ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान, भारत को बड़ी राहत दी, वहीं चीन को कोई भी छूट नहीं दी गई

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 57 देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया था। ट्रंप ने कुल 57 में से 16 देशों को बड़ी राहत देते हुए टैरिफ की रेट में बदलाव कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 27 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 26 फीसदी कर दिया। इससे पहले बुधवार को वाइट हाउस ने आधिकारिक दस्तावेजों मे 27 फीसदी टैरिफ की बात कही थी। जब डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने लगे तो उन्होंने भारत को बड़ी राहत दे दी। वहीं चीन को कोई भी छूट नहीं दी गई। बुधवार को रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत से होने वाले आयात पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं वाइट हाउस के दस्तावेजों में भारत को 27 फीसदी टैरिफ वाली लिस्ट में रखा गया था। गुरुवार को भारतीय अधिकारियों ने भी पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत पर 27 फीसदी की रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। वहीं अब वाइट हाउस के दस्तावेजों में भी परिवर्तन कर दिया गया है और भारत सहित 16 देशों को राहत दी गई है। भारत के अलावा इन देशों को भी राहत व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए दस्तावेजों के मुताबिक होसनिया और हरजोगोविना का टैरिफ 36 फीसदी से घटाकर 35 फीसदी किया गया है। इसके अलावा बोत्सवाना का रेसिप्रोकल टैरिफ 38 फीसदी से घटाकर 37 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह कैमरून, फाकलैंड आइलैंड, मालावी, म्यांमार, निकारगुआ, नॉर्वे, पाकिस्तान, फिलीपीन्स, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, थाइलैंड और वानुआतू को भी एक-एक फीसती की छूट की गई है। पाकिस्तान का रेसिप्रोकल टैरिफ भी 30 पर्सेंट से घटाकर 29 पर्सेंट कर दिया गया है। अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी का टैरिफ लगाया है। वहीं कंबोडिया से आयात होने वाले सामान पर 49 फीसदी के भारी-भरकम टैरिफ का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि 50 सालों से उनके देश को ठगा जा रहा है लेकिन ऐसा चल नहीं सकता। भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन हमारे साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है। वे हमसे 52 फीसदी का शुल्क ले रहे हैं और उसकी तुलना में हम कुछ भी नहीं ले रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश से आयात होने वाले वाहनों पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 3 मई से प्रभावी हो सकता है। recent visitors 39

Ladli Laxmi Yojana: मध्य प्रदेश के कई जिलों में लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए बजट ही नहीं

Ladli Laxmi Yojana in many districts of Madhya Pradesh

Ladli Laxmi Yojana: There is no budget for Ladli Laxmi Yojana in many districts of Madhya Pradesh ग्वालियर। Ladli Laxmi Yojana in many districts मध्य प्रदेश सरकार ने कई जिलों की पात्र बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की पिछली वित्तीय वर्ष की राशि अभी तक आवंटित नहीं की है। इसके पीछे सरकार के पास बजट की कमी बताई जा रही है। असल में, लाड़ली लक्ष्मी योजना के बजट का मद अलग है, शासन स्तर पर इसका एक पूल बना हुआ है, जिसमें जिलों को राशि का आवंटन हर वर्ष शासन से किया जाता है। आमतौर पर प्रत्येक वर्ष 20 से 31 मार्च के बीच इसका बजट शासन से पूल में जारी कर दिया जाता रहा है लेकिन अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह आ जाने के बावजूद ग्वालियर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, झाबुआ सहित कई जिले बजट आवंटित होने से वंचित रह गए हैं। Ladli Laxmi Yojana in many districts 36 हजार से ज्यादा बालिकाओं को नहीं मिली किश्त ग्वालियर में 36 हजार से ज्यादा पात्र बालिकाओं को बीते वित्तीय वर्ष की किश्त नहीं मिल पाई है। यहां योजना के मद में 22 करोड़ से ज्यादा का भुगतान होना है। ग्वालियर के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीएस जादौन का कहना है कि शासन स्तर से बताया गया है कि जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। Read more: Ghibli ट्रेंड सिर्फ मजेदार फोटो नहीं, यह आपकी प्राइवेसी के लिए है खतरा? बता दें कि वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर व स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अभिभावक को बच्ची के जन्म के समय पंजीकरण कराना होता है। पात्र बच्चियों के खाते में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये लगातार पांच वर्ष तक जमा किए जाते हैं। 21 वर्ष की आयु होने पर ब्याज की राशि मिलाकर प्रत्येक बालिका को कुल एक लाख 43 हजार रुपए मिलते हैं। संबल में भी ली गई थी लाड़ली योजना की राशि पूर्व में जब प्रदेश में संबल योजना शुरू की गई थी तो इसके लिए लाडली लक्ष्मी योजना के मद से राशि ली गई थी, यह राशि इसके बाद वापस नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि लाडली लक्ष्मी योजना के मद से इसलिए भी राशि लिया जाना संभव हो जाता है, क्योंकि इसमें बड़ी राशि पूल में होती है। recent visitors 122

