सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने का मौका

लाहौर पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान टीम के लिए सुनहरा मौका बनता दिख रहा है. उसके पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का चांस है. अफगान टीम को यह मौका बारिश के चलते मिला है. मगर सेमीफाइनल के लिए अब भी अफगान टीम को अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी. साथ ही एक बार फिर खेल जगत को हैरत में डालना होगा. दरअसल, मंगलवार (25 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था. मगर बारिश के कारण यह मैच पूरी तरह धुल गया. बगैर कोई बॉल कराए इस मैच को रद्द कर दिया गया. ग्रुप-बी में सेमीफाइनल का समीकरण उलझा मैच रद्द होने से दोनों टीमों साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 अंक मिला. इस तरह दोनों टीमों के बराबर 3-3 पॉइंट्स हो गए हैं. बेहतर नेट रनरेट 2.140 के साथ अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप-बी में टॉप पर है. जबकि दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट 0.475 का है. इसके बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान हैं. दोनों ने अब तक 1-1 मैच खेला और दोनों में उन्हें हार मिली है. इस मैच के रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया टीम को थोड़ा फायदा हुआ है. जबकि इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति बन गई है. इस तरह ग्रुप-बी में सेमीफाइनल का समीकरण उलझ गया है. जबकि अफगान टीम के लिए सुनहरा मौका सामने आया है. आइए जानते हैं ग्रुप-बी में कैसा है सेमीफाइनल का समीकरण… – ऑस्ट्रेलिया को अब ग्रुप में अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. सेमीफाइनल के लिए कंगारू टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यह मैच जीतते ही टीम के 5 अंक होंगे और वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी. – अफ्रीका को भी अपना आखिरी मुकाबला खेलना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा. यह मैच उसके लिए करो या मरो वाला होने वाला है. सेमीफाइनल में एंट्री के लिए अफ्रीका को भी यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यदि यह दोनों मैच के नतीजे इसी तरह आते हैं तो ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका 5-5 अंक के साथ सेमीफाइनल में होंगे. जबकि इंग्लैंड और अफगान टीम बाहर होगी. – दूसरी ओर इंग्लैंड टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, जो अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैं. इंग्लिश टीम यदि यह दोनों मैच जीतती है तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. उसके साथ कंगारू टीम भी क्वालिफाई कर लेगी. जबकि अफ्रीका बाहर हो जाएगी. – अफगानिस्तान टीम को भी अभी 2 मैच खेलने हैं. यह दोनों मुकाबले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. अफगान टीम यदि पूरी ताकत लगाती है और यह दोनों मैच जीत लेती है, तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. इस स्थिति में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों बाहर होंगी. जबकि अफ्रीका क्वालिफाई कर लेगी. इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को पहले भी हरा चुकी अफगान टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही अफगानिस्तान टीम को कमजोर आंका जाता हो, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उसे बड़ी टीमों को हराना नहीं आता. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी तीन मजबूत टीमों को करारी शिकस्त देकर अपना लोहा मनवाया था. इस वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने अपनी चौथी जीत नीदरलैंड्स के खिलाफ हासिल की थी. यदि उस टूर्नामेंट में यह टीम एक मैच और जीत लेती तो सेमीफाइनल की दावेदार हो सकती थी. इसी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के भी पसीने छुड़ा दिए थे. 291 रनों का टारगेट हासिल करने में कंगारू टीम के 7 विकेट गिर गए थे. एक समय यह मैच अफगान टीम के हाथों में दिख रहा था. इसी मैच में चोटिल होने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी. यदि मैक्सवेल का विकेट गिरता तो यह मैच अफगान टीम जीत सकती थी. अफगानिस्तान टीम टी20 फॉर्मेट में एक बार ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा चुकी है. ऐसे में उसके पास बड़ी टीमों को हराने की काबिलियत है. उसे कम नहीं आंका जा सकता. ऐसे में यदि इस बार फिर अफगान टीम ने अपना वही जुनून दिखाया और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे दी तो वो इतिहास रच देगी. अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने का मौका अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें बुधवार को लाहौर में भिड़ेंगी. इस मुकाबले में राशिद खान इतिहास रच सकते हैं. उनके पास बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर राशिद ने 2 विकेट ले लिए तो वे 200 वनडे विकेट पूरे कर लेंगे. अफगानिस्तान और इंग्लैंड का यह मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से भी अहम होने वाला है. दरअसल राशिद खान ने अभी तक 112 वनडे मैचों में 198 विकेट झटके हैं. अगर वे इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट ले लेते हैं तो 200 वनडे विकेट पूरे कर लेंगे. राशिद का एक मैच में 18 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है. वजह ये है कि अभी तक अफगानिस्तान के लिए कोई भी गेंदबाज 200 विकेट नहीं ले पााया है. राशिद ऐसा करने वाले टीम के पहले गेंदबाज बन सकते हैं. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप तीन गेंदबाज – अफगानिस्तान के लिए वनडे में राशिद ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. वे 198 विकेट के साथ टॉप पर हैं. लिस्ट में मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर हैं. नबी ने 171 मैचों में 174 विकेट चटकाए हैं. उनका एक मैच में 17 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. दौलत जादरान तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 82 मैचों में 115 विकेट झटके हैं. सेमीफाइनल के लिहाज से अहम होगा मुकाबला – अफगानिस्तान और इंग्लैंड का मैच काफी अहम होगा. इन दोनों टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक-एक मैच खेला है और इसमें हार का सामना किया है. इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. जबकि अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका को हराया था. अगर दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो बचे हुए मैचों को हर हाल में जीतना होगा. अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया अफगानिस्तान ने लगातार पिछली 3 वनडे सीरीज जीती हैं. सितंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शारजाह में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें … Read more

