Sunday, July 5, 2026 5:16 am

दो डॉक्टरों से एक दंपती ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर की 3.56 करोड़ ठगी, पुलिस कर रही जांच

मेरठ एक दंपती ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर शहर के दो डॉक्टरों से इंग्लैंड की कंपनी में धन निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर साढ़े तीन करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कीर्ति पैलेस निवासी डॉ. सुरक्षा बंसल से तीन करोड़, 7,55,400 रुपये और जागृति विहार सेक्टर दो निवासी डॉ. अतुल गुप्ता से 49,16,800 रुपये की ठगी है। दोनों डॉक्टरों ने मेडिकल थाने पर आरोपी सरस्वती विहार रोहटा रोड निवासी अतुल सक्सेना, उसकी पत्नी रचना वर्मा, बेटियां अदिति सोनी व यशस्वी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।   मेडिकल थाने पर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कीर्ति पैलेस कालोनी निवासी डॉ. सुरक्षा बंसल ने बताया कि आठ नवंबर 2024 को रचना वर्मा पत्नी अतुल सक्सेना निवासी सरस्वती विहार, रोहटा रोड ने फोन कर बताया था कि हमारी कम्पनी आरपीसी का 10 नवंबर को इनाम वितरण एवं सेमिनार कार्यक्रम है। जिसमें उन्होंने उसे मुख्य अतिथि बनाया। डॉ. सुरक्षा बंसल कार्यक्रम में शामिल हुईं। रचना वर्मा और उसके पति अतुल सक्सेना ने बताया कि आरपीसी इंग्लैंड की कंपनी है, जो 1974 से लगातार फिल्म प्रोडक्शन एवं प्रमोशन के कार्य में लगी है। इसी वर्ष इसने देश में पंजीकरण कराकर अपना कार्य शुरू किया है। यह कंपनी लोगों से जमानत राशि एक वर्ष के लिए जमा कराकर उन्हें प्रतिदिन कुछ मूवी के क्लिप्स को देखकर सबमिट करने पर प्रोत्साहन के रूप में मोटी धनराशि उपलब्ध कराती है।   आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी करके विभिन्न खातों में पहले 2 करोड़ 47 लाख 56 हजार चार सौ रुपये और बाद में दूसरे खाते में 60 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने धनराशि वापस देने से इन्कार कर दिया। अब उनके फोन भी बंद है।   इसी प्रकार जागृति विहार सेक्टर दो निवासी डॉ. अतुल गुप्ता से साथ भी अतुल सक्सेना उसकी पत्नी रचना वर्मा, बेटियों अदिति सोनी व यशस्वी ने 49 लाख 16 हजार आठ सौ रुपये की ठगी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों डॉक्टरों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर मेडिकल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। recent visitors 41

ट्रांसयूनियन सिबिल, डब्लूईपी और एमएससी रिपोर्ट में महिला उधारकर्ताओं में साल-दर-साल 42% की वृद्धि