भगवत शरण माथुर की जयंती पर आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर

भगवत शरण माथुर की जयंती पर आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर  13 अप्रैल को अमरकंटक में आयोजित शिविर में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अनूपपुर   जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के द्वारा 13 अप्रैल 2025 को स्व. भगवत शरण माथुर के जयंती के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन रेवा धाम बराती न्यास मुख्यालय अमरकंटक में किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के अध्यक्ष मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल ने बताया कि 13 अप्रैल को स्व. भगवत शरण माथुर की जयंती है सन 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा देश की सच्ची सेवा में रत हो गए। प्रखर राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत स्व. भगवत शरण माथुर अनेक जिलों में प्रचारक रहे रीवा संभाग में भाजपा के संगठन मंत्री एवं भाजपा मध्य प्रदेश सहसंगठन महामंत्री तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) बीजेपी, हरियाणा प्रांत एवं राष्ट्रीय समन्वयक भाजपा अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति /सहकारिता प्रकोष्ठ भी रहे। श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक अध्यक्ष भी स्व. माथुर रहे। उनकी जयंती के अवसर पर न्यासा मुख्यालय अमरकंटक में 13 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य शिविर के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी साथ ही निःशुल्क दावों का वितरण भी किया जाएगा। इस शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ प्राप्त करें। शिविर का आयोजन 13 अप्रैल 2025  को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। श्री रौतेल ने बताया कि इस आयोजन में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा विभाग तथा दिलीप जायसवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार )कुटीर एवं  ग्रामोद्योग  विभाग एवं सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे इस आयोजन में श्री रौतेल ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  तथा जिले की आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। recent visitors 34

थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम टिकरया में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले ₹8000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम टिकरया में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले ₹8000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार आदतन अपराधी इंदु घोषी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अवैध हथियार जैसे एक दर्जन अपराध दर्ज बमनोरा मार्च माह में थाना बमनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकरया में फरियादी पप्पू उर्फ महेंद्र सिंह घोषी की अवैध हथियार से फायर कर हत्या का प्रयास संबंधी रिपोर्ट पर थाना बमनोरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत 6 आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार थे जिनकी तलाश हर संभावित स्थान में की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹8000 के इनाम की उद्घोषणा की थी। पुलिस टीम ने उक्त घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी इंदू उर्फ इंद्रपाल घोषी पिता मोहन घोषी निवासी ग्राम बंधा थाना भगवा को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार देसी कट्टा जप्त किया गया। आदतन अपराधी इंदु घोषी के विरुद्ध थाना भगवा, बड़ा मलहरा, बमनौरा में हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अवैध हथियार जैसे एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया, अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमनोरा उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, उप निरीक्षक दौलत सिंह, आरक्षक अनिल, अविनाश, विनीत जैन एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 21

वक्फ संशोधन बिल पास होते ही योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड की अवैध रूप से घोषित संपत्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया शुरू कर दिया