UP में सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश जितेंद्र ढेर, एक लाख रुपए का था इनामी

मेरठ  STF नोएडा यूनिट और मेरठ पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र को एनकाउंटर में मार गिराया. मारा गया बदमाश जितेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित था. आजीवन कारावास की सजा पा चुका जितेंद्र पैरोल पर छूटने के बाद भाग गया था. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. जानकरी के मुताबिक मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे यह मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से जितेंद्र घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मारा गया बदमाश असौंदा सिवान, जिला झज्जर, हरियाणा का रहने वाला था. उसके ऊपर आठ मुकदमे दर्ज थे. बता दें कि 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में जीतू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था. तभी से पुलिस को जीतू की तलाश थी. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. जीतेन्द्र जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा.  उपचार के दौरान घायल अभियुक्त जीतू उर्फ जितेंद्र की मृत्यु हो गई. आपराधिक इतिहास 1- केस नम्बर 333/16 us 379 A IPC , 25 Arms Act थाना सदर , बहादुर गढ़ झज्झर हरियाणा (दिनाक 29-8-18 को पांच साल की सजा कोर्ट से हुई) 2- केस नम्बर 609/16 us 398/401 ipc 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा 3- केस नम्बर 376/16 us 449/302/120B IPC 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़, झज्झर (दिनाक 3-2-18 को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई) 4- केस नम्बर 341/16 us 392/ 397/342/379 IPC 25 Arms Act थाना सदर , बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा (दिनांक 29-8-18 को कोर्ट से दस वर्ष की सजा हुई) 5- केस नम्बर 697/16 us 394/34 IPC , 25 Arms Act थाना सदर झज्झर 6- केस नम्बर 293/16 us 392/34 IPC थाना कंझवाला दिल्ली (वांछित) 7- केस नम्बर 394/16 us 382/24/411 IPC थाना विकासपुरी दिल्ली 8- केस नम्बर 611/23 us 147/148/149/302/34 IPC , थाना तिलामोड़ गाजियाबाद recent visitors 52

चैंपियंस ट्रॉफी में फिर बड़ी चूक, सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान में बवाल, आईसीसी से हो गई बड़ी गलती

कराची पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की अलग-अलग शाखाओं से जुड़े थे। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया।' अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, 'जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।' हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे। recent visitors 38

