Sunday, July 5, 2026 7:06 pm

दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ इस बार छत्तीसगढ़ में

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के कला प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दुनिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ (भारंगम) के 25वें संस्करण का आयोजन इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य हो रहा है. 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक यह उत्सव भारत के 10 प्रमुख शहरों के साथ-साथ नेपाल और श्रीलंका में भी आयोजित किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस बार छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ को भी इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है. कला और संगीत की विरासत के लिए प्रसिद्ध इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ पहली बार इस ऐतिहासिक महोत्सव का हिस्सा बनने जा रहा है. देश-विदेश के नामचीन थिएटर समूह यहां अपनी कला का जादू बिखेरेंगे, जिससे यह आयोजन न केवल खैरागढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनेगा. खैरागढ़ में 4 से 9 फरवरी तक होगा भारत रंग महोत्सव खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के मंच पर 4 से 9 फरवरी 2025 तक थिएटर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत और विदेशों के प्रमुख थिएटर ग्रुप्स अपने नाटकों का मंचन करेंगे. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) द्वारा पहली बार छत्तीसगढ़ को इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल की मेजबानी का अवसर दिया गया है. इस महोत्सव में रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका सहित कई देशों के नाट्य दल भाग लेंगे. भारत के भोपाल, कोलकाता, असम, पुडुचेरी, मुंबई और पुणे से भी प्रसिद्ध थिएटर ग्रुप्स खैरागढ़ पहुंचेंगे, जिससे यह आयोजन और भी भव्य हो जाएगा. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है आयोजन इस बार भारत रंग महोत्सव 2025 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की भी योजना बनाई गई है. इससे पहले 2024 में ‘जन भारत रंग परियोजना’ ने एक समान विषय पर सबसे अधिक नाट्य प्रस्तुतियां देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई थी. इस बार भी दुनियाभर के सात महाद्वीपों में बसे भारतीय कलाकार ऑनलाइन लघु नाट्य प्रस्तुतियां देंगे, जिससे यह महोत्सव वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक बन जाएगा. NSD की ओर से खैरागढ़ को इस आयोजन का हिस्सा बनाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तैयारियों में जुट गया है. विश्वविद्यालय का थिएटर विभाग इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 4 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में हर शाम देश-विदेश के थिएटर ग्रुप्स विभिन्न नाटकों का मंचन करेंगे, जिससे खैरागढ़ एक नए सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरेगा. यह महोत्सव न केवल थिएटर प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा. recent visitors 31

विशाखापट्टनम-गोरखपुर के बीच महाकुंभ मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर प्रयागराज महाकुंभ मेला जाने वाले यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है. इसी कड़ी में 08588/08587 विशाखापट्टनम-गोरखपुर–विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल ट्रेन का संचालन भी शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन यात्रियों को कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी. यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, और उमरिया स्टेशनों पर ठहरते हुए गोरखपुर तक जाएगी. ट्रेन के संचालन की पूरी जानकारी इस प्रकार है: गाड़ी संख्या 08588 (विशाखापट्टनम-गोरखपुर कुम्भ स्पेशल)     विशाखापट्टनम से 04 फरवरी 2025 (मंगलवार) को रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 13:55 बजे रायगढ़, 15:00 बजे चांपा, 16:00 बजे बिलासपुर, 18:00 बजे पेंड्रारोड, 18:45 बजे अनूपपुर, 19:35 बजे शहडोल, 20:42 बजे उमरिया और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08587 (गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल)     गोरखपुर से 07 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 15:05 बजे उमरिया, 16:30 बजे शहडोल, 17:20 बजे अनूपपुर, 18:15 बजे पेंड्रारोड, 21:15 बजे बिलासपुर, 22:18 बजे चांपा, 23:23 बजे रायगढ़ और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:55 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी. ट्रेन में उपलब्ध कोचों की जानकारी: इस ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 03 एसी थ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू और 01 जनरेटर कार शामिल है. यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को कुम्भ मेला के दौरान आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें अपने गंतव्य तक जल्दी और सुरक्षित पहुंचने का अवसर मिलेगा. recent visitors 52

आज अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल, भारत की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर होगी, कहां और कैसे देखें लाइव

नई दिल्ली अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में जीत की डबल हैट्रिक लगाकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया की नजरें खिताब को डिफेंड करने पर होगी। भारत ने पिछला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप शेफाली वर्मा की अगुवाई में जीता था। इस बार भी भारत की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर होगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। प्रोटियाज टीम का भी इस वर्ल्ड कप में विजय रथ जारी है, उन्होंने भी अभी तक टूर्नामेंट में एक भी हार का स्वाद नहीं चखा है। भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया को हराकर यहां पहुंचा है। आइए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- फाइनल में रविवार, 2 फरवरी को खेला जाएगा। कहां खेला जाएगा? इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा। कितने बजे शुरू होगा? भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कैप्टन आधा घंटे पहले मैदान पर उतरेंगी। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। recent visitors 60

