Wednesday, July 8, 2026 9:15 am

मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल: एक समाजसेवा की मिसाल

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल मध्य प्रदेश शासन के तहत पंजीकृत एक चैरिटेबल सोसाइटी है, जिसमें सभी धर्म के सदस्यों द्वारा संचालित है, जो हमारे आसपास रहने वाले पीड़ित लोगों की भलाई एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा निम्नलिखित सेवाएं एवं सहायता प्रदान करती है:- 1. कैंसर रोगियों / गरीबों को चिकित्सा एवं वित्तीय सहायता, 2. गरीब परिवार के छात्रों की शिक्षा में सहायता 3. श्रवण एवं मूक बाधितों एवं दिव्यांग जनों की सहायता, 4. कृत्रिम पैर/अंग-भुजा आदि निःशुल्क प्रदान करना, 5. गरीब परिवारों को उनकी अविवाहित पुत्री के विवाह के लिए सहायता, संस्था द्वारा हर शनिवार को नियमित रूप एम्स अस्पताल में करीब 600-650 लोगों को भोजन वितरित किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि संस्था भविष्य में भी अपने इस समाज सेवा के कार्य को जारी रखेगी तथा और ज्यादा बेहतर तरीके से कार्य कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचायेगी एवं अपने कार्यक्षेत्र की परिधि का विस्तार करेगी। recent visitors 102

सिडनी टेस्ट खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे मिशेल स्टार्क : ग्लेन मैक्ग्रा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीजेंड और पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को इस बात का भरोसा है स्टार पेसर मिशेल स्टार्क भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहे सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में खेलेंगे। यह टेस्ट दोनों टीमों के लिए काफी अहम है और ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि एडिलेड टेस्ट के हीरो स्टार्क खुद को मैच फिट करने में कोई कसर नहीं छोड़ने जा रहे हैं। स्टार्क को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान पसलियों और पीठ में दर्द की शिकायत थी। ग्लेन मैक्ग्रा ने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा, “खेलना मिशेल के ऊपर निर्भर करेगा। वह मैदान पर आने के लिए सबकुछ करेंगे। वह इस ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा हैं, और जब वह अपने चरम पर होते हैं तो उनका मुकाबला करना बहुत मुश्किल होता है। वह बहुत शानदार गेंदबाजी भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह सिडनी में खेलने जा रहे हैं।” इन गर्मियों में स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के स्टार परफॉर्मर रहे हैं जिन्होंने चार टेस्ट मैचों में 28.73 की औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट के बाद अपना स्कैन भी कराया था। रिपोर्ट बताती हैं कि स्टार्क 5वें टेस्ट मैच में तभी खेल पाएंगे जब वह दर्द को मैनेज कर पाएं। हो सकता है उनको कुछ दर्द के साथ खेलना पड़े। कुल मिलाकर टीम मैनेजमेंट को भी फैसला करना होगा कि स्टार्क मैच फिट हैं नहीं। सीरीज का पांचवां मैच पिंक टेस्ट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस मैच के जरिए कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाई जाती है। इसलिए यह मैच ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट समुदाय में खास महत्व भी रखता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो भारतीय टीम ने पर्थ में मेजबान टीम को 295 रनों से हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम लगातार बैकफुट पर नजर आई। एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हारने के बाद टीम इंडिया अगला मैच गाबा में बारिश की मेहरबानी के चलते बचा पाई। जबकि हाल में ही सम्पन्न हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट उतार-चढ़ाव भरा रहा जिसमें मेहमान टीम मिले अवसरों को भुनाने में नाकाम रही और ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।   recent visitors 62

बी टू बायपास और गोपालपुरा से छह महीने होगा आवागमन, राजस्थान-जयपुर में महारानी फार्म पुलिया बंद

