जबलपुर में सोसायटी से करीब 7 हजार मीट्रिक टन धान गायब, 5 सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में करीब 5 करोड़ रुपए की धान गायब हो गई है। इस बड़ी गड़बड़ी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 5 सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दरअसल, विभिन्न वेयर हाउस ने कई किसानों से धान खरीदी की थी। लेकिन जब इसका तौल किया गया तो करीब 2268 मीट्रिक टन धान गायब थी ,जिसके कीमत लगभग 5.21 करोड़ रुपए थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 5 सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इन सोसायटी से जुड़े लोगों पर हुई FIR सेवा सहकारी समिति पनागर की नर्मदा एग्रो सेवा सहकारी समिति मझौली के माँ वेयर हाउस सेवा सहकारी समिति मझौली के जय भवानी वेयर हाउस सेवा सहकारी समिति कटंगी के गुरुजी वेयर हाउस सेवा सहकारी समिति महाराजपुर के शुभी एग्रो वेयर हाउस गौरतलब है कि हाल ही में जबलपुर में सोसायटी से करीब 7 हजार मीट्रिक टन धान गायब हुई थी। जिसके बाद कलेक्टर ने जांच का आदेश देते हुए सहकारी समितियों का 23 करोड़ रुपए का भुगतान रोक दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। recent visitors 46

अजमतुल्लाह उमरजई की दमदार पारी से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 274 रनों का लक्ष्य, अटल भी चमके

इस्लामाबाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुक्रवार को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जादरान और अटल के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इब्राहिम जादरान 28 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। रहमत शाह 21 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। सेदिकुल्लाह अटल 95 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहिदी 49 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। नबी एक रन पर रन आउट हुए। गुलबदीन 12 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने 17 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने बनाए 273 रन अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए हैं। सेदिकुल्लाह अटल (85) और उमरजई (67) ने बेहतरीन पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली दमदार पारी अजमतुल्लाह उमरजई ने 63 गेंद में 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया। recent visitors 69

पुलिस खुद नहीं खोज पाई थी बल्कि वह खुद भूख और प्यास के चलते पकड़ा गया पुणे कांड का आरोपी दत्तात्रेय गाडे

पुणे बस के अंदर एक महिला से रेप करने के आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुलिस ने दबोच लिया है। उसे लंबी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया जा सकता, जो अपने पैतृक गांव में धान के एक खेत में जाकर छिप गया था। उसे आधी रात के वक्त पकड़ा गया। उसे पकड़े जाने की कहानी भी रोचक है क्योंकि उसे पुलिस खुद नहीं खोज पाई थी बल्कि वह खुद भूख और प्यास से तड़प रहा था और इसी के चलते पकड़ा गया। वह एक घर से भोजन और पानी मांगने के लिए निकला था और इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दत्ताराय रामदास गाडे (37) का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया, जो अपने पैतृक शिरूर तहसील में धान के एक खेत में छिपा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘गाडे को देर रात दो बजे पुणे लाया गया। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।’ कुख्यात आरोपी गाडे मंगलवार की सुबह पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर राज्य परिवहन की एक बस के अंदर 26 वर्षीय महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के बाद शिरूर में अपने पैतृक स्थान भाग गया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था लेकिन पुलिस उसके गांव तक पहुंचने में कामयाब रही और पता चला कि उसने एक घर से पानी मांगा था। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को पकड़ने के लिए गुनात गांव में ड्रोन और खोजी कुत्तों को तैनात किया और 13 टीम तलाशी अभियान का हिस्सा थीं। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने भी गांव का दौरा किया और अपने अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, ‘ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान रात में रोक दिया गया था। हालांकि, हमें सूचना मिली कि गाडे एक घर में खाना मांगने गया था। हम मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घर में मौजूद परिवार ने उसे पानी की एक बोतल दी थी।’उन्होंने बताया कि परिवार ने पुलिस को आरोपी की इलाके में मौजूदगी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी फिर से शुरू की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पास ही धान के एक खेत में छिपा था और उसे पकड़ लिया गया। पुणे और अहिल्यानगर जिलों में चोरी, डकैती और चेन झपटमारी के करीब छह मामलों में गाडे का नाम शामिल है। वह 2019 से अपराध के एक मामले में जमानत पर बाहर है। पुणे शहर में स्वारगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है। पीड़िता के अनुसार, जब वह मंगलवार सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर एक प्लेटफॉर्म पर सतारा जिले के फलटण के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे ‘दीदी’ कहकर संबोधित किया। पीड़िता ने बताया कि व्यक्ति ने उसे बातचीत में उलझा लिया और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है। वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया। बस के अंदर लाइट नहीं जली थीं, इसलिए महिला पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे यकीन दिलाया कि यही सही वाहन है। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह उसके पीछे पीछे बस के अंदर गया और उससे बलात्कार कर वहां से भाग गया। पुणे में हुई इस चौंकाने वाली घटना से हंगामा मच गया और विपक्ष ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की। recent visitors 51

