Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को

नई दिल्ली Samsung ने आज Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को लॉन्च कर दिया है। नए Galaxy A सीरीज में इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया गया है। साथ ही सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें One UI 7 सिक्योरिटी सपोर्ट दिया गया है। फोन में सर्कल टू सर्च जैसे एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ऑटो-ट्रिम और बेस्ट फेस फ्लैगशिप-लेवल AI फीचर्स दिये गये हैं। Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को नए डिजाइन लैंग्वेज में पेश किया गया है। Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G की थिकनेस 7.4mm है। डिस्प्ले Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G दोनों में 1200 nits ब्राइटनेस दी गई है। फोन 6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले में आता है। है। इसमें नए स्टीरियो स्पीकर्स दिये गये हैं। फोन में ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। साथ ही Galaxy A56 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। साथ ही फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। चिपसेट और अपडेट दोनों मॉडल मल्टी-टास्किंग के साथ आते हैं। Galaxy A56 5G स्मार्टफोन Exynos 1580 चिपसेट और Galaxy A36 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 मोबाइल चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। दोनों फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। इन फोन्स में IP67 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन्स एडवांस्ड Corning Gorilla Victus+ के साथ आते हैं। इसमें 6 जेनरेशन एंड्रॉइड OS और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलता है। Galaxy A सीरीज One UI 7 के साथ आता है। इसमें Samsung Knox Vault सिक्योरिटी मिलती है। Galaxy A56 5G     12GB + 256GB – 47,999 रुपये     8GB + 256GB – 44,999 रुपये     8GB + 128GB – 41,999 रुपये फोन की खरीद पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन ऑलिव, लाइटिंग ग्रे और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में आएगा। Galaxy A36 5G     12GB + 256GB – 38,999 रुपये     8GB + 256GB – 35,999 रुपये     8GB + 128GB – 33,999 रुपये     इनकी खरीद पर भी 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह एक लिमिटेड पीरियड डील होगी। फोन ब्लैक, लैवेंडर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। डिस्काउंट ऑफर     ग्राहकों को सैमसंग की तरफ से मात्र 999 रुपये में एक साल के लिए स्क्रीन प्रोटकेसन दिया जा रहा है, जिसकी वास्विक कीमत 2,999 रुपये है। फोन को 18 माह नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। साथ ही 400 रुपये वाला अमेजन वाउचर का लुत्फ उठा पाएंगे।     दोनों फोन्स को सैमसंग वेबसाइट और सैमसंग स्टोर के साथ ऑनलाइन पोर्टल से खरीदा जा सकेगा। recent visitors 57

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग जम्मू –कश्मीर में होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया को सशक्त करने में मदद करेगा

