Saturday, July 4, 2026 9:53 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हर सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद है। यहां नर्मदा, ताप्ती आदि नदियों की अपार जल राशि है, निरंतर बिजली उपलब्ध है, वन संपदा है, सड़कों, रेलवे और वायु मार्ग का अच्छा नेटवर्क है और उद्योगों को बड़ी रियायतें हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी 24 एवं 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में झीलों, पहाड़ों और वन संपदा से युक्त सुंदर भोपाल शहर में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें और इन तारीखों को अविस्मरणीय बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को नई दिल्ली में जीआईएस-2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय लोग उद्योगपतियों से मिलने में झिझक महसूस करते थे, लेकिन हमने उस धारणा को बदला है। हम निरंतर उद्योगपतियों, निवेशकों से संवाद कर रहे हैं। प्रदेश में छोटे-छोटे स्थान पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की गई हैं। समाज में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण स्थान है। उद्योगों से रोजगार उत्पन्न होते हैं और रोजगार से लोगों की आजीविका चलती है। वे एक तरह से उद्योगपति समाज के पालक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज दुनिया कह रही है कि हम बुद्ध के रास्ते पर चलकर युद्ध से विमुक्त होंगे। महात्मा बुद्ध हमारे ही देश के थे। भारत ने ही सारे विश्व को शांति और सर्व कल्याण का संदेश दिया है। हम शांति और विकास के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई वैश्विक मंच पर अपनी पहचान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस-2025 के दिल्ली में इन्वेस्ट एम.पी. कर्टेन रेजर कार्यक्रम में कहा कि भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का कर्टेन रेज़र केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर संभावनाओं से भरपूर, सशक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश की एक झलक थी। हमारे निवेश के 3डी मॉडल को आज दुनिया भर के उद्योग जगत ने सराहा है। यह मॉडल निवेशकों की ड्राइव, प्रदेश के डेवलपमेंट और हमारी डिटरमिनेशन का प्रतीक है। हम निवेशकों के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाकर मध्यप्रदेश को नवाचार और औद्योगिक क्रांति का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत रहेंगे। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश आगे बढ़ते हुए एक इंडस्ट्री रेडी स्टेट बन रहा है। हमने सभी सेक्टर के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है। 400 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आयोजन में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की जिसमें नई दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के निवेशक शामिल हुए। साथ ही 40 देशों के राजनयिक और व्यापारिक प्रतिनिधि, राजदूत, उच्चायुक्त, काउंसलर, मुख्य सचिव आर्थिक व व्यापारिक विशेषज्ञ आदि शामिल हुए। आयोजन में 15 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों से वन– टू–वन मीटिंग की गई जिसमे से जागृत कोटेचा (सीईओ, पेप्सिको भारत और दक्षिण एशिया), पुनित डालमिया (चेयरमैन, डालमिया भारत), माधवकृष्ण सिंघानिया (जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, जेके सीमेंट), विनीत मित्तल (चेयरमैन, अवाडा ग्रुप), जीन-मार्क लेक्लरक्यू (सीईओ, सॉफलेट माल्ट), रिकान्त पिट्टी (संस्थापक, ईज माय ट्रिप), विनय व्यास (सीईओ, फ्यूजन एक्स एनर्जी), अनिल चालमालासेटी (ग्रुप सीईओ और एमडी, ग्रीनको ग्रुप), विनीत आर्य (वाइस चेयरमैन, जेबीएम समूह), राहुल मित्तल (चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, RITES) और अनुसूया रे (वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट अफेयर्स, ऐबी-इनवेव इंडिया) शामिल थे। अनेक देशों ने दिखाई मध्यप्रदेश में निवेश की रुचि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के कर्टन-रेज़र कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूतों ने मध्यप्रदेश को संभावनाओं से भरपूर निवेश गंतव्य बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जताई। