednesday, July 8, 2026 10:29 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

उज्जैन  उज्जैन के महान शासक सम्राट विक्रमादित्य की महिमा से दुनिया को परिचित कराने और पर्यटन, कला-संस्कृति, व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहां 24 फरवरी से 30 जून 2025 तक विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ भोपाल में करेंगे। वे 24 फरवरी से भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा विक्रमोत्सव अंतर्गत एशिया के प्रसिद्ध ग्वालियर मेले की तरह यहां विक्रम व्यापार मेला, हस्तशिल्प मेला लगाने, महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन कराने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने आधारित गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। गुड़ी पड़वा (30 मार्च) से अगले गुड़ी पड़वा तक के लिए सनातनी कैलेंडर बनाने, सम्राट विक्रमादत्यि के न्याय सिद्धांत को प्रचारित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।   recent visitors 44

टीना डाबी समेत 28 आईएएस को मिला प्रमोशन का तोहफा, राजस्थान-प्रवीण गुप्ता और भास्कर सावंत बने एसीएस

रायपुर। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) का प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन की यह लिस्ट साल 2024 के आखिरी दिन जारी हुई। आईएएस प्रमोशन की लिस्ट में 8 अफसरों के पदनाम भी बदले गए हैं। इसमें प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता व भास्कर आत्माराम सावंत अब अबोव सुपर टाइम स्केल से मुख्य सचिव वेतन शृंखला में पदोन्नत होकर एसीएस बन गए हैं। वहीं, मंजू राजपाल तथा देवाशीष पृष्टी अबोव सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत हो गए हैं। इनके अलावा कुमार पाल गौतम तथा विश्राम मीणा को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किए गए हैं। रुक्मणी रियार, ओमप्रकाश कसेरा, सिद्धार्थ सिहाग, हिमांशु गुप्ता, नमित मेहता, टीकमचंद बोहरा, हरजीलाल अटल को सिलेक्शन स्केल में पदोन्नति दी गई है। वहीं टीना डाबी, अतहर अल शफी खान, जसमीत सिंह संधू, अमित यादव,  प्रताप सिंह, डॉ. मंजू, रविंद्र गोस्वामी, रोहिताश्व सिंह तोमर,अर्तिका शुक्ला को वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नति दी गई है। सरकार ने टीना डाबी को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है, जबकि रिया डाबी को कनिष्ठ वेतन शृंखला से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही प्रवीण गुप्ता, भास्कर आत्माराम सांवत, मंजू राजपाल, देबाशीष पृष्टि, कुमार पाल गौतम, विश्राम मीणा, सिद्धार्थ सिहाग, टीकमचंद्र बोहरा जिस विभाग में जिस पद पर थे, उसी विभाग में अब एक पोस्ट ऊपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिद्धार्थ सिहाग इस समय मुख्यमंत्री के संयुक्त संचिव थे। अब इन्हें विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। recent visitors 60

यूका का 40 वर्ष पुराना जहरीला कचरा समाप्त किया जाना मतलब एक काला अध्याय का खत्म होना : स्वतंत्र कुमार सिंह

