करोड़ों की RDSS योजना पर सवाल, झूलते केबल से हादसों का खतरा।

Questions on the crores of rupees worth RDSS scheme, danger of accidents due to dangling cables.

शहर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग – प्रबंधक बोले, अनियमितता मिली तो बिल से कटेगी राशि।

हरिप्रसाद गोहे

आमला। नगर की मुख्य सड़कों एवं व्यस्त बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित कर रहे विद्युत खंभों, डीपी और झूलते केबलों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने जांच की मांग उठाई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी ने जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी कामिनी ठाकुर को आवेदन सौंपकर विद्युत खंभों एवं डीपी को उचित स्थान पर शिफ्ट करने और आरडीएसएस योजना के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

आवेदन में कहा गया कि गलत जगह लगे पोल से सड़क की उपयोगी चौड़ाई प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कांग्रेस ने नगर पालिका एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा उपाय लागू करने और झूलते केबलों की ऊंचाई व सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है।

पोल शिफ्टिंग, केबलिंग व सामग्री की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की गई है।

इस दौरान खुश्बू अतुलकर, विजय पारदी, रमजान खान, हरिप्रसाद गोहे, जीतेश वाईकर, राकेश सोने, दीपक बेले, कमलेश मांकोड़े, विजय बछले, संजय सोनपुरे उपस्थित रहे।

इन्होंने कहा –

ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों में अगर अनियमितता पाई जाती है तो भुगतान बिलों से संबंधित राशि में कटौती की जाएगी।

विलास उइके, प्रबंधक मप्र विद्युत वितरण केंद्र, शहर आमला।

Loading spinner
Advertisement