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने शिक्षा, कृषि और कौशल विकास में सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि मैक्सिको के राजदूत ने प्रदेश की नीतियों की सराहना करते हुए निवेश संभावनाओं पर सकारात्मक रुख प्रकट किया। अलबानिया के राजदूत ने शहरी नियोजन के क्षेत्र में अपनी रुचि व्यक्त की, वहीं जिम्बाब्वे के राजदूत ने कृषि क्षेत्र में साझेदारी को लेकर उत्साह दिखाया। स्लोवेनिया के राजदूत ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश और सहयोग की संभावनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। विभिन्न देशों की रुचि इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश अपनी रणनीतिक नीतियों, सुदृढ़ अधोसंरचना और निवेश-अनुकूल वातावरण के कारण वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन रहा है। मध्यप्रदेश: रणनीतिक निवेश गंतव्य के रूप में उद्योग जगत की पहली पसंद : सिंघानिया सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन और जेके सीमेंट के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा कि प्रदेश की रणनीतिक स्थिति, निवेश अनुकूल नीतियां और सुगम प्रक्रियाएं इसे निवेशकों के लिए आकर्षक स्थल बनाती हैं। उन्होंने बताया कि जेके सीमेंट ने वर्ष 2016 में कटनी में वॉल पुट्टी प्लांट की स्थापना के साथ प्रदेश में अपनी औद्योगिक यात्रा शुरू की थी। इसके बाद उज्जैन और पन्ना में भी संयंत्र स्थापित किए गए। हाल ही में कंपनी ने पन्ना में 3 हजार करोड़ रूपये निवेश करने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति लॉजिस्टिक्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रदेश में उच्चस्तरीय अधोसंरचना, सुव्यवस्थित प्रशासनिक प्रक्रिया और उद्योग-अनुकूल नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। विभिन्न सेक्टर-फोकस्ड नीतियों के माध्यम से सरकार निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुसार सुधार कर रही है, जिससे मध्य प्रदेश एक वास्तविक निवेश-फ्रेंडली राज्य के रूप में उभर रहा है। अवाडा ग्रुप चेयरमैन विनीत मित्तल ने भी अपने अनुभव साझा किये। दो इंटरैक्टिव राउंड टेबल बैठकें हुईं कर्टेन रेजर कार्यक्रम में दिल्ली में दो इंटरैक्टिव राउंड टेबल मीटिंग हुई। पहली इंटरैक्टिव राउंड टेबल प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के साथ हुई, जिसमें भारत में दूरसंचार के भविष्य और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश सरकार के स्वागत भाषण से हुई। डीपीआईआईपी के प्रमुख सचिव ने प्रस्तावित टेलीकॉम पार्क की जानकारी दी, जो राज्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय दूरसंचार मंत्रालय, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, रिलायंस जियो, एरिक्सन और नोकिया सहित प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। चर्चाओं में 5-जी, मेक इन इंडिया, दूरसंचार उपकरण निर्माण, और कौशल विकास जैसे विषयों पर जोर दिया गया। साथ ही ग्वालियर के पास प्रस्तावित टेलीकॉम पार्क, सरकारी सब्सिडी, और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधारों पर विचार-विमर्श हुआ। दूसरी इंटरैक्टिव राउंड टेबल, प्रमुख राजदूतों और राजनयिकों के साथ हुई। इसमें … Read more