मुंबई भारत में ज़्यादातर महिलाएं ऋण लेना चाहती हैं, और ज़्यादातर महिलाएं सक्रिय रूप से अपने क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट की निगरानी भी कर रही हैं। यह महिला और खुदरा ऋण पर वार्षिक रिपोर्ट के कुछ प्रमुख निष्कर्ष हैं। इस रिपोर्ट का शीर्षक है, “From Borrowers to Builders: Women’s Role in India’s Financial Growth Story”। इसे ट्रांसयूनियन सिबिल, नीति आयोग के महिला उद्यमिता प्लेटफ़ॉर्म (डब्लूईपी) और माइक्रोसेव कंसल्टिंग (एमएससी) द्वारा प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 27 मिलियन महिला उधारकर्ता दिसंबर 2024 में अपने ऋण की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही थीं, जो कि दिसंबर 2023 में ऐसा करने वाली लगभग 19 मिलियन महिलाओं की तुलना में 42% अधिक है। यह दर्शाता है कि महिला उधारकर्ता वित्तीय सशक्तिकरण की आधारशिला के रूप में क्रेडिट हेल्थ के महत्व को तेजी से पहचान रही हैं। युवा महिलाएं लोन निगरानी में आगे हैं जैसे-जैसे अधिक महिलाएं कार्यबल से जुड़ रही है या उद्यमी बन रही हैं, औपचारिक ऋण तक पहुँच उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने या अपने बिजनेस आगे बढ़ाने का मार्ग प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, अपने ऋण की  निगरानी करने से महिला उधारकर्ताओं को अपने फिनांशियल हेल्थ बनाए रखने, बेहतर ऋण शर्तों को सुरक्षित करने और पहचान की चोरी से बचाने में मदद मिलती है। रिपोर्ट लॉन्च की घोषणा करते हुए, नीति आयोग की प्रमुख आर्थिक सलाहकार और डब्लूईपी की मिशन निदेशक अन्ना रॉय ने कहा: “महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना भारत में कार्यबल में प्रवेश करने वाली महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का एक तरीका है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के न्यायसंगत आर्थिक विकास को गति देने के लिए एक व्यवहार्य रणनीति के रूप में भी काम कर सकता है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने से 150 से 170 मिलियन लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं और साथ ही श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल सकता है।” नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने में वित्त तक पहुँच की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सरकार मानती है कि वित्त तक पहुँच महिला उद्यमिता के लिए एक बुनियादी जरूरत है. महिला उद्यमिता मंच एक समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है जो वित्तीय साक्षरता, ऋण तक पहुँच, सलाह और बाजार संबंधों को बढ़ावा देता है. हालाँकि, न्यायसंगत वित्तीय पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. महिलाओं की ज़रूरतों के अनुरूप समावेशी उत्पादों को डिज़ाइन करने में वित्तीय संस्थानों की भूमिका, साथ ही संरचनात्मक बाधाओं को दूर करने वाली नीतिगत पहल, इस गति को बढ़ाने में सहायक होगी. डब्लूईपी के तत्वावधान में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, फाइनेंसिंग वूमेन कोलैबोरेटिव (एफडब्लूसी) का गठन किया गया है. हम चाहते हैं कि वित्तीय क्षेत्र के और भी हितधारक एफडब्लूसी  से जुड़ें और इस मिशन में योगदान दें.” महिला उद्यमियों के बीच क्रेडिट स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती जागरूकता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, ट्रांसयूनियन सिबिल के एमडी और सीईओ श्री भावेश