जयपुर। राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा और मानसरोवर को जोड़ने वाली महारानी फार्म पुलिया पर नए साल के पहले दिन से यातायात को आगामी छह महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। अब मानसरोवर जाने के लिए बीटू बायपास या फिर गोपालपुरा से होकर जाना होगा। ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभाव काफी परेशानियां खड़ी करने वाला है क्योंकि यह पुलिस जयपुर की सबसे व्यस्ततम कनेक्ट रोड है, जो टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। मानसरोवर और पीआरएन राजस्थान की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनियां हैं। इस पुलिया से हर 30 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, जिनमें दुपहिया से लेकर बसें भी शामिल हैं। आखिर क्यों बंद करना पड़ेगा यातायात द्रव्यवती नदी पर बनी इस पुलिया पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। बारिश में द्रव्यवती नदी में प्रवाह बढ़ने से पुलिया के ऊपर डेढ़ से दो मीटर ऊंचाई तक पानी का बहाव रहता है। इस बार भी बारिश के सीजन में कई घंटों तक इस पुलिया पर ट्रैफिक बंद करना पड़ा क्योंकि नदी का पानी पुलिया से ओवर फ्लो हो रहा था। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा में आता है। सीएम के निर्देश पर जेडीए ने इस पुलिया को ऊंची करने की योजना बनाई है। महारानी फार्म पुलिया अभी नदी से महज करीब दो मीटर ऊंचाई पर ही है। इस पुलिया की चौड़ाई फिलहाल 17 मीटर है। जेडीए इस पुरानी पुलिया को पहले तोड़ेगा। इसके बाद यहां चार गुना चार मीटर चौड़े बॉक्स कल्वर्ट डाले जाएंगे। इसी बॉक्स कल्वर्ट में से ही नदी प्रवाहित होगी। इस पुलिया की चौड़ाई 17 मीटर से बढ़ाकर 20 मीटर की जाएगी। नई पुलिया की ऊंचाई नदी से करीब साढ़े चार मीटर ऊंची होगी। करीब 210 मीटर की लंबाई में पुलिया का निर्माण किया जाएगा। करीब छह करोड़ की लागत की इस योजना का काम छह महीने में पूरा किया जाएगा, जेडीए की इस योजना के तहत अभी मिट्टी के परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। यहां से हो सकेगा वाहनों का आवागमन यहां पुलिया को ऊंचा करने का काम छह महीने तक चलेगा इस दौरान वाहन चालकों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेंगे। एक वैकल्पिक मार्ग बी टू बायपास का है, जहां से वाहन चालक द्रव्यवती नदी पार कर जा सकेंगे। दूसरा वैकल्पिक मार्ग गोपालपुरा से होते हुए रिद्वि-सिद्धि पुलिया का है, जो सीधे मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड व पृथ्वीराज नगर को जाती है। वाहन चालक हुए परेशान नई पुलिया का काम आज से शुरू हो गया। रास्ता बंद होने की सूचना लोगों तक नहीं पहुंची, जिसके चलते यहां वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई लेकिन जिन वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे यहां आकर अब वापस लौट रहे हैं। recent visitors 68

साल के नए दिन को खास बनाने के लिए बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया

उज्जैन  नए साल के पहले दिन उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्मारती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। देश भर से भक्त आये थे। सभी ने नए साल 2025 की शुभकामनाएं मांगीं और महाकालेश्वर से आशीर्वाद लिया। साल के नए दिन को खास बनाने के लिए बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसे देखकर लोग देखते ही रह गए। महाआरती भी हुई। मान्यता है कि भस्मारती देखने से व्यक्ति विशेष हो जाता है। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नए साल का अनोखा जश्न मना। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आये। सुबह तीन बजे से ही भक्त महाकाल की भक्ति में लीन हो गए। नए साल की पहली सुबह बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बाबा को नहलाया गया। चंदन का लेप लगाया गया। सुगंधित द्रव्य चढ़ाए गए। भांग से श्रृंगार किया गया। पंडितों ने मंत्रोच्चार किए। बाबा को श्वेत वस्त्र पहनाए गए। फिर भस्म रमाई गई। इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। देखने लायक होता है विशेष श्रृंगार भस्मारती में शामिल होने वाले भक्तों में खासा उत्साह दिखा। किसी ने परिवार की सुख-शांति की कामना की। किसी ने देश की अमन-चैन और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह मान्यता है कि बाबा महाकाल की भस्मारती के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति धन्य हो जाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। नए साल पर बाबा का विशेष श्रृंगार देखने लायक था। इस श्रृंगार में बाबा और भी दिव्य लग रहे थे। भक्तों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। भक्तों की संख्या नियंत्रण के लिए खास व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। पुलिस बल तैनात था। स्वयंसेवक भी मदद कर रहे थे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पानी की व्यवस्था भी की गई थी। सब कुछ सुचारू रूप से चला। इस तरह उज्जैन में नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हुई। हजारों भक्तों ने भस्मारती का लाभ उठाया और नए साल के लिए शुभकामनाएं प्राप्त कीं। यह वाकई एक अविस्मरणीय अनुभव था। भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा और भक्ति साफ दिख रही थी। सभी ने नए साल की शुरुआत एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ की। शिव को समर्पित विशेष अनुष्ठान है भस्मआरती भस्मारती, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। यह शिव जी को समर्पित है। यह प्रातः काल सूर्योदय से पहले की जाती है। इसमें जली हुई लकड़ी की राख का उपयोग किया जाता है। इस राख को भस्म कहा जाता है। मान्यता है कि भस्म सभी पापों को नष्ट कर देती है। और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में हुई भस्मारती का विशेष महत्व है। यहाँ देश-विदेश से लोग भस्मारती के दर्शन करने आते हैं। recent visitors 75