जीआईएस भोपाल से एमएसएमई क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को और अधिक ऊचाईयाँ मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीआईएस भोपाल से एमएसएमई क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को और अधिक ऊचाईयाँ मिलेगी। इससे राज्य के युवाओं के उद्यमी बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएसएमई क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए पीएम-मुद्रा, पीएम-विश्वकर्मा और एमएसएमई क्रेडिट गारंटी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएँ पहले ही लांच की है। जीआईएस भोपाल में कई एमएसएमई कंपनियों से 21 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव आए। इनसे राज्य में 1.3 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, साथ ऐसे युवाओं को उद्यमी बनने के अवसर मिलेंगे जो अब तक नौकरी की तलाश में थे। व्यापक बैठकें और तकनीकी नवाचार जीआईएस भोपाल में 600 से अधिक बी-2-जी बैठकें और 5 हजार से अधिक बी-2-बी बैठकें आयोजित की गईं। इनमें उद्योगपतियों, निवेशकों और एमएसएमई कंपनियों ने भाग लिया। पहली बार एआई-आधारित बिजनेस मैच-मेकिंग टूल का उपयोग किया गया, जिससे सही साझेदारों को जोड़ने में सहायता मिली। इन बैठकों ने मध्यप्रदेश को एक वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एमएसएमई क्षेत्र में राज्य सरकार की विशेष पहल मध्यप्रदेश सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। हाल ही में कैबिनेट में नई एमएसएमई पॉलिसी मंजूर की गई। नई एमएसएमई नीति में अविकसित भूमि का लघु, मध्यम और सूक्ष्म इकाइयों को आवंटन, फ्लैट आधारित उद्योग लगाने की अनुमति, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और रख-रखाव उद्योग संघों के माध्यम से, 53 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य, जिससे 86 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है। नई नीति में औद्योगिक भूमि आवंटन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ई-बिडिंग प्रणाली लागू की गई। प्रदेश में एमएसएमई इकाइयों को आसान वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं। टैक्स इंसेंटिव, लैंड अलॉटमेंट और 'ईज-ऑफ-डूइंग बिजनेस' में सुधार को ध्यान में रखकर एमएसएमई उद्यमियों की मदद के लिए नीति बनाई गई है। सेक्टर में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने के लिए एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और ऑटोमेशन को अपनाने की दिशा में पहल की जा रही है। नई पॉलिसी में राज्य सरकार एमएसएमई के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रमुख निवेशक कंपनियां जीआईएस-भोपाल में कई एमएसएमई कंपनियों ने राज्य में निवेश के लिए रुचि दिखाई, जिनमें प्रमुख रूप से वकी प्राइवेट लिमिटेड (इंदौर), भगवती तीरथ पॉलि कंटेनर्स इंडस्ट्री, इवेट लिमिटेड (भोपाल), आहाराम मिल्स प्राइवेट लिमिटेड (नीमच), डीटवी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (इंदौर) और ईजीटेक एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (भोपाल) शामिल हैं। भविष्य की संभावनाएं राज्य सरकार ने 2025 तक एमएसएमई क्षेत्र में और अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं लागू करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, एमएसएमई सेक्टर के लिए समर्पित इनक्यूबेशन सेंटर्स और इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए 'मेड इन एमपी' अभियान को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल से मध्यप्रदेश को एमएसएमई के लिए एक प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने में मदद मिलेगी और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।   recent visitors 43