भोपाल राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग और जम्मू एवं कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के बीच एमओयू किया गया। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग जम्मू –कश्मीर में होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया को सशक्त करने में मदद करेगा। नेशनल कांफ्रेंस में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन दिया। एमओयू के तहत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग जम्मू और कश्मीर में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव में 7 हजार ईवीएम और अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही पोलिंग स्टाफ को ट्रेनिंग भी दिलाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में किए गए नवाचारों को जम्मू और कश्मीर में लागू करवाने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित बूथों पर पेपर लेस बूथ की प्रक्रिया अपनाने में मदद करेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में एमओयू में सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह और सचिव जम्मू एवं कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग सुशील कुमार ने हस्ताक्षर किए। सचिव सुशील कुमार ने मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त को इस एमओयू के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब हमारे राज्य में सुगमता से नगरीय निकाय निर्वाचन कराने में मदद मिलेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्तों के समक्ष विषय विशेषज्ञों ने दिया प्रेजेंटेशन पेंच नेशनल पार्क सिवनी में आयोजित राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विषय विशेषज्ञों द्वारा सुगम-सुविधाजनक निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन दिए गये। आईसीपीएस (इंटरनेशनल सेंटर फॉर पार्लियामेंटलरी स्टडीज) लंदन के डायरेक्टर अरविंद वेंकटरमन ने ‘’रिकगनाइजिंग इंडियास रोल एस ग्लोवल लीडर इन इलेक्शन एंड इलेक्टोरल डिप्लोमेसी’’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने भारत जैसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश मे निर्वाचन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए इलेक्टोरल मैनेजर, ई-लर्निग जैसे ए-आई टूल्स तथा ब्लॉक चैन के उपयोग करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। सेल्स डायरेक्टर एपीएसी टर्की मेहमत बुरक ने दूरस्थ मतदाता के पंजीयन तथा ऑनलाईन मतदान की कार्ययोजना पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने मतदाताओं के डिजिटल प्रक्रिया द्वारा पंजीयन तथा बायोमेट्रिक से मतदाताओं के पहचान करने की प्रक्रिया पर जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पारदर्शी रूप से ऑनलाइन वोटिंग कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया। कनाड़ा, बेनिन में वोटर रजिस्ट्रेशन एप्लिकेशन का डेमो भी दिया। वर्कली विश्वविद्यालय केलि फोर्निया के रिसर्च स्कालर प्रनव गुप्ता और अनस्तुभ अग्निहोत्री ने स्थानीय निर्वाचन में रिसर्च करने के संबध में प्रेजेंटेशन दिया। देश मे सुगम, सुविधाजनक पारदर्शी निर्वाचन कराने में ईवीएम, सॉफ्टवेयर सहित अन्य सपोर्ट उपलब्ध कराने वाले संस्थान इलेक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईआईटी लिमिटेड बैंगलुरु के प्रतिनिधियों द्वारा राज्य निर्वाचन आयुक्तों के समक्ष निर्वाचन में किये जा रहे अनुसंधानों के बारे में अपना प्रेजेंटेशन दिया। विशेष रूप से नवीन एस-3 ईव्हीएम, इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग की कार्यविधि और लाभ को रेखांकित किया। इसी तरह पोलिंग एवं काउंटिंग में उपयोग होने वाले विभिन्न एप्लीकेशन के संबंध में आईएनसीटी चेन्नई के सीईओ गजपथी ने प्रेजेंटेशन दिया। अमिट स्याही और अन्य चुनाव सम्बन्धी सामग्री के संबंध में हैदराबाद एवं जयपुर की कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने प्रेजेंटेशन दिया। विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों ने परिचर्चा में सहभागिता की। उन्होंने मध्यप्रदेश के पेपर लेस बूथ के मॉडल का अवलोकन किया।   recent visitors 70

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

जिले के समस्त पीएचसी एव सीएचसी केंद्रों को टेलीमेडिसिन से जोड़ा जाए:  कलेक्टर लोक सेवा केंद्र की अधिसूचित सेवाओं का प्राथमिकता के आधार पर लोगों को दिलाएं लाभ:  कलेक्टर कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के समस्त नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के सेवाओं का लाभ सरल एवं सहज रूप से मुहैया कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो, जिससे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी समुचित चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय अनूपपुर में टेलीमेडिसिन से संबंधित उपकरण क्रय कर लिया जाए तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टर को उप स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कनेक्ट कर ग्रामीणों क्षेत्रों में भी बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराया जाए। इस हेतु सभी उप स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनलिमिटेड वाई-फाई के साथ टैबलेट मुहैया कराया जाए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर  सुधाकर सिंह बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजलि द्विवेदी, अधीक्षक भू अभिलेख श्री प्रदीप कुमार मोगरे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री श्री सरिता नायक सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों को प्राथमिकता के आधार पर महत्वपूर्ण अधिसूचित सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कोई भी लोक सेवा प्रकरण ऑफलाइन ना लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लोक सेवा के लंबित प्रकरणों को गंभीरता के आधार पर निराकरण करें। समय सीमा में लंबित प्रकरणों के निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध पेनाल्टी की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायवार कर वसूली की जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से प्राप्त की तथा कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी संपत्ति कर एवं जलकर की वसूली गंभीरता से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरण भेजा जाए। जिससे शासन को ज्यादा से ज्यादा राजस्व की वसूली हो सके तथा विकास के कार्य किए जा सकें। इसी प्रकार कलेक्टर ने नगर में भारी वाहनों पर भी टैक्स वसूलने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास हेतु जरूरी उपकरण का क्रय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने हेतु महत्वपूर्ण कंटेंट भी मुहैया कराया जाए। ऑनलाइन स्मार्ट क्लास सिस्टम को एक्टिव किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत विभागवार बनने वाले ईमेल आईडी के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर बताया गया कि आज दिनांक तक 14 विभागों के ई-मेल आईडी बन चुके हैं तथा आज 7 विभागों की ईमेल आईडी बन जाएगी। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग 31 मार्च तक ई-ऑफिस प्रणाली में शिफ्ट हो जाएं। सभी शासकीय कार्य अब ऑफिस प्रणाली के माध्यम से होंगे, जिससे शासकीय सेवाओं एवं कार्यों में पारदर्शिता एवं सुचिता आएगी। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के लिपिकों को ई-ऑफिस प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरता के आधार पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य शासन से प्राप्त बजट आवंटन के उपयोग की  समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्राप्त बजट आवंटन का दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित  करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का माह मार्च अंतिम महीना है उन्होंने आहरण संवितरण अधिकारियों को प्राप्त बजट आवंटन का आवश्यकता अनुसार सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 32

सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सहायक सिद्ध होंगी : मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि सड़क निर्माण से समृद्धि आती है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा के विभिन्न वार्ड में लगभग एक करोड़ 50 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। ये सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सहायक सिद्ध होंगी। राज्य मंत्री श्रीमती गौर वार्ड 68 में अयोध्या नगर फेस-5 में 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामूहिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई के निर्देश दिए। ‌वार्ड-68 अयोध्या नगर में सरयू सरोवर के पास 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड एवं चबूतरे के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। वार्ड 68 के ही जोन 16 में एसपीईबी कार्यालय के पीछे जी सेक्टर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे 25 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया और रहवासियों की अन्य समस्याओं को सुनने के बाद उसके तुरंत निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। वार्ड 68 में एमपीईडी सर्विस स्टेशन एफ सेक्टर अयोध्या नगर में चौराहे से अरहेड़ी पुलिया तक 22 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।अयोध्या नगर की सी आई यूनिट के पास सरस्वती स्कूल से इसरो एम सेक्टर तक 87 लाख रुपए की लागत से सेंट्रल वर्ज निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया और निर्माणधीन सड़क का निरीक्षण किया। वार्ड 68 के संतोषी बिहार के पार्क में 21 लाख की लागत से शेड एवं चबूतरे के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा, पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, मंडल अध्यक्ष लव कुश यादव, भीकम सिंह बघेल, नरेंद्र ठाकुर, संतोष ग्वाला, कपिल बाबू शर्मा, राकेश राजपूत, अशोक गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।   recent visitors 29

‘मुन्नाभाई MBBS’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों से देश-दुनिया में मशहूर हुईं ग्रेसी सिंह एक बार फिर से चर्चा में

मुंबई 'मुन्नाभाई MBBS' और 'लगान' जैसी फिल्मों से देश-दुनिया में मशहूर हुईं ग्रेसी सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्हें आशुतोष गोवारिकर के बेटे काणार्क की शादी में देखा गया था। जहां वह अपनी उसी मुस्कान के साथ नजर आईं, जिसने लाखों दिलों को एक समय पर घायल किया था। आमिर खान से लेकर संजय दत्त उस पर लट्टू हुए थे। हालांकि कुछ की निगाहें उनके लहंगे पर अटकी रही। आइए बताते हैं क्यों। ग्रेसी सिंह ने कई फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया है। उन्होंने 1997 में धारावाहित 'अमानत' से करियर शुरू किया था। फिर 2001 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' में लीड रोल मिला। इसके बाद उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया। हालांकि वह इस दौरान मिली सफलता को बरकरार नहीं रख बाईं और कई फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री से चली गईं। ग्रेसी सिंह ने नहीं की शादी ग्रेसी सिंह ने कमाल आर खान उर्फ KRK की 'देशद्रोह' में काम करके अपने ही पैर पर कुल्हाड़ मार ली थी। इससे उनका करियर चौपट हो गया था। 2013 में वह ब्रह्माकुमारी विश्व आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में शामिल हुईं। बताया कि उन्हें यहां शांति मिलती है। 2020 में वह 'संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं' में माता का रोल निभाती दिखीं और फिर घर-घर फेमस हो गईं। हालांकि ये आज भी कुंवारी हैं। इन्होंने शादी नहीं की है। ग्रेसी सिंह के लहंगे पर थमी नजर आशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी में जब ये पहुंची तो हर किसी की निगाहें इन पर थम गई। वीडियो देख हर कोई ये कहने लगा कि ये कितनी सुंदर और प्यारी हैं। फिल्मों और धारावाहिक के किरदारों से इन्हें याद करने लगे। हालांकि कुछ की नजर इनके लहंगे पर अटकी। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो कपिल शर्मा शो की बुआ की तरह लग रहीं।' एक ने लिखा, 'ये मुझे वहीदा रहमान की याद दिलाती हैं।' एक ने कहा, 'पुराने टाइप का लहंगा।' एक न पूछा, '800 रुपये का मीशो वाला लहंगा क्यों पहनकर आई है?' recent visitors 60

वर्ल्ड फेमस यूरोलॉजिस्ट जॉर्ज पी. अब्राहम की मौत;फॉर्महाउस में लटकी मिली यूरोलॉजिस्ट जॉर्ज पी अब्राहम की लाश