जैन ने कहा: "अपनी क्रेडिट सूचना रिपोर्ट और स्कोर की स्वयं निगरानी करने वाली महिलाओं की संख्या में 42% की वृद्धि हुई है, जो दिसंबर 2023 में 18.94 मिलियन से दिसंबर 2024 में 26.92 मिलियन हो गई है। हालांकि यह एक उत्साहजनक प्रवृत्ति है, लेकिन महिलाओं को भारत की आर्थिक कहानी में भागीदार से आगे लीडर बनने के लिए इसे जारी रखना चाहिए। उधारकर्ता अपनी क्रेडिट स्थिति के बारे में सतर्क रहकर बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकते हैं।" रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुल स्व-निगरानी आधार में महिलाओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2024 में बढ़कर 19.43% हो गई, जो दिसंबर 2023 में 17.89% थी। रिपोर्ट के निष्कर्षों पर बोलते हुए, एमएससी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार शर्मा ने कहा: "निष्कर्ष चौंकाने वाले हैं। 2019 से ऋण चाहने वाली महिलाओं की संख्या 22% की सीएजीआर से बढ़ी है, जिसमें 60% उधारकर्ता अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। यह मेट्रो शहरों से परे एक गहरी वित्तीय छाप को रेखांकित करता है।" इसके अलावा, युवा जेन जेड महिलाएं ऋण निगरानी में अग्रणी हैं, इस समूह में संख्या में साल-दर-साल 56% की वृद्धि हुई है, जिससे 2024 में स्व-निगरानी करने वाली महिला आबादी में उनकी हिस्सेदारी 22% हो गई है। मिलेनियल3 महिलाओं की संख्या में 38% साल दर साल वृद्धि देखी गई, जिससे उसी अवधि के लिए स्व-निगरानी करने वाली महिला आबादी में उनकी हिस्सेदारी 52% हो गई। यहां तक कि कुल स्व-निगरानी आबादी के भीतर भी, दिसंबर 2024 में जेन जेड महिला उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में 24.9% से बढ़कर 27.1% हो गई। इन मेट्रिक्स में वृद्धि वित्तीय जागरूकता के उच्च स्तर और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने की दिशा में क्रेडिट प्रबंधन उपकरणों की व्यापक स्वीकृति को इंगित करती है।   महिला उधारकर्ताओं द्वारा लिए जाने वाले ऋणों की बदलती प्राथमिकताएँ भारत में ऋण लेने वाली महिलाओं की संख्या वर्ष 2019 और 2024 के बीच 22% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ी है। जबकि उपभोग ऋण4 महिला उधारकर्ताओं द्वारा लिया जाने वाला पसंदीदा उत्पाद बना हुआ है, रिपोर्ट की अंतर्दृष्टि से पता चलता है कि अधिक महिलाएं व्यवसाय ऋण भी ले रही हैं। 2024 में, व्यावसायिक उद्देश्यों (व्यावसायिक ऋण, वाणिज्यिक वाहन और वाणिज्यिक उपकरण ऋण, संपत्ति पर ऋण) के लिए महिलाओं द्वारा खोले गए नए ऋण खातों की संख्या में लगभग 37 लाख की वृद्धि देखी गई, जिसमें कुल 1.9 लाख करोड़ रुपये का संवितरण हुआ, जबकि 2019 में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए लगभग 8 लाख नए ऋण खाते थे और कुल 0.7 लाख करोड़ रुपये का संवितरण हुआ था। जबकि 2019 के बाद से ऋण खातों की संख्या में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, ये ऋण 2024 में महिला उधारकर्ताओं द्वारा लिए गए कुल ऋणों का केवल 3% हिस्सा हैं। महिला उधारकर्ताओं के बीच उपभोग ऋण सबसे पसंदीदा क्रेडिट उत्पाद बना हुआ है। दिसंबर 2024 तक अपने बटुए में सक्रिय उपभोग ऋण रखने वाली महिला उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 33% से बढ़कर 36% हो गई। दिसंबर 2024 तक कृषि और स्वर्ण ऋण संयुक्त रूप से 34% महिला उधारकर्ताओं के पास थे, जबकि दिसंबर 2019 में यह 32% थी। व्यावसायिक ऋणों में सबसे अधिक … Read more