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 27 हजार रुपए में उज्बेकिस्तान से पहुंची थी युवती… App में होता था सौदा… 11 आरोपी पकड़ाए

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले हुई देर रात वीआईपी रोड में विदेशी युवती ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी और जमकर हंगामा मचाया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपी भावेश आचार्य ने युवती को बुलाने के एवज में 27 हजार रूपये दलाल को दिये थे। पुलिस ने युवती और आरोपी से पूछताछ के बाद 11 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी दलाल हैं और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पूछताछ में युवती ने किया खुलासा तेलीबांधा पुलिस के द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य पिता बीएस. आचार्य निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि, वह उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार हेतु मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था। देह व्यापार के लिए पहुंची थी युवती तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपित युवती सहित आरोपित भावेश आचार्य से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाए जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर होटल में रुकी थी। जांच के बाद खुला पूरा राज     आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपितों से देह व्यापार में संलिप्त दलालों के संबंध में पूछताछ कर जांच शुरू की गई।     टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द, जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।     आरोपितों द्वारा अपने साथी जुगल सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया। लोकेंटो एप के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपितों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी     रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा।     जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी गुढ़ियारी।     बृजेश साहा निवासी अंबिकापुर सरगांव, हाल पता कमल विहार टिकरापारा।     मो. साजिद निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा, हाल पता मोतीनगर संतोषी नगर टिकरापारा।     दिनेश लिलवानी निवासी देवपुरी टिकरापारा।     शेख इमरान निवासी संजय नगर टिकरापारा।     अमित सोनी निवासी पुरानी बस्ती।     रमेंद्र पाठक निवासी रायपुरा सत्यम विहार डीडी नगर।     शेख नूरूल हक निवासी चौरसिया कालोनी टिकरापारा।     दुर्गेश पनागर निवासी थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।     जुगल कुमार राय निवासी दमदमा पोस्ट नहाटा परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर गुढ़ियारी।   recent visitors 41

आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार, 4 साल में चमकी किस्मत; सिर्फ 27 मैच खेले, दिल जीत लेगी ये कहानी

नई दिल्ली  आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी कि आरसीबी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 में स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने इसका ऐलान गुरुवार को किया। पाटीदार साल 2022 से आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं और सिर्फ 2 साल के तगड़े खेल के बाद ये खिलाड़ी आरसीबी का कप्तान बनने में कामयाब रहे हैं। रजत पाटीदार ने यहां तक का रास्ता बेहद कठिनाइयों के साथ नापा है। सिर्फ 20 लाख में टीम में आए मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार आईपीएल 2022 में चोटिल लवनिथ सिसोदिया की जगह पर 20 लाख रुपये की कीमत में आरसीबी में शामिल हुए थे। रजत घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। रजत ने पहले आईपीएल 2021 में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था और सीजन में खेले गए चार मैचों में 71 रन बनाए थे। बाद में वो एक बार से एक साल बाद आरसीबी की टीम का हिस्सा बने। रजत पाटीदार ने अबतक आईपीएल में कुल 27 ही मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 799 रन बनाए हैं। उनका सबसे बेस्ट स्कोर 112 का है, वहीं उनका स्ट्राइक रेट करीब 159 का है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने पाटीदार को 11 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था। गेंदबाज के रूप में की थी करियर की शुरुआत 31 साल के रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। वह 8 महीने मैदान से दूर रहे लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया। सर्जरी के बाद वह एक अलग खिलाड़ी के रूप में वापस आए जो कुछ बड़ा हासिल करना चाहत था। बल्लेबाजी की टेक्निक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली। इसके बाद सब कुछ बदल गया। उम्र से बड़े लड़कों के साथ खेलकर हुए बड़े रजत के पिता मनोहर पाटीदार ने एक बार बताया कि रजत बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था और खेल के प्रति उसका गहरा रुझान देखकर हमने उसे लगातार प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि रजत केवल 8 साल की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे और 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। मध्य प्रदेश की कप्तानी भी की रजत पाटीदर मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था। रजत ने फर्स्ट क्लास में कुल 68 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 4738 रन निकले हैं। वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 64 मैचों में 2211 रन बनाए हैं। भारत के लिए भी रजत ने 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला है। recent visitors 203

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए देने के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर लौट रही यात्री बस के 3 श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुम्बई हाई-वे पर कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। इसमें यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन मंदसौर को निर्देशित किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।   recent visitors 42

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रयागराज में संत जनों का प्राप्त किया आशीर्वाद

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में संतजनों से सौजन्य भेंट की और शुभाशीष प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्ष्णि आश्रम (रमणरेती धाम) में कार्ष्णिपीठाधीश्वर गुरुशरणानंद जी महाराज एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न संतों का सान्निध्य भी प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज एवं स्वामी राघवाचार्य जी से भेंट कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया। recent visitors 53

सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद से पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ था। 0 से 1 KM तक इंफेक्टेड और 1 से 10 KM तक सर्विलांस जोन घोषित किया गया था. चक्रधर नगर शासकीय पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई और डिजइनफेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पशु पालन विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सैनिटाइजेशन प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सर्विलांस जोन 1 से 10 KM में पहले से उपलब्ध मुर्गी और अंडों की बिक्री हो सकेगी, लेकिन सर्विलांस जोन की सीमा के अंदर और बाहर किसी प्रकार के पक्षियों और पक्षी उत्पाद अंडों आदि के परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कार्य योजना के अनुसार संक्रमित क्षेत्र 0-1 KM में कम से कम 3 महीने तक निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर डिजीज मुक्त घोषित होने तक पक्षियों के पालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 15 दिनों में लिया जाएगा सैंपल बताया जा रहा है कि सर्विलांस जोन में हर 15 दिन के अंतराल पर बर्ड फ्लू जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। प्रत्येक 15 दिन में सर्विलांस जोन के 25 प्रतिशत गांवों से नमूने एकत्रित किया जाएंगे। 4 पक्षियों के सैंपल नेगेटिव आने के बाद सर्विलांस जोन को डिसीज मुक्त घोषित किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में कम से कम 3 माह का समय लगेगा। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए उप संचालक पशुपालन डीडी झरिया ने बताया कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में कलिंग की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करके संक्रमित क्षेत्र के डिसइंफेक्शन और सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण किया गया है। सर्विलांस जोन में पहले से उपलब्ध पोल्ट्री उत्पाद की बिक्री की जा सकेगी, पर 1 से 10 किमी क्षेत्र सीमा के अंदर और बाहर से पोल्ट्री उत्पाद की आवाजाही और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।   recent visitors 58

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आमने-सामने

इंदौर  प्रयागराज महाकुंभ में स्नान को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आमने-सामने हैं. दरअसल दिग्विजय सिंह द्वारा महाकुंभ को आस्था का इवेंट बनाने संबंधी बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है. बुधवार को इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''दिग्विजय सिंह प्रयागराज में स्नान करने गए यह बड़ी और खुशी की बात है. लेकिन गंगा नदी से निकलते ही उन्होंने फिर वैसा ही बयान दिया. ऐसे बयान देने वाले लोगों के बारे में कहा गया है कि ऐसे लोगों पर कितनी ही गंगा नदी डाल दो उन पर कोई असर नहीं होने वाला. कम से कम गंगा से निकलकर तो कुछ अच्छा बोलना चाहिए.'' इतनी भीड़ आएगी अंदाजा नहीं था विजयवर्गीय ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि, ''वहां व्यवस्थाएं जबरदस्त हैं. लेकिन इतनी जनता आ जाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था.'' उन्होंने कहा, ''अनुमान के मुताबिक, 20 से 25 करोड़ लोग आने का अनुमान सबको था. लेकिन अब तक वहां 50 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. यह विश्व का सबसे बड़ा सनातन समागम है. इसकी खूबियां भी लोगों को दिखाई देना चाहिए. क्योंकि विश्व में इतना बड़ा मानव समूह कहीं भी दिखाई नहीं देता.''         आज प्रयागराज में मेरे पिता दिग्विजय सिंह जी के साथ महाकुंभ माघ पूर्णिमा के पावन दिन पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ गंगा यमुना सरस्वती, सूर्यदेव भगवान, हमारे पितरों व देवी देवताओं का आशीर्वाद और असीम कृपा सदैव बनी रहे। सज्जन सिंह पर बोले कैलाश विजयवर्गीय गौरतलब है कि, दिग्विजय सिंह माघ पूर्णिमा के दिन अपने पुत्र जयवर्धन सिंह के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा था कि, ''भाजपा को महाकुंभ जैसे आस्था के विषय को इवेंट नहीं बनना चाहिए.'' इधर कैलाश विजयवर्गीय ने सिख दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह मामले में कहा सिखों के खिलाफ हिंसा के कारण ही उस दौरान सिख समाज को हिंदू धर्म से अलग करने का प्रयास किया गया. लिहाजा ऐसे मामले के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए.'' recent visitors 67