टोक्यो
जापान को समय के लिए सबसे ज्यादा पाबंद देश माना जाता है. यहां पर इन दिनों एक अनोखा मामला देखने को मिला है. यहां सरकारी कर्मचारियों को तय समय से 5 मिनट पहले ऑफिस बुलाने पर उन्हें 5 करोड़ का मुआवजा दिया गया. अब यह घटना जापानी इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है.
समय से पहले बुलाया ऑफिस
'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक जापान के एक छोटे से शहर गिनान में सरकारी कर्मचारियों को नियमित निर्धारित समय से पांच मिनट पहले काम पर आने का आदेश दिया गया था. यह नियम शहर के पूर्व मेयर हिदियो कोजिमा की ओर से लागू किया गया था. मेयर को उनके स्ट्रिक्ट मैनेजमेंट स्टाइल और वर्कप्लेस में अनुचित व्यवहार के लिए जाना जाता था. उन्होंने ऑफिस के सभी कर्मचारियों को रोजाना सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर ऑफिस आने के लिए बोला. यह तय समय से 5 मिनट पहले था.
कर्मचारियों ने की शिकायत
मेयर के इस आदेश से सभी 146 कर्मचारी काफी नाराज हुए. उन्होंने इस फैसले के खिलाफ शिकायत दर्ज की और सीधा जापान फेयर ट्रेड कमीशन से संपर्क साधा. वहीं कमीशन ने भी कर्मचारियों के पक्ष में ही फैसला सुनाया और शहर के मेयर को उन्हें मुआवजे के रूप में 5,852,481 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया.
चर्चा का विषय बनी घटना
जापान की यह घटना अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. वहीं जापानी लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अपनी कंपनी में ओवरटाइम वर्किंग कल्चर से परेशान हैं. लोग इसपर तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कर्मचारियों के इस फैसले की प्रशंसा की है और कहा कि यह फैसला जापान में ओवरटाइम वर्किंग कल्चर को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