शादी के मंडप पर दुल्हन ने मांग का पोंछा सिंदूर, दूल्हे ने लड़की के पिता से की थी बुलेट की मांग

आगरा यूपी के आगरा में आयोजित एक शादी समारोह में वो देखने को मिला जो पहले किसी ने शायद ही देखा हो। यहां दिल्ली से बारात आई थी। बारातियों का लड़की वालों ने जमकर सत्कार किया। शादी की सभी रस्मे शुरू हुईं। सात फेरे भी हो गए। इसके बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा कह दिया कि सुनते ही दुल्हन का माथ ठनक गया। दूल्हे ने लड़की के पिता से बुलेट मांगी, लेकिन लड़की वालों ने बुलेट देने में असमर्थता जताई। दूल्हा इसके बाद भी नहीं माना और अपनी जिद पर अड़ा रहा। दुल्हन ने दूल्हे का घमंड मिनटो में चकनाचूर कर दिया। कुछ देर पहले दूल्हे ने जो सिंदूर भरा था, दुल्हन उसे अपने हाथों से पोछ डाला और शादी तोड़ दी। यह देखकर लड़का और लड़के वाले दंग रह गए। पूरा मामला कुबेरपुर क्षेत्र का है। यहां दिल्ली से के करावल नगर से बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों ने खूब खातिरदारी की। शादी की सभी रस्मे शुरू हुईं और फिर सात फेरों का समय आ गया। लड़का और लड़की दोनों शादी के लिए मंडप में पहुंचे, जहां दोनों का विवाह संपन्न हुआ। लड़के ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद विदाई की रस्मे शुरू हो गईं। अभी दुल्हन मंडप में ही थी कि दूल्हे ने लड़की के पिता के बुलेट की मांग कर दी। यह सुनते ही लड़की पक्ष को एक जोरदार झटका लगा। लड़की वालों ने बुलेट देने में असमर्थता जताई, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। अपने घमंड के चलते दूल्हे टस से मस नहीं हुआ और बुलेट न मिलने पर दुल्हन को न ले जाने की बात करने लगा। इसके बाद शादी में तनाव का माहौल पैदा हो गया। यह देखकर दुल्हन का माथा ठनक गया। दुल्हन ने खुद ही जाने से मना कर दिया और मंडप की नीचे ही अपनी मांग में भरा सिंदूर पोछ डाला। हालांकि इससे पहले दूल्हे को मनाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माना। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद दोनों पक्षों से एक-दूसरे का सामान वापस करवा दिया गया। दूल्हा बिना दुल्हन के ही दिल्ली लौट गया। recent visitors 55