Inspiring teachings of Ramakrishna Paramahamsa

लखनऊ वक्फ संशोधन बिल पास होते ही योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड द्वारा अवैध रूप से घोषित संपत्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया शुरू कर दिया है. सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर ऐसी वक्फ संपत्तियों की पहचान करें जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं और जिन्हें नियमों के विरुद्ध वक्फ घोषित किया गया है. इन संपत्तियों को चिन्हित कर आगे जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. राजस्व विभाग के अनुसार, यूपी में वक्फ बोर्ड की ओर से जिन संपत्तियों का दावा किया गया है, उनमें से अधिकांश का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है. राजस्व अभिलेखों के अनुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड की केवल 2,533 संपत्तियां दर्ज हैं. वहीं शिया वक्फ बोर्ड की 430 संपत्तियां ही अधिकृत रूप से पंजीकृत हैं. जबकि वक्फ बोर्ड द्वारा घोषित आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं. सुन्नी वक्फ बोर्ड  की 1,24,355 संपत्तियां और शिया वक्फ बोर्ड की  7,785 संपत्तियां हैं. अधिकारियों ने किया स्पष्ट बताया जा रहा है बड़े पैमाने पर तालाब, पोखर, खलिहान और ग्राम समाज की जमीनों को भी वक्फ घोषित किया गया है, जिसे सरकार ने पूरी तरह अवैध माना है. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन, ग्राम समाज की जमीन और सार्वजनिक संपत्तियां किसी भी सूरत में वक्फ घोषित नहीं की जा सकतीं. केवल उन्हीं संपत्तियों को वक्फ माना जाएगा जो किसी व्यक्ति द्वारा स्पष्ट रूप से दान की गई हों. दोषियों पर भी होगी कार्रवाई  सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में तालाब, चारागाह, खलिहान और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को वक्फ घोषित कर कब्जा कर लिया गया था. अब ऐसे मामलों में कड़ी जांच के बाद जमीन को सरकार की संपत्ति घोषित कर वापसी की जाएगी. सरकार ने साफ कर दिया है कि अवैध तरीके से वक्फ घोषित की गई हर संपत्ति पर कानून सम्मत कार्रवाई होगी, और दोषियों पर भी जिम्मेदारी तय की जाएगी. ऑडिट की बात अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा, 'हमारा ध्यान सभी नियमों को लागू करना है और उनमें से अधिकांश पहले भी उपलब्ध रहे हैं। ऑडिट का भी प्रावधान था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब नए संशोधन के बाद ऑडिट को अनिवार्य किया गया है।' उन्होंने कहा, '1.25 लाख वक्फ संपत्तियों की कीमत अनुमानित 1.25 लाख करोड़ रुपये है, जिसके जरिए हर साल 1200 करोड़ रुपये का राजस्व आना चाहिए। हालांकि, अभी तक सिर्फ वक्फ बोर्ड हर साल सिर्फ 150 करोड़ रुपये का राजस्व बना रहा है। इसमें करीब 1100 करोड़ रुपये का फर्क है और यह पैसा जा कहां रहा है?' अंसारी ने कहा, 'अगर 1100 करोड़ रुपये हर साल वक्फ के पास आ रहे होते, तो 800 स्कूल या कॉलेज खुल गए होते, जो गरीब मुसलमानों की मदद करते। करीब 200 अस्पताल खुल जाते, जो गरीबों के लिए मददगार होते। साथ ही कई कौशल केंद्र भी खोले जा सकते थे। मुझे वक्फ बोर्ड के जरिए हर साल 1100 करोड़ रुपये के गबन का संदेह हो रहा है।' 'खास बनाम आम मुसलमान' उन्होंने कहा, 'यह जंग खास बनाम आम मुसलमान की है। जो लोग बिल का विरोध कर रहे हैं, इसमें उनका निजी स्वार्थ है। उन्होंने पिछड़े मुसलमानों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है।' यूपी में कहां हैं वक्फ की सबसे ज्यादा संपत्तियां बाराबंकी- 4 हजार 927 सदन में ऐसे पास हुआ बिल गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल को 95 के मुकाबले 128 मतों से मंजूरी दे दी। इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया कि इसके कारण देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी। विधेयक पर तेरह घंटे से अधिक हुई चर्चा का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि 2006 में 4.9 लाख वक्फ संपत्ति देश में थीं और इनसे कुल आय मात्र 163 करोड़ रुपये की हुई, वहीं 2013 में बदलाव करने के बाद भी आय महज तीन करोड़ रुपये बढ़ी। उन्होंने कहा कि आज देश में कुल 8.72 लाख वक्फ संपत्ति हैं। प्रयागराज में भी गरजे थे योगी गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में निषाद राजा गुह्य की जयंती समारोह में  वक्फ बिल और महाकुंभ पर बोलते हुए तीखी टिप्पणी की थी. सीएम योगी ने वक्फ बोर्ड पर तीखा हमला करते हुए उस पर भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाया और कहा कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर उसके "मनमाने दावे" अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. प्रयागराज में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, "वक्फ बोर्ड शहरों में भूमि पर निराधार दावे करता रहा है. कुंभ मेले की तैयारियों के दौरान भी उन्होंने घोषणा की कि आयोजन की भूमि उनकी है. तब हमें पूछना पड़ा – क्या वक्फ बोर्ड भू-माफिया बन गया है?" उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार के तहत इस तरह के अतिक्रमण हटाए गए हैं और माफियाओं को उत्तर प्रदेश से बाहर कर दिया गया है. बकौल सीएम योगी, "वक्फ के नाम पर निषाद राज से जुड़ी पवित्र भूमि सहित कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया. लेकिन इसे जारी नहीं रहने दिया जाएगा. उनकी आपत्तियों के बावजूद एक भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन किया गया. सीएम ने वक्फ बोर्ड की कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधायी कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी सराहना की. उन्होंने कहा, हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाई.  इस मुद्दे को संबोधित करने वाला एक महत्वपूर्ण अधिनियम पहले ही लोकसभा में पारित हो चुका है और अब इसे राज्यसभा में मंजूरी मिल जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि राज्य अब अवैध दावों को बर्दाश्त नहीं करेगा और राष्ट्रीय हित को पहले स्थान पर रखना चाहिए. उन्होंने कहा, जो लोग राष्ट्र के प्रति वफादार हैं, वे हमेशा अपना रास्ता खोज लेंगे.   recent visitors 54

