बलौदाबाजार
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पति और बच्चे बाल-बाल बच गए. वहीं बच्चे का मौके पर रो-रोकर बेहाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम पहंदा के पास हुई है. मृतका रायपुर से बलौदाबाजार आ रही थी और अपने पति व बच्चे के साथ बाइक पर सवार थी. हादसे के बाद मौके पर बलौदाबाजार के नए नर्सिंग होम के शुभारंभ समारोह के निमंत्रण पत्र बिखरे मिले, जिससे पता चला कि महिला बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी और रायपुर से निमंत्रण पत्र लेकर आ रही थी. मृतका की पहचान कुलेश्वर साहू के रूप में हुई है.
बता दें कि नए नर्सिंग होम का शुभारंभ 31 मार्च को होना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की खबर मिलते ही नर्सिंग होम में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