कोच्चि  प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट और सीनियर सर्जन डॉ जॉर्ज पी अब्राहम कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित अपने फार्महाउस में मृत पाए गए। 77 साल के डॉ अब्राहम देश के प्रमुख किडनी ट्रांसप्लांट सर्जनों में से एक थे। वे अपने फार्महाउस में फांसी पर लटके मिले। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में उन्होंने अपने गिरते स्वास्थ्य का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि वे अपनी खराब सेहत के कारण अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। डॉ अब्राहम ने अपने लगभग पांच दशक के करियर में 2,500 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट किए थे। जो कि केरल में एक रिकॉर्ड है। रविवार को पहुंचे थे फॉर्महाउस जानकारी के मुताबिक, शनिवार को भी वे कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में सक्रिय थे और मरीजों से मिले थे। हाल ही में उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। उनके फार्महाउस के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हर रविवार को वे अपने फार्महाउस जाते थे और वहां समय बिताते थे। स्थानीय निवासी ने कहा कि उसी तरह वह रविवार (2 मार्च) को यहां थे। उनके भाई भी उनके साथ थे। सोमवार सुबह डॉक्टर के आत्महत्या करने की खबर सुनकर उन्हें बहुत धक्का लगा। डॉ अब्राहम रविवार शाम को अपने छोटे भाई के साथ फार्महाउस पहुंचे थे और बाद में उसे वापस भेज दिया था। बाद में वे फार्महाउस में फांसी पर लटके पाए गए। मेडिकल इतिहास में दर्ज कराया नाम अपने लंबे करियर में एक यूरोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट के रूप में डॉ अब्राहम ने मेडिकल इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। जब वे लैप्रोस्कोपिक विधि का उपयोग करके डोनर से किडनी निकालने वाले तीसरे सर्जन बने। डॉ अब्राहम की ओर से किए गए अन्य अभूतपूर्व कार्यों में एक कैडेवर से ट्रांसप्लांट और कुछ अन्य प्रक्रियाएं शामिल हैं जो आमतौर पर केरल में नहीं की जाती हैं। एक बहुत ही मजबूत अकादमिक व्यक्ति डॉ अब्राहम एक लोकप्रिय व्यक्ति थे। जो सेमिनार और बैठकों में भाग लेते थे और अपने जूनियर के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करते थे। स्थानीय पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में सेंट जॉर्ज जैकोबाइट सीरियन चर्च चेरुथोट्टुकुन्नेल में होगा। सुसाइड नोट में क्या? डॉ अब्राहम ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि अपने गिरते स्वास्थ्य के कारण मैं अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं कर पा रहा हूं। यह दर्शाता है कि उनकी बिगड़ती सेहत उनके इस कदम के पीछे एक प्रमुख कारण थी। रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद उनका स्वास्थ्य गिर रहा था, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानी हो रही थी। उन्होंने अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर में हजारों लोगों की जान बचाई। लेकिन अपनी बीमारी के कारण वे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। यह घटना चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। हर समस्या का है हलमन में सुसाइड का ख्याल आए तो मनोचिकित्सक से बात करके आप अपनी समस्या का हल खोज सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई हेल्पलाइन नंबर्स हैं जहां आप संपर्क कर सकते हैं। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में है) इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमून बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820 हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 – 26995000 recent visitors 56

अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोमवार को सदन में अपना बजट पेश कर रहे हैं। सदन में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट के बारे में जानकारी दी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट शुरुआत करते हुए का कि विष्णुदेव साय की सरकार अच्छे नियत और पूरी कर्मठता के साथ काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस बार का बजट मैंने खुद अपनी हैंड राइटिंग से लिखा है। वित्त मंत्री ने कहा- सदन में जो आज बजट पेश किया जा रहा है उसे मैंने खुद अपने हाथों से लिखा है। सदन के सदस्यों को बजट की जो कॉपी सौंपी गई है वह मेरे हाथ से लिखी गई है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि हम ऑनलाइन सिस्टम से काम कर रहे हैं ताकि लोगों को मुश्किलें खत्म हो। ऐसे दिया छत्तीसगढ़ का परिचय छत्तीसगढ़ का परिचय देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना। कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना। कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना। पहली बार पेश हुआ ऐसा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला है। ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पन्नों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। कौन सी घोषणा हुई हैं वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि सीएम सुशाशन फैलॅशिप के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। recent visitors 56