एयर इंडिया टोक्यो परिचालन को हनेडा हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करेगी, ऑल निप्पॉन एयरवेज के साथ कोडशेयर समझौते का विस्तार

•    31 मार्च 2025 से एयर इंडिया दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच सप्ताह में 4 उड़ानें संचालित करेगी •    एएनए के साथ विस्तारित कोडशेयर समझौते के तहत एयर इंडिया के मेहमानों को जापान के 6 अन्य शहरों तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी गुरुग्राम भारत की प्रमुख वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने आज दिल्ली और टोक्यो के बीच अपनी नॉन-स्टॉप सेवाओं को महत्वपूर्ण रूप से अपग्रेड करने की घोषणा की। 31 मार्च 2025 से एयर इंडिया सप्ताह में चार बार दिल्ली से टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट (एचएनडी) के लिए उड़ान संचालित करेगी, जो वर्तमान में नरीटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआरटी) के लिए संचालित सेवाओं की जगह लेगी। यह बदलाव यात्रियों को सेंट्रल टोक्यो तक तेज और अधिक किफायती पहुंच प्रदान करेगा। टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट में इस बदलाव के साथ, एयर इंडिया ने अपने स्टार एलायंस पार्टनर ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) के साथ विस्तारित कोडशेयर समझौते की भी घोषणा की है। इसके तहत एयर इंडिया के यात्रियों को टोक्यो हनेडा से जापान के 6 अन्य प्रमुख शहरों के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। यह साझेदारी एयर इंडिया और एएनए के मौजूदा कोडशेयर और इंटरलाइन समझौतों को और मजबूत बनाती है। डाउनटाउन टोक्यो तक तेज पहुंच एयर इंडिया की रणनीतिक रूप से हनेडा एयरपोर्ट में शिफ्टिंग से यात्रियों को डाउनटाउन टोक्यो तक पहुंचने में अब कम समय लगेगा। हनेडा एयरपोर्ट शहर के केंद्र से सिर्फ 18 किलोमीटर दूर है, जहां टोक्यो स्टेशन तक सड़क मार्ग से लगभग 30 मिनट में पहुंचा जा सकता है, जबकि नरीटा एयरपोर्ट से यह दूरी 70 किलोमीटर है, जिसे तय करने में लगभग एक घंटा लगता है। यह बदलाव यात्रियों के कीमती समय की बचत के साथ-साथ किफायती यात्रा विकल्प भी प्रदान करता है, जिससे यात्रा अनुभव और बेहतर होगा। एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, 'हमारी उड़ानों को हनेडा एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करना हमारे यात्रियों के लिए बहुत बड़ा फायदा है, क्योंकि इससे वे टोक्यो सेंट्रल के और करीब पहुंच पाएंगे। इस बदलाव के साथ हम न केवल दिल्ली और टोक्यो जैसी दो महत्वपूर्ण राजधानियों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद कर रहे हैं।' ऑल निप्पॉन एयरवेज के साथ विस्तारित कोडशेयर अनिवार्य नियामक स्वीकृतियों के अधीन, 01 अप्रेल 2025 से एयर इंडिया अपनी उड़ानों के लिए निर्धारित ‘एआई’ डिजाइनेटर कोड को एएनए की टोक्यो हनेडा और जापान के छह अन्य प्रमुख शहरों – फुकुओका, हिरोशिमा, नागोया, ओकिनावा, ओसाका और साप्पोरो की उड़ानों पर लागू करेगी। इस साझेदारी के तहत एयर इंडिया के यात्री एक ही टिकट पर पूरी यात्रा कर सकेंगे, जहां उनका सामान यात्रा के आखिरी गंतव्य तक सीधे चेक-इन हो जाएगा, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक और सहज हो जाएगी। इसके बदले में, एएनए एयर इंडिया की दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच उड़ानों के साथ-साथ दिल्ली और अहमदाबाद, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे के बीच उड़ानों पर अपना ‘एनएच’ डिजाइनेटर कोड लगाएगी। इससे एएनए के यात्रियों को एयर इंडिया के मजबूत घरेलू नेटवर्क के जरिए भारत के प्रमुख शहरों तक सुविधाजनक और बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी मिलेगी। एयर इंडिया और एएनए के बीच पहला कोडशेयर समझौता पिछले साल अप्रैल में हुआ था, जिसके तहत एयर इंडिया को एएनए की टोक्यो हनेडा-दिल्ली और टोक्यो नरीटा-मुंबई उड़ानों पर कोडशेयर की अनुमति मिली थी, जबकि एएनए एयर इंडिया की दिल्ली-टोक्यो उड़ानों पर कोडशेयर कर रही थी। कोडशेयर विस्तार पर टिप्पणी करते हुए एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, 'एएनए के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने से हमारे मेहमानों के लिए जापान के नए रास्ते खुल रहे हैं। एएनए के घरेलू नेटवर्क के जरिए जापान के शहरों तक आसान पहुंच के साथ एयर इंडिया के व्यापक भारतीय नेटवर्क को जोड़कर, हम दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु बना रहे हैं – जिससे यात्रा न केवल सरल और सुविधाजनक होगी, बल्कि हमारे साझा मेहमानों के लिए बेहद फायदेमंद अनुभव भी बनेगी।' एएनए में एलायंसेस और इंटरनेशनल अफेयर्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कात्सुया गोटो ने कहा, 'जापान और भारत के बीच बढ़ते आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एएनए अपने स्टार एलायंस पार्टनर एयर इंडिया के साथ कोडशेयर साझेदारी का विस्तार कर अपना नेटवर्क मजबूत कर रही है। इस विस्तार के तहत दिल्ली से भारत के छह शहरों के लिए कोडशेयर विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे ग्राहकों को अधिक अवसर और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर प्रीमियम ग्राहकों के लिए यह अनुभव और भी संतोषजनक होगा। यह विस्तार जापान और भारत के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की हमारी निरंतर कोशिशों में एक महत्वपूर्ण कदम है।' दोनों एयरलाइंस की कोडशेयर उड़ानों के यात्री स्टार अलायंस के प्रीमियम सदस्यों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे लाउंज एक्सेस और प्रायोरिटी बोर्डिंग का लाभ उठा सकेंगे। जापान के लिए बढ़ता पर्यटन जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच लगभग 2,33,000 भारतीय पर्यटकों ने जापान की यात्रा की। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 40% की वृद्धि को दर्शाती है, जो भारतीय यात्रियों के बीच जापान के एक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है। दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच एयर इंडिया की उड़ानों का शेड्यूल •    एआई358: दिल्ली (डीईएल) से प्रस्थान 20:20 बजे, अगले दिन टोक्यो हनेडा (एचएनडी) पर आगमन 07:55 बजे – सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित •    एआई357: टोक्यो हनेडा (एचएनडी) से प्रस्थान 11:50 बजे, दिल्ली (डीईएल) पर आगमन 17:25 बजे – मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित एयर इंडिया की दिल्ली-टोक्यो हनेडा उड़ानें एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों के जरिए संचालित की जाती रहेंगी, जिनमें 18 बिजनेस क्लास फ्लैटबेड सीटें और 238 आरामदायक इकोनॉमी सीटें उपलब्ध हैं। ये उड़ानें यात्रियों को कई घरेलू भारतीय गंतव्यों के साथ-साथ एशिया और यूरोप के अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं। दिल्ली-टोक्यो हनेडा उड़ानों के लिए बुकिंग सभी चैनलों पर खुली है, जिसमें एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट्स शामिल हैं। कोडशेयर उड़ानों की बुकिंग भी चरणबद्ध तरीके से खोली जाएगी। recent visitors 57

आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपने बेटे की शादी को लेकर चर्चा में

मुंबई 'स्वदेस', 'लगान' और 'जोधा अकबर' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपने बेटे की शादी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर ने 2 मार्च को धूमधाम से शादी रचाई। नियति कनकिया संग शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस वक्त संगीत सेरिमनी का एक मजेदार वीडियो चर्चा में है, जिसमें आशुतोष बेटे की शादी में 'लगान' के गाने पर डास करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो में कुछ लोग आशुतोष को स्टेज पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर फिल्ममेकर अपनी ही फिल्म 'लगान' के गाने 'मितवा' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस गाने में आमिर खान और ग्रेसी सिंह लीड रोल में हैं। लोगों ने डांस पर खूब सीटियां बजाई आशुतोष के डांस मूव्स ने संगीत सेरिमनी को और भी खूबसूरत बना दिया और उनके डांस पर खूब सीटियां बजी। लोगों ने उनके डांस की जमकर तारीफें की हैं। कौन हैं आशुतोष गोवारिकर की बहू नियति आशुतोष के बेटे कोणार्क की बात करें तो वो इन दिनों अपने पापा को असिस्ट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक बतौर एक्टर या डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की है। उनकी वाइफ नियति कनकिया, रसेश बाबूभाई कनकिया की बेटी हैं, जो एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन और कनकिया बिल्डर्स के मालिक हैं। कोणार्क और नियति का रिसेप्शन एक भव्य और सितारों से भरा समारोह रहा, जहां आमिर खान और विद्या बालन से लेकर सोनाली बेंद्रे, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे कई सितारे शामिल हुए। आशुतोष गोवारिकर की हालिया फिल्मे आशुतोष बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उनकी हालिया फिल्म 2019 की फिल्म 'पानीपत' थी, जिसमें अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और दुनिया भर में केवल 49 करोड़ रुपये ही कमा पाई । वैसे इन्होंने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। recent visitors 43

हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन Vivo V50 पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर

नई दिल्ली वीवो की तरफ से हाल ही में एक स्मार्टफोन Vivo V50 को लॉन्च किया गया था। यह एक मिड-बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह कंपनी का अल्ट्रा स्लिम क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले फोन है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही पावरफुल चिपसेट दी गई है। फोन में 50MP के तीन कैमरे दिये गये हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट से भारी डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे। फोन की खरीद पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। कीमत और डिस्काउंट ऑफर Vivo V50 स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 23,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 11,888 रुपये रह जाती है। फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। PNB क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 5000 रुपये कैशबैक और कूपन दिया जा रहा है। फोन को 5,834 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकेगा। अगर आप फोन खरीदते हैं, तो 1 साल मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ 6 माह इन-बॉक्स एसेसरीज दी जाएगी। Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन्स Vivo V50 में 6.78 इंच क्वाड-कर्व्ड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एडॉप्टिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट में आता है। इसमें 60 Hz से लेकर 90 Hz और 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4500 nits पीक ब्राइटनेस दिया गया है। Vivo V50 इनहैंड फील फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज रेड और स्टाररी नाइट कलर ऑप्शन में आता है। इसमें ग्लास बैक पैनल और स्लिमर बॉडी दी गई है। इसकी थिकनेस 7.39mm है। साथ ही इसका वजन करीब 199 ग्राम है। Vivo V50 कैमरा और प्रोसेसर Vivo V50 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। साथ ही 50MP सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo V50 बैटरी फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स मिलती हैं। साथ ही एआई फीचर्स के तौर पर सर्कल टू सर्च, AI ट्रांसक्रिप्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे AI फीचर्स दिये गये हैं। recent visitors 58

ब्रज की होली में मुसलमानो के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध, BJP विधायक ने किया समर्थन, जानें क्या कहा?

