देशभर के केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका 2 के साथ ही कक्षा 2 से 10वीं तक एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 2 अप्रैल से शुरू हो रही है। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को केवीएस में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे आज से ही ऑनलाइन माध्यम से केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2025 निर्धारित है। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
आवेदन करने का तरीका
केवीएस एडमिशन के लिए आवेदन अभिभावक स्वयं से ही मोबाइल के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा आप फॉर्म भरने के लिए कैफे की मदद भी ले सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।
केवीएस एडमिशन के लिए अभिभावकों को पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपको जिस कक्षा के लिए आवेदन करना है उसे चुनना होगा।
इसके बाद पहले Registration (sign-up) of first-time user पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद Login (sign-in) to the Admission application portal पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरनी होगी।
अब डॉक्युमेंट डिटेल, पेरेंट्स डिटेल, स्कूल च्वाइस, डॉक्युमेंट जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
निशुल्क किया जा सकता है आवेदन
सभी माता-पिता एवं छात्रों को बता दें कि केवीएस की ओर से एडमिशन के लिए फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में सभी पेरेंट्स निशुल्क रूप से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन के लिए कक्षा के अनुसार आयु सीमा
बाल बाटिका 2: 4 से 5 वर्ष के बीच
कक्षा 2: 7 से 9 वर्ष के बीच
कक्षा 3: 8 से 10 वर्ष के बीच
कक्षा 4: 9 से 10 वर्ष के बीच
कक्षा 5: 9 से 11 वर्ष के बीच
कक्षा 6: 10 से 12 वर्ष के बीच
कक्षा 7: 11 से 13 वर्ष के बीच
कक्षा 8: 12 से 14 वर्ष के बीच
कक्षा 9: 13 से 15 वर्ष के बीच
कक्षा 10: 14 से 16 वर्ष के बीच

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