14 लाख की मशीन 10 महीने से बंद, अस्पताल अधीक्षक ने विधायक को बताया दोषी

MLA and doctor clashed with each other over repairing X-ray machine in Bijawar hospital छतरपुर। जिले के बिजावर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक निधि से लगाई गई 14 लाख रुपए की एक्स-रे मशीन पिछले 10 महीनों से खराब पड़ी है, जिससे रोजाना 65-70 मरीजों को 100 किलोमीटर दूर छतरपुर जाना पड़ रहा है। 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा बता दें कि, पांच साल पहले विधायक राजेश शुक्ला ने 2018 में अपनी विधायक निधि से यह मशीन उपलब्ध कराई थी, जिसे नवंबर 2021 में शुरू किया गया था। मशीन लगने से जैतपुर के लोगों को छतरपुर की जगह केवल 60 किलोमीटर दूर बिजावर में एक्स-रे की सुविधा मिलने लगी थी। लेकिन अब मशीन खराब होने से मरीजों को फिर से छतरपुर जाना पड़ रहा है। दरअसल, प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मशीनों को सुधारने का जिम्मा एओवी इंटरनेशनल एलएलपी कंपनी के पास है। कंपनी के कर्मचारियों ने कहना है कि उन्हें केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई मशीन सुधारने की ही जिम्मेवारी दी गई है। बिजावर विधायक बबलू शुक्ला बोले – मैंने दी, क्या अब मैं ही सुधारवाऊं? एक्स-रे मशीन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मांग की थी। जब नहीं मिली तो मैंने विधायक निधि से एक-रे मशीन लगाई थी। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते उसकी देखरेख नहीं की गई, वह खराब हो गई। वहीं सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया कि मशीन विधायक ने दी थी, विधायक का कर्तव्य के उनको ठीक करना चाहिए, फिर भी हम उसे सुधारने के प्रयास कर रहे है। दो recent visitors 121

बजट में सरकार ने ST SC women उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना लाने की घोषणा

भोपाल  मध्यप्रदेश में महिलाओं को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही एमएसएमई के तहत लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। राज्य सभा में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में साल 2021 से 2024 तक उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकृत महिलाओं की भागीदारी 1,62,314 रही। ये लाडली बहने(Ladli Behna) छोटे उद्योग स्थापित कर बड़ा मुनाफा कमा रही हैं। अब प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 में एमएसएमई(MSME) महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन की बात कही गई है। साथ ही पहली बार उद्यमी बनने वाली महिला को 2 करोड़ का टर्म लोन मिलेगा। इन महिलाओं को मिलेगा फायदा 1 फरवरी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025(Union Budget 2025) पेश किए। पेश किये गए बजट में महिलाओं के लिए दो बड़े ऐलान किए गए हैं। सरकार ने विशेष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की एमएसएमई महिला(New Scheme for ST SC women) उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना लाने की घोषणा की है। इसके अलावा पहली वार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को 2 करोड़ का टर्म लोन देने की भी घोषणा की गई है। इस घोषणा से प्रदेश की लाखों महिला उद्यमियों को फायदा मिलेगा। मध्यप्रदेश में MSME में पंजीकृत महिलाएं साल 2021-22 में 30,240 साल 2022-23 में 53,002 साल 2023-24 में 79,072 कुल पंजीकृत महिलाएं – 1,62,314 मध्यप्रदेश को आदिवासी राज्य के नाम से देशभर में पहचान मिली ही। प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा जनजातीय जनसंख्या है। 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में इनकी आबादी का प्रतिशत 21.1% है। जनजातियों और उपजातियों को मिलाकर इनकी कुल संख्या 90 है। ये जनजातियां मध्प्रदेश के लगभग सभी जिलों में निवास करती हैं। इनमें लाखों महिलाएं(New Scheme for ST SC women) शामिल हैं। देखें आकड़ें 15316784 -कुल आदिवासी 7719404 -पुरुष 7597380 -महिला 21.09 – प्रतिशत प्रदेश की आबादी में   recent visitors 33

SSC GD परीक्षा 4 फरवरी से शुरू, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (SSC GD Exam 2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की अतिरिक्त कॉपी प्रिन्ट करके रखने की सलाह दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, अभिभावकों का नाम, कैरेगरी, फोटोग्राफ, एप्लीकेशन नंबर, विषय और बारकोड जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। इसके अलावा एग्जाम से संबंधित गाइडलाइंस भी मौजूद होती है। परीक्षा केंद्र पर दिशानिर्देशों का अनुपालन जरूरी होता है। कब होगी परीक्षा? एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 21 और 25 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। वहीं सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी होंगे। कुल 39,481 पदों पर भर्ती होगी।  परीक्षा का पैटर्न एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं। इसमें 4 सेक्शन शामिल होंगे हैं। 0.25 अंक की कटौती होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।     होमपेज पर Log in/Register के टैब पर क्लिक करें।     लॉग इन मॉड्यूल खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।     होमपेज पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।     भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। recent visitors 34

प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, हो सकती है बूंदाबांदी, दिन-रात का तापमान बढ़ेगा

भोपाल फरवरी का महीना लगते ही ठंड का असर कम हो गया है, इस पूरे हफ्ते मध्य प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनने वाली है। हवाओं का रूख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 से 4 फरवरी तक पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाएंगे और बारिश होगी। 2 दिन बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि और फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से 2 से 4 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश के शुरू होते ही सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप , पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप और हरियाणा एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात मौजूद है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक प्रति चक्रवात तेलंगाना पर बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। अभी दो दिन तक रात के तापमान में वृद्धि की संभावना कम है लेकिन दो तीन फरवरी को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर बादल छाने के आसार हैं।  4 फरवरी तक बादल बारिश     फरवरी के पहले सप्ताह में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।     2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश के आसार है।     2 फरवरी से ठंड का असर बढ़ेगा, तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।     3 फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है। 10 साल का ट्रेंड…दिन गर्म, रातें ठंडी और बारिश भी प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। इस दौरान बारिश का ट्रेंड भी देखा गया है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा। जबकि रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। recent visitors 34