महाकुंभ में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे CM योगी, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश समेत देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 का समापन महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ होने वाला है। महाशिवरात्रि स्नान पर्व को लेकर बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। मंगलवार रात से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का भारी जुटान दिख रहा था। बुधवार अहले सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। प्रयागराज में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। योगी सरकार की ओर से महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। मेला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रयागराज से वाराणसी तक श्रद्धालुओं के उफान और आस्थ के सैलाब। सुबह 11 बजे तक 85 लाख से अधिक ने लगाई पवित्र डुबकी सुबह 11 बजे तक, 85 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर लिया था। वे "हर हर गंगे, बम बम भोले, और जय श्री राम" के जयकारे लगा रहे थे। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य ऊर्जा से भर गया था। सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक करते दिखे। इससे उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में चल रहे आखिरी स्नान पर्व की स्थिति को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किया। सुबह 8 बजे तक 60 लाख से अधिक स्नान महाकुंभ मेला के आखिरी दिन सुबह 8 बजे तक 60 लाख 14 हजार लोगों ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। लोगों का प्रयागराज पहुंचना लगातार जारी है। सरकार और प्रशासन की ओर से आंकड़ा दो करोड़ पार करने की उम्मीद है। 11 जनवरी को महाकुंभ मेला की शुरुआत के बाद से 25 फरवरी तक 64 करोड़ करोड़ 77 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि स्नान पर्व की शुरुआत के साथ ही आंकड़ा 65 करोड़ पार कर गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते बैरिकेड्स से घिरे हैं। इन रास्तों पर हजारों श्रद्धालु कतारों में खड़े हैं और मंदिर में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं। सभी 7 अखाड़ों के अपने मठों में 11 बजे तक लौटने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान शिव और देवी शक्ति से सभी के लिए आशीर्वाद की कामना की। राहुल गांधी ने X पर अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई। शिव शक्ति का आशीर्वाद आप सभी पर सदा बना रहे। हर हर महादेव।" खड़गे ने भी X पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति का वास हो। यही मेरी प्रार्थना है।" इसी बीच, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लगभग आधे भारत की आबादी ने इस आयोजन में भाग लिया। इससे दुनिया के सामने भारत की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति की झलक दिखाई दी। महाकुंभ में लोगों की भागीदारी भारत की आध्यात्मिकता का प्रमाण है। यह आयोजन देश की एकता और विविधता को भी दर्शाता है। महाकुंभ जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस पर्व के माध्यम से लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ने का अवसर मिलता है। स्वामी जी ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन इसी प्रकार सफल रहेंगे। इससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रचार-प्रसार होता रहेगा। recent visitors 57

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित व सस्ते आवास के लिए राशि मुहैया कराने भारत सरकार को दिया धन्यवाद

रायपुर : कामकाजी महिलाओं की सुरक्षित आवास की बड़ी जरूरत होगी पूरी : रायपुर और बिलासपुर में बनेंगे छह महिला छात्रावास केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 202 करोड़ स्वीकृत रायपुर में तीन, बिलासपुर में दो और नया रायपुर में बनेगा एक छात्रावास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित व सस्ते आवास के लिए राशि मुहैया कराने भारत सरकार को दिया धन्यवाद रायपुर छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े शहरों रायपुर और बिलासपुर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षित एवं सस्ते आवास की बड़ी जरूरत जल्द पूरी होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता योजना (Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment 2024-25) के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर और नया रायपुर में छह कामकाजी महिला छात्रावासों (Working Women’s Hostel) के लिए 202 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से रायपुर नगर निगम द्वारा तेलीबांधा और टाटीबंध में 250-250 सीटर तथा भैंसथान में 223 सीटर महिला छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं बिलासपुर के तिफरा और सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी द्वारा 224-224 सीटर छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण नया रायपुर में एक हजार सीटर छात्रावास बनाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित एवं सस्ते आवास के लिए राशि मुहैया कराने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सुशासन के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को हासिल करने राज्य शासन ने वर्किंग वीमेन हॉस्टल बनाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया था।उन्होंने इसकी मंजूरी मिलने पर राज्य की महिलाओं की ओर से भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि छात्रावासों के निर्माण से तीनों शहरों में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा।   केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा विशेष पूंजीगत सहायता के तहत नया रायपुर में एक हजार सीटर महिला छात्रावास के लिए 103 करोड़ 22 लाख रुपए, रायपुर के टाटीबंध और तेलीबांधा में 250-250 सीटर छात्रावास के लिए क्रमशः 15 करोड़ 10 लाख रुपए और 15 करोड़ पांच लाख रुपए मंजूर किए हैं। रायपुर के ही भैंसथान में 223 सीटर छात्रावास के लिए 17 करोड़ 23 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भारत सरकार द्वारा बिलासपुर के तिफरा और सिरगिट्टी में 224-224 सीटर छात्रावास के लिए क्रमशः 26 करोड़ 15 लाख रुपए और 25 करोड़ 25 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। recent visitors 47

मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं : बाबा बागेश्वर

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। डबल इंजन सरकार के सहयोग से यह संकल्प लिया गया है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह उन्मूलन किया जाएगा। प्रदेश के सुरक्षा बल मजबूती से इस अभियान में लगे हुए हैं, और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में यह मिशन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। धर्मांतरण पर रोक और घर वापसी अभियान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार धर्मांतरण रोकथाम और घर वापसी अभियान को भी प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि धर्मांतरण के विरुद्ध हमारी सरकार कठोर नीति अपनाएगी और समाज को उसकी मूल पहचान से जोड़ेगी। समाज सेवा का नया अध्याय: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा आयोजित 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस आयोजन में वैदिक रीति-रिवाज से कन्याओं का विवाह संपन्न होगा, सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान प्रदान किया जाएगा।  आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संगम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बागेश्वर धाम का यह आयोजन सनातन धर्म की महिमा को पुनर्स्थापित करने, समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और गरीब कन्याओं के भविष्य को संवारने का ऐतिहासिक अवसर है।छत्तीसगढ़ सरकार इस आयोजन में भागीदारी कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने के लिए संकल्पित है। सरल स्वभाव के धनी हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन कार्य को संपूर्णता देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित हैं। वे बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आज एक बड़ा अनूठा कार्य कर रही है, जो गौरव का विषय है। राज्य को अगले दो वर्षों के भीतर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों  इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ समृद्ध और शांतिपूर्ण प्रदेश बन सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, और जब हम छत्तीसगढ़ जाते हैं, तो एक बात हमेशा कहते है – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यह प्रदेश धर्म और संस्कृति की भूमि है, और हम प्रार्थना करते हैं कि यह भूमि हमेशा खुशहाल और धन-धान्य से परिपूर्ण बनी रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे। recent visitors 32

ग्लोबल ब्रिलि,न्स फोरम लंदन ने किया एनआरआई समिट का आयोजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय नागरिक विश्व के किसी भी देश में बसते हों, भारतीय संस्कृति से अवश्य जुड़े रहते हैं। हमारे राष्ट्र की यही पहचान है। विश्व के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय वहाँ के समाज में भी समरस हो जाते हैं। प्रत्येक समाज के साथ आत्मीयता स्थापित करने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की विशेषता भारतीय नागरिकों की पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की शाम कोर्टयार्ड मैरिट में ग्लोबल ब्रिलिएन्स फोरम लंदन द्वारा आयोजित एनआरआई समिट को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला जैसे अध्ययन केंद्र थे, जहां श्रेष्ठ जीवन पद्धति सिखाई जाती थी। विश्व के कई देशों से इन शिक्षा केंद्रों तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए नागरिक पहुंचते थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न देशों के अप्रवासी भारतीयों से भेंट के दौरान भोपाल और मध्यप्रदेश के विशिष्ट स्थानों के संबंध में चर्चा की और उनसे पुन: मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके सहित अन्य देशों से आए अप्रवासी भारतीयों द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभागी के रूप में आने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेरार्डस क्रॉस टाऊन (बकिंघमशायर, इंग्लैंड) की महापौर सुप्रेरणा भारद्वाज, आदित्य प्रताप सिंह (इंचार्ज ग्लोबल ब्रिलियन्स फोरम, यूके), जितेन्द्र वैद्य (यूएई), संजय नागरकर (प्रेसीडेंट इन्डिया कनेक्ट, हांगकांग) विनायक गिरगुने, जसपाल सिंह एवं दिवाकर शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा के अलावा सुनेहा बग्गा, राहुल कोठारी आदि उपस्थित थे।   recent visitors 50