मथुरा /पटना मथुरा के संतों ने होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग का बिहार के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी समर्थन किया है। उन्होंने साधु संतों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो हमारी संस्कृति को नहीं मानते हैं, उन्हें ऐसे आयोजनों पर जाने से रोका जाना चाहिए। भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जिनके मदरसों में पढ़ाया जाता है कि चेहरे पर रंग लग जाने से अल्लाह दंड देगा, उन्हें रंगों के त्योहार में नहीं जाना चाहिए। अल्लाह देता है दंड- बीजेपी विधायक बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जिनके मदरसों में पढ़ाया जाता है कि चेहरे पर रंग लग जाने से अल्लाह दंड देगा, उन्हें रंगों के त्योहार में नहीं जाना चाहिए. साधु संतों की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे हमारे देवी-देवता को नहीं मानते हैं, हमसे बैर रखते हैं, तो ऐसे किसी भी आयोजन में जहां सनातन संस्कृति का उत्सव हो, वहां मुस्लिम बंधुओं को नहीं जाना चाहिए. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उनके भी पूर्वज हिन्दू ही थे. मथुरा में धूमधाम से मनाई जाती है होली गौरतलब है कि मथुरा में होली धूमधाम से मनाई जाती है. इस बीच मथुरा के संतों ने एक सुर में इस समारोह में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. मथुरा के संतों का कहना है कि ब्रज की होली देखने देश-दुनिया से लोग मथुरा आते हैं. होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए. होली पर मुस्लिमों का क्या काम है? ब्रज में प्रयाग जैसा कानून लागू रहेगा. मुस्लिम होली में नहीं आने चाहिए. बिहार से भी मथुरा के साधु-संतों का समर्थन साधु-संतों की मांग का समर्थन करते हुए भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जब वे हमारे देवी-देवता को नहीं मानते हैं, हमसे बैर रखते हैं, तो ऐसे किसी भी आयोजन में जहां सनातन संस्कृति का उत्सव हो, वहां मुस्लिम बंधुओं को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उनके भी पूर्वज हिन्दू ही थे। ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक मामला मथुरा में होली धूमधाम से मनाई जाती है। इस बीच मथुरा के संतों ने एक सुर में इस समारोह में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। मथुरा के संतों का कहना है कि ब्रज की होली देखने देश-दुनिया से लोग मथुरा आते हैं। होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए। होली पर मुस्लिमों का क्या काम है? ब्रज में प्रयाग जैसा कानून लागू रहेगा। मुस्लिम होली में नहीं आने चाहिए। देश-दुनिया से ब्रज की होली में शामिल होते हैं श्रद्धालु ब्रज की होली कई दिन पहले शुरू हो जाती है, उमंग और जोश यहां पर एक अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। यहां पर दूर-दूर से लोग होली खेलने के लिए आते हैं। इसकी शुरुआत राधा की जन्मस्थली बरसाना से होती है। बरसाने की लठमार होली भगवान कृष्ण के काल में उनके द्वारा की जाने वाली लीलाओं का एक हिस्सा माना जाता है। ब्रज में कई दिन पहले से शुरू हो जाती है होली ब्रज की होली कई दिन पहले शुरू हो जाती है, उमंग और जोश यहां पर एक अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है. यहां पर दूर-दूर से लोग होली खेलने के लिए आते हैं. इसकी शुरुआत राधा की जन्मस्थली बरसाना से होती है. बरसाने की लठमार होली भगवान कृष्ण के काल में उनके द्वारा की जाने वाली लीलाओं का एक हिस्सा माना जाता है. recent visitors 51