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जिले में मनरेगा मजदूरी भुगतान लंबित होने पर दिया अल्टीमेटम

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जिले में मनरेगा मजदूरी भुगतान लंबित होने पर दिया अल्टीमेटम राज्यपाल के नाम मनरेगा की मजदूरी एवं सामग्री की राशि दिलाने कलेक्टर को दिया ज्ञापन डिंडौरी जिला आदिवासी बाहुल्य छेत्र है जहाँ लोगों के लिए मजदुरी एक बहुत बड़ा रोजगार का माध्यम भी है देखा जा रहा है वित्तीय वर्ष 2024-25 से जिले भर के मजदूरों को उनकी मनरेगा मजदूरी नही दी गई है जिससे पुरे जिले भर के हितग्राहियों को जीवन यापन करना भारी पड़ रहा है इसी विषय को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने आज राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि जिले भर में मनरेगा योजना से सभी विकासखण्डों के मजदूरों की राशि 57 करोड़ 71 लाख 65 हजार 267 रुपये व मेटों की मानदेय की राशि 1 करोड़ 2 लाख 98 हजार रुपये व सामग्री की राशि 18 करोड़ 1 लाख 66 हजार रुपये होती है जिसका कुल योग 76 करोड़ 76 लाख 29 हजार रुपया वर्ष 2025 31 मार्च अंतिम तिथि तक लंबित है जो आज दिनांक तक उन मजदुरों को नही दिया गया है जबकि मनरेगा योजना का नियम है कि 15 दिवस के अंदर मजदूरी भुगतान की जाए सही समय और मजदुरों की मजदूरी न मिलना खेद का विषय है जिससे जिले के सभी 7 विकासखंडों डिंडोरी में मनरेगा मजदूरी राशि – 17 करोड़ 92 लाख 2 हजार समनापुर में – 6 करोड़ 55 लाख 7 हजार बजाग में – 11 करोड़ 5 लाख 73 हजार रुपये करंजिया में – 6 करोड़ 14 लाख 22 हजार रुपये अमरपुर में – 9 करोड़ 32 लाख 9 हजार रुपये मेहंदवानी में – 9 करोड़ 5 लाख 4 हजार रुपये शाहपुरा में – 16 करोड़ 72 लाख 11 हजार रुपये की राशि का भुगतान नही किया गया है जिससे हाहाकार की स्थिति मची हुई है उन मजदूरों का जीवन जीना दूभर हो रहा है साथ ही अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही पूरे प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 8 हजार 298 करोड़ 72 लाख एवं मेटों के 390 करोड़ 6 लाख 68 हजार रुपये व सामग्री का 850 करोड़ 37 लाख 55 हजार भी आज दिनांक तक लंबित है पूरे प्रदेश में मजदूरों के परिवारों को उनकी मजदूरी की राशि न मिलने से भारी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है लगातार इस विषय को लेकर कॉंग्रेस विधायक द्वारा सदैव विधानसभा भोपाल में भी उठाया जाता रहा है विधायक द्वारा जिले एवं प्रदेश के मजदूरों की आवाज हमेशा समय समय पर बुलन्द की जाती रही है आगे ओमकार सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मेरे इन गरीब परिवारों की मेहनत की गई राशि अगर 10 दिवस के अंदर नहीं दी जाएगी तो पूरे जिलेभर में और प्रदेश में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर भूख हड़ताल की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश सरकार की होगी ।। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह जी के साथ ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष जावेद इकबाल पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी पूर्व पार्षद सैफ़ी खान मौजूद रहे।। recent visitors 28