 भोपाल  यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर में 40 वर्षों से दफन जहरीले कचरे के अंतिम निपटान की प्रक्रिया तेज हुई है। इस बीच बड़ा सवाल है कि क्या अभी हटाए जा रहे कचरे के बाद फैक्ट्री इस कचरे से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी। जनता के इस मुद्दे पर गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह से सवाल पूछे। उनका कहना था कि यूका का 40 वर्ष पुराना जहरीला कचरा समाप्त किया जाना मतलब एक काला अध्याय का खत्म होना है। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पूरी कार्यवाही की जा रही है। यह मेरे पद पर रहते हुए हो रहा है, यह मेरे लिए व्यक्तिगत गर्व का विषय भी है। प्रश्न : यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर में किस तरह का कचरा था, जिसे नष्ट करने के लिए भेजा जा रहा है? उत्तर : दो-तीन दिसंबर 1984 की रात में हुई मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिसाव के बाद का यह रासायनिक कचरा है। न्यायालय के आदेश तीन दिसंबर 2024 के परिपालन में यह रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाया जाना है। प्रश्न : 337 टन कचरा हटने के बाद क्या यह फैक्ट्री जहरीले कचरे से पूरी तरह मुक्त हो गई है? उत्तर : जी हां यह हम मान सकते हैं कि रासायनिक कचरे से कारखाना पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। दरअसल 40 वर्ष पुरानी त्रासदी का मामला 20 साल से न्यायालय में चल रहा है। यहां कुल 347 टन कचरा था, जिसमें से 10 टन पहले जलाया जा चुका है और अब बाकी का भी जल्द से जल्द जला दिया जाएगा। प्रश्न : मिट्टी और भूमिगत जल में जहर और भारी धातुओं का जो असर है, उसे दूर करने की कोई कार्ययोजना बनी है या नहीं? उत्तर : वर्तमान में उच्च न्यायालय के आदेश कचरे का निष्पादन करने के हैं। नईदुनिया ने जो बिंदु बताए हैं, यदि इस पर न्यायालय कोई आदेश देता है तो भविष्य में कार्रवाई करेंगे। हालांकि विज्ञानियों द्वारा मिट्टी व जल के पूर्व में नमूने लेकर जांच की गई है। प्रश्न : कचरा जलाने की रिपोर्ट सकारात्मक होने के बाद भी लोग विरोध कर रहे हैं, उनसे बातचीत क्यों नहीं की जा रही है? उत्तर : कहीं कोई विरोध नहीं किया जा रहा है। अभी धार, भोपाल के कलेक्टर ने प्रतिवेदन दे दिए हैं। 2015 में जो कचरा जलाया गया था, उसकी रिपोर्ट उपलब्ध है। किसी भी तरह का कोई पर्यावरण नुकसान इससे नहीं हुआ है। स्थानीय नागरिक, किसानों से बातचीत की गई है। हम भरोसा दिला रहे हैं कि कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। recent visitors 40

रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम, राजस्थान-दौसा में सरिस्का से निकले बाघ ने तीन लोगों को किया घायल

दौसा। जिले के बांदीकुई इलाके में आज सुबह सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकले एक बाघ ने तीन स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे बांदीकुई के बैजुपाड़ा गांव में बाघ देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने अचानक तीन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में विनोद मीना को गंभीर स्थिति में जयपुर रैफर किया गया है, जबकि उगा महावर को रैणी अस्पताल और बाबूलाल मीना को बांदीकुई उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौसा के डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) अजीत ऊंचौई ने बताया कि यह बाघ संभवतः सरिस्का अभ्यारण से लापता हुआ टाइगर है, जिसका ट्रैकिंग नंबर 2402 है। सरिस्का टाइगर रिजर्व की टीम को इस बारे में सूचना दे दी गई है और अलवर वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच रही है। घटना के बाद से बैजुपाड़ा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बाघ को लेकर भयभीत हैं और अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की टीम बाघ को सुरक्षित पकड़ने और गांव से दूर ले जाने की योजना बना रही है। साथ ही विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद से ऑपरेशन चला रहा है। recent visitors 51

Ex Constable Saurabh Sharma के घर 9 दिन से जारी Raid में मिला 93 Crore का खजाना

भोपाल  27 दिसंबर से भोपाल के करोड़पति आरटीओ पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां छापेमारी देश भर में सुर्खियों में रही। उसके घर 9 दिन में बैक टू बैक तीन एजेंसियों ने छापे मारे। इस दौरान धनकुबेर सौरभ के पास 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। इनमें 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश से लेकर 23 करोड़ की अन्य संपत्तियों और 6 करोड़ की एफडी शामिल है। इतने खुलासों ने जांच दलों को भी हैरानी में डाल दिया है। उसके यहां ईडी से लेकर लोकायुक्त और आयकर विभाग तीनों कार्रवाई को अंजाम दिया। शर्मा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उसके पास आय से कई गुना अधिक चल अचल संपत्ति मिली है। वह भी मात्र कुछ सालों के काम करने के बाद। छापेमारी का क्रम ऐसा रहा ईडी ने 27 दिसंबर को सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और रोहित तिवारी के ठिकानों पर छापे मारे थे। ये सभी लोग सौरभ के काम में मददगार बताए जा रहे हैं। शुरुआती छापेमारी में सौरभ की कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके बाद ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाया और उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस दौरान भी कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। ईडी को अब तक शर्मा के परिजनों और दोस्तों के खातों में 4 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा 23 करोड़ रुपये की और संपत्ति भी जांच के घेरे में है। परिवार और दोस्तों के नाम बेनामी संपत्तियां भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में की गई छापेमारी में 6 करोड़ रुपये की एफडी भी मिली हैं। ईडी को शक है कि शर्मा ने अपने परिवार, दोस्तों और कंपनियों के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। ईडी का कहना है कि ये सभी लोग सौरभ के अवैध कारोबार से फायदा उठा रहे थे। या फिर उसके काम में मदद कर रहे थे। इस मामले में अभी जांच जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। बता दें सौरभ शर्मा का अब तक लोकायुक्त पता नहीं लगा सकी है। सौरभ शर्मा दुबई में है या भारत में इसको लेकर एजेंसी के अधिकारी ही कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इस बीच सौरभ शर्मा के यहां लगातार अलग-अलग एजेंसियों की तलाशी में काली कमाई निकल रही है। जानकारी के अनुसार सौरभ शर्मा के करीबियों की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने उसके ठिकानों पर 19 और 20 दिसंबर को सर्च की थी। इस दौरान सौरभ के भोपाल स्थित घर और कार्यालय से 7.98 करोड़ रुपए की चल संपत्ति बरामद की गई थी। वहीं, आयकर विभाग ने भी एक कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैस जब्त किया था।    लाल डायरी में छिपा है 2000 करोड़ का घोटाला?   पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दावा किया कि सौरभ शर्मा से जब्त की गई लाल डायरी में नेता और अफसरों के नाम पर 2000 करोड़ रुपए के लेन-देन का हिसाब दर्ज है। इस डायरी में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नेता और अधिकारियों की पहचान छिपाई गई है।   पटवारी की मांग: केंद्रीय एजेंसी से जांच हो पटवारी ने मांग की है कि लाल डायरी का सत्यापन केंद्रीय एजेंसियों से करवाया जाए। उन्होंने आशंका जताई कि लोकायुक्त पुलिस के पास मौजूद डायरी में छेड़छाड़ की जा सकती है। उन्होंने इसे सार्वजनिक करने की भी मांग की। recent visitors 41

कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग से की स्थिति स्पष्ट करने की मांग, राजस्थान-अलवर में कंपनी बाग के पैंथर पर संशय

अलवर। अलवर शहर में कंपनी बाग के पास मंगलवार को ट्रेंक्यूलाइज किए गए पैंथर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वन विभाग यह तय नहीं कर पा रहा है कि यह वही पैंथर है, जो राज ऋषि महाविद्यालय के जंगल में देखा गया था या कोई और। राज ऋषि महाविद्यालय में पहले देखा गया पैंथर मादा बताया गया था, जबकि कंपनी बाग के पास पकड़ा गया पैंथर नर है। इस कारण यह तय नहीं हो सका है कि कॉलेज परिसर का पैंथर पकड़ लिया गया है या नहीं। वन विभाग ने कॉलेज परिसर में बंद किए गए गेटों को खोल दिया है लेकिन सतर्कता बरतते हुए निगरानी जारी रखी है। कॉलेज प्रशासन की चिंता राज ऋषि महाविद्यालय के प्राचार्य गोपीचंद पालीवाल ने कहा है कि वन विभाग को इस मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि कंपनी बाग में पकड़ा गया पैंथर वही है, तो कॉलेज और आसपास के इलाके के लोगों के लिए राहत की बात होगी् लेकिन यदि यह अलग पैंथर है, तो कॉलेज और आसपास की आबादी के लिए खतरा बढ़ सकता है। नए साल की शुरुआत और 7 जनवरी से शुरू होने वाले टर्म टेस्ट के कारण छात्र-छात्राएं कॉलेज आ रहे हैं। हालांकि पैंथर की मौजूदगी को लेकर असमंजस ने उनके बीच भय और उत्सुकता पैदा कर दी है। फिलहाल वन विभाग ने कंपनी बाग से पकड़े गए पैंथर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय निवासियों और महाविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि वन विभाग जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाएगा। यदि कंपनी बाग में पकड़ा गया पैंथर वही है जो कॉलेज परिसर में था, तो यह राहत की बात होगी लेकिन यदि यह अलग पैंथर है, तो इलाके में सुरक्षा को लेकर वन विभाग को अतिरिक्त कदम उठाने होंगे। recent visitors 52

मां ने बचाया तो रात में फिर बनाया हवस का शिकार, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में सौतेले पिता ने बच्ची से किया दुष्कर्म

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज के सनावल थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित बालिका के पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद दो वर्ष पूर्व पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके चार बच्चों के साथ अपने घर लेकर आ गया था, लेकिन उसकी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नीयत खराब हो गई। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 29 दिसंबर की दोपहर में उसकी सबसे छोटी लड़की घर पर नहीं थी, जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची तो आरोपी पिता ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होेन पर पीड़िता की मां बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर ले आई, रात में आरोपी फिर बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर जबरदस्ती कर फरार हो गया था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना सनावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। recent visitors 37