चिकित्सा महासंघ के प्रतिनिधियों ने पुनरीक्षित वेतनमान तथा एनपीए गणना प्रावधानों के लिये उप मुख्यमंत्री शुक्ल का व्यक्त किया आभार

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने और स्वास्थ्य मानकों में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए कृत-संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश ने ऊर्जा, स्वच्छता, कृषि और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि चिकित्सा शिक्षकों एवं चिकित्सकों के समर्पित प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यह लक्ष्य हम अवश्य प्राप्त करेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से भोपाल स्थित निवास कार्यालय पर चिकित्सा महासंघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर आभार व्यक्त किया। चिकित्सकीय समुदाय के हितों के संरक्षण के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सकीय समुदाय के हितों के संरक्षण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनकी सुविधाओं एवं हितों की रक्षा हेतु आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा कार्मिकों की सेवा संबंधी विषयों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिये उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति नियमित रूप से बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तीकरण और चिकित्सकीय कार्मिकों के हित संरक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा करेगी और आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करेगी, जिन पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने चिकित्सकीय स्टॉफ को करें प्रेरित उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा कुशल चिकित्सकीय मैन पॉवर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने चिकित्सा महासंघ के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सभी चिकित्सा कार्मिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तीकरण के लिए, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा प्रदाय के लिए प्रेरित करें। चिकित्सा महासंघ के प्रतिनिधियों ने चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों के शासकीय एवं स्वशासी चिकित्सा शिक्षकों और दंत चिकित्सकों को पुनरीक्षित वेतनमान (सातवें वेतनमान) का वास्तविक लाभ 1 जनवरी 2016 से प्रदान करने तथा एनपीए (नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस) की गणना सातवें वेतनमान के अनुरूप करने के आदेश के लिए उप मुख्यमंत्री शुक्ल का आभार जताया। इस अवसर पर चिकित्सा महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय, डॉ. गजेंद्र नाथ कौशल, डॉ. रितेश तंवर, डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. महेश कुमार खाचरिया, डॉ. शमिख रज़ा, डॉ. आदित्य सक्सेना, डॉ. राहुल रोकड़ें, डॉ. नीरज खरे, डॉ. राजेश टिक्कस, डॉ. अनुराधा चौधरी, डॉ. पुनीत कुमार आचार्य, डॉ. जी. पी. भनारिया, डॉ. विवेक चौकसे सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   recent visitors 45