निषादराज जयंती के अवसर पर बर्मन माझी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

निषादराज जयंती के अवसर पर बर्मन माझी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का रोल निभाने जबलपुर से आए कलाकार रहे आकर्षण का केंद्र, सभी का मोहा लिया मन डिंडोरी डिंडोरी में श्री निषादराज जयंती महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। डिंडोरी के प्रसिद्ध नर्मदा तट डेम घाट से भगवान श्री राम और निषादराज जी की शोभायात्रा निकाली गई जो डिंडोरी नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा की जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिसमें नगर के भारत माता चौक में नगर परिषद के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, तो बही  भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया, वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने अपने प्रतिष्ठान के सामने जोरदार स्वागत करते हुए जलपान कराया, अवंतीबाई चौक में भूरा बर्मन और  शिव मंदिर के सामने लल्लू बर्मन सरवत पिलाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए डेम घाट पहुंची जहां बर्मन माझी समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर से आए कलाकारों द्वारा निषादराज कथा पर मंचन किया। तदोपरांत  समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जो कक्षा पांचवीं, आठवीं , दसवीं, बारहवीं में एवं खेलकूद में उत्क्रष्ट कार्य करने, कड़ी मेहनत कर नोकरी हासिल करने,व्यवसाय में मुकाम हासिल करने, समाज का नाम आगे बढ़ाने वाले सभी स्वजातीयो को मंच के माध्यम से वरिष्ठों के द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रसादी वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन श्रद्धालु शामिल हुए। इनको किया गया सम्मानित डॉ. कंचन बर्मन जो कि शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और गणित विषय से इन्होंने PHD की उपाधि हासिल किया है जिन्हें मंच के माध्यम से मुमेंटम भेंट कर सम्मानित किया गया है। वहीं कक्षा पांचवीं की छात्रा आर्या बर्मन पिता योगेन्द्र बर्मन देवरा, जिन्होंने राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल डिंडोरी से अध्ययन प्राप्त कर कक्षा पांचवीं में 77% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया, इसी तरह परि बर्मन पिता प्रकाश बर्मन पांचवी 76% सरस्वती शिशु मंदिर  वहीं छात्रा… कक्षा आठवीं में माही बर्मन 86% पिता घनश्याम बीरबल सरस्वती ज्ञान मंदिर कक्षा दसवीं में उर्वशी बर्मन पिता राजू बर्मन 81% में इतने अंक प्राप्त कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। इसी तरह वीर एकलव्य पुरस्कार से मानसी बर्मन एथलेटिक्स एवं आशी नाविक ने बास्केटबॉल में अपना परचम लहराया हैं। वहीं प्रमोद बर्मन को जीवन रक्षक पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया ज्ञात हो एक बच्चा नर्मदा में डूब रहा था तभी अपनी जान जोखिम में डालकर प्रमोद बर्मन ने बच्चे को बचाया था ताड़ूपरान टी निषाद राज का संवाद करते हुए जबलपुर के कलाकारों ने मन मोह लिया आदित्यराज बर्मन के द्वारा शिव तांडव किया गया जिसमें उन्हें नगद पुरस्कार दिया गया। निषादराज जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ये रहे सामिल सरमन लाल बर्मन रिटायर्ड r.i और शंभू लाल बर्मन अवधेश बर्मन बैसाखू बर्मन मंच संचालन में अधि. सुदील बरमैया रहे कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका में शुशील बर्मन, राजेन्द्र बर्मन,अजय बर्मन, केशव बर्मन, दुर्गेश बर्मन,शिवराम बर्मन, योगेन्द्र बर्मन (बाॅबी), सुधीर बर्मन,विमल बर्मन, राजकुमार बर्मन पूर्व पार्षद राजू बर्मन गोविंद बर्मन दिनेश बर्मन सोनू बर्मन भैरव बर्मन अमित बर्मन  योगेंद्र बर्मन राहुल वरमैया एवं महिलाओं में स्मिता बर्मन वार्ड नंबर 9 पार्षद पार्वती बर्मन नेहा वरमैया समेत बड़ी संख्या में सभी वर्गों के समाजजन उपस्थित रहकर भगवान श्री राम सखा निषादराज जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाया हैं। recent visitors 17