भारत में जल्द लॉन्च होगी POCO X7 सीरीज

नई दिल्ली Xiaomi के सब-ब्रांड POCO ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित POCO X7 सीरीज लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह सीरीज टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है। इस सीरीज में POCO X7 और POCO X7 Pro मॉडल्स के लॉन्च होने की उम्मीद है। इन डिवाइसों की कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। POCO अपनी X7 सीरीज के लिए MediaTek चिपसेट्स का उपयोग करेगा, जिससे Xiaomi और POCO के बीच साझेदारी और मजबूत हो रही है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी पुष्टि हुई जानकारी। लॉन्च डेट और समय     POCO X7 सीरीज 9 जनवरी, 2025 को भारत में डेब्यू करेगी।     लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगा।     कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस खबर को साझा किया।     Flipkart के लोगो के साथ लॉन्च पोस्टर से पुष्टि होती है कि डिवाइस Flipkart के माध्यम से बेचे जाएंगे।     POCO इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने यह भी पुष्टि की है कि इस सीरीज में कोई "Neo" वेरिएंट नहीं होगा। स्पेसिफिकेशंस POCO X7: चिपसेट: MediaTek Dimensity 7300-Ultra SoC। रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज। POCO X7 Pro: चिपसेट: MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC। सॉफ़्टवेयर: दोनों डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आएंगे। डिस्प्ले     6.67 इंच की स्क्रीन।     120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट।     पिछली सीरीज की सफलता और उम्मीदें     POCO की X6 सीरीज को 2024 में भारत में मिड-रेंज डिवाइस के रूप में बेस्ट वैल्यू माना गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि POCO X7 सीरीज ग्राहकों को मजबूत अनुभव देते हुए कम कीमत पर बेहतर प्रदर्शन कर पाती है या नहीं। POCO X7 सीरीज की अधिक जानकारी लॉन्च के करीब आते-आते ब्रांड और भी ज्यादा स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स का खुलासा करेगा। POCO X7 सीरीज टेक प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनी हुई है। recent visitors 61

आत्महत्या की आशंका, राजस्थान-अलवर में विवाहिता ने खांसी की दवा समझकर पीया जहरीला पदार्थ

अलवर। जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के बलवास गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान अलवर जिला अस्पताल में देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका नारंगी मीणा (21) मेजोड़ गांव की रहने वाली थी और बलवास में उसकी शादी हुए दो साल हो चुके थे। घटना 31 दिसंबर की रात की है, जब मृतका का पति शादी समारोह में गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने अपनी पत्नी को खांसी की दवाई लेने की सलाह दी, जिसके बाद नारंगी ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले थानागाजी अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने सुबह मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना गलती से हुई या महिला ने जान-बूझकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि मृतका ने दवा लेने से पहले किसी को नहीं दिखाया था कि वह क्या ले रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसके पति और परिवार को इस बारे में जानकारी हुई। पुलिस अब मृतका के पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों की भी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की संभावना को लेकर सच्चाई का पता लगाया जा सके। recent visitors 95

कजाकिस्तान ने जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

पर्थ कजाकिस्तान ने यूनाइटेड कप के क्वार्टरफाइनल में बुधवार को जर्मनी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 24 साल के अलेक्जेंडर शेवचेंको ने डेनियल मासुर को 6-7(5), 6-2, 6-2 से हराया। इस जीत ने कजाकिस्तान को 2-0 की अपराजेय बढ़त दिलाई। इससे पहले एलेना राइबकिना ने लौरा सीजमंड को 6-3, 6-1 से हराया था। जर्मनी की टीम के लिए वर्ल्ड नंबर 2 अलेक्जेंडर ज्वेरेव चोट के कारण बाहर हो गए थे, और उनकी जगह मासुर को शामिल किया गया। लेकिन मासुर कोई उलटफेर नहीं कर सके। शेवचेंको ने कहा, “मैंने अपनी टीम के लिए जी-जान लगाई और मुझे इस पर गर्व है। मैं थोड़ा नर्वस था। यह जीत मेरे लिए खास थी।” अब कजाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए सिडनी जाएगा। 2023 में यूनाइटेड कप में अपनी पहली उपस्थिति में कजाकिस्तान बिना जीत के बाहर हो गया था, लेकिन इस बार उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है। वहीं, ह्यूबर्ट हरकाज़ और इगा स्वियाटेक ने पोलैंड को ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने चेक गणराज्य के टॉमस माचाक और कैरोलिना मुचोवा को 7-6(3), 6-3 से हराकर 2-1 की जीत दर्ज की। हरकाज़ और स्वियाटेक ने एक घंटे 25 मिनट में जीत हासिल की। पोलैंड ने चेक टीम की सर्विस पांच बार तोड़ी। स्वियाटेक ने कहा, ” सच कहूं तो, मुझे यकीन था कि वे बहुत अच्छा टेनिस खेलेंगे क्योंकि उनकी डबल्स और मिक्स डबल्स टीम हमेशा से ही बहुत अच्छी रही है। वे इसी तरह से बढ़े हुए हैं। लेकिन मुझे पता था कि हम जीत सकते हैं। शुरुआत से ही हम आगे थे। पहले सेट के अंत में थोड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन मुझे लग रहा था कि हम आगे हैं, इसलिए टाई-ब्रेक में हमने अपना फायदा उठाया। अंत में ऐसा लगा जैसे सब कुछ हमारे हाथ में था।” चेक गणराज्य के पास अभी भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका है। उन्हें सिडनी में अन्य मुकाबलों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।   recent visitors 48