गूगल ट्रांसलेट ऐप में जुड़ने वाले हैं नए AI फीचर्स

नई दिल्ली गूगल की तरफ से फीचर्स पर नए अपडेट लाने पर काम किया जा रहा है। Google Translate App में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ने पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में गूगल के नए अपडेट को लेकर जानकारी दी गई है। ट्रांसलेशन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के साथ ज्यादा सवाल पूछने तक की जानकारी दी जाएगी। यानी अब यूजर्स के लिए नया फीचर लाया गया है, जिसकी मदद से उनके लिए इसे यूज करना आसान होने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स ट्रांसलेशन तक को एडिट कर पाएंगे। Android Authority की तरफ से इसको लेकर नई रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि गूगल ट्रांसलेट की तरफ से एंड्रॉयड ऐप में AI फीचर्स को जगह दी जा सकती है। इन फीचर्स को Google Translate के वर्जन 9.3.78.731229477.7 में एक्टिव किया गया था। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही लॉन्चिंग का इंतजार भी किया जा रहा है। गूगल के इस फीचर का अभी तक किसी भी यूजर ने इस्तेमाल नहीं किया है। इससे संबंधित एक वीडियो जारी किया गया है। Google Translate ऐप का नया इंटरफेस अब ट्रांसलेशन का फीचर देने वाला है। बहुत जल्द यूजर्स को "Ask a Follow-up" बटन दिखाई देगा। यूजर्स इस बटन पर टैप करके AI के कई फीचर्स एक्सेस कर सकते हैं, जो ट्रांसलेशन को बेहतर बनाने और उसे अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज़ करने में मदद करेंगे। यूजर्स गूगल ट्रांसलेशन के स्पीकर आइकन पर क्लिक करके इसे सुन सकते हैं। इसकी मदद से वह प्रोनाउंसिएशन तक आसानी से सुन सकते हैं। फीडबैक ऑप्शन के साथ आपको ये फीचर मिलने वाला है। इसकी मदद से उन्हें जवाब समझने में मदद मिलने वाली है। Google का नया फीचर Google की तरफ से यूजर्स के लिए प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर की शुरुआत की गई है। गूगल ने रिजल्ट अबाउट यू फीचर में नए ऑप्शन को जोड़ा गया है। यहां पर यूजर्स बहुत सारे पर्सनल जानकारी शेयर कर सकते हैं। इस टूल के जरिये कोई भी व्यक्ति अपने फोन नंबर, ईमेल, घर का पता, क्रेडिट कार्ड की जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा को सर्च रिजल्ट्स से हटाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। गूगल का ये नया टूल इसकी इजाजत देता है। सर्च रिजल्ट में डेटा हटाने से काफी मदद मिलने वाली है। इसके अलावा भी गूगल की तरफ से बहुत सारे अपडेट्स लाए जा रहे हैं। इस फीचर का आप सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं। recent visitors 98

नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक: MANIT भोपाल और एक्सप्रेस ई कनेक्ट का महत्वपूर्ण समझौता

Express E Connect and MANIT Bhopal sign MoU for collaboration in innovation and research भोपाल ! नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी स्वास्थ्य, कृषि, जैव-ऊर्जा, नैनो टेक्नोलॉजी और सूक्ष्मजीवों जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है। इस समझौते पर एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण और MANIT भोपाल के डीन (संस्थागत विकास एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध) डॉ. एस. पी. एस. राजपूत* ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग उन प्रमुख चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनका सामना उद्योग और समाज दोनों कर रहे हैं। छात्रों की पहल से शुरू हुआ ऐतिहासिक सहयोग यह ऐतिहासिक साझेदारी BSBE विभाग की छात्रा शिवालिका दुबे की पहल पर संभव हो पाई, जिन्हें MANIT की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृशाली पांडे का मार्गदर्शन प्राप्त था। यह पहल तब साकार हुई जब एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण, LCB फर्टिलाइज़र्स के CEO अक्षय श्रीवास्तव और CMO मुकेश सिंह ने MANIT का औद्योगिक दौरा किया। सस्टेनेबिलिटी और तकनीकी नवाचार को मिलेगा नया आयाम एक्सप्रेस ई कनेक्ट पहले से ही IIT कानपुर से संबद्ध LCB फर्टिलाइज़र्स* के साथ सस्टेनेबिलिटी और उन्नत तकनीकी समाधान विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अब, इस नए समझौते के साथ, एक्सप्रेस ई कनेक्ट और MANIT भोपाल संयुक्त रूप से अग्रणी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देंगे, जिससे उद्योग और समाज दोनों को व्यापक लाभ मिलेगा। प्रभावशाली नेतृत्व और अनुसंधान में उत्कृष्टता का संगम उदित नारायण, जो मध्य प्रदेश के उद्योग और नवाचार क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती हैं, लगातार सरकारी और निजी संगठनों के साथ मिलकर तकनीकी उन्नति और सतत विकास को गति दे रहे हैं। वहीं, MANIT भोपाल, जो कि एक प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान है, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। यह साझेदारी क्यों महत्वपूर्ण है? यह सहयोग अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, जिससे न केवल उद्योगों को बल्कि समाज को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। recent visitors 146