अनूपपुर
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों के संकुल स्तरीय संगठनों (सीएलएफ) की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमे निर्धारित एजेन्डे पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही का निर्णय लिया गया। बैठकों में जिला कार्यालय तथा विकासखंड कार्यालय के मिशन टीम के सभी सदस्य आवंटित/संबंधित ब्लॉक के सीएलएफ की बैठक में उपस्थित हुए एवं राज्य कार्यालय द्वारा जारी एजेन्डा अनुसार चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये।
जिले में समस्त सीएलएफ की बैठक एक नियत एजेंडे पर आयोजित की गई, जिसमे सामाजिक समावेशन, वित्तीय समावेशन, ऋण वापसी, लखपति दीदी इनिशिएटिव, कृषि एवं गैर कृषि आजीविका गतिविधि चयन, साक्षरता, जेंडर आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आयोजित बैठकों में सीएलएफ की दीदियों को साक्षर बनाने का संकल्प भी लिया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









