जयपुर
राजस्थान में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर और जैसलमेर देश के सर्वाधिक गर्म स्थानों में शामिल हो गए हैं। गुजरात के सुंदरनगर के बाद बाड़मेर दूसरे नंबर पर देश में सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। यानी अप्रेल में राजस्थान में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के भी पार जा सकता है। जयुपर मौसम केंद्र ने 6 अप्रेल को बाड़मेर, जैसलमेर और इनके आसपास के इलाकों में जबरदस्त हीटवेव चलने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं 7 अप्रेल के लिए भी भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चला अंधड़
इधर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में कल देर शाम अंधड़ चला। हालांकि मौसम विभाग ने जयपुर सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान का स्तर सामान्य औसत से उपर बना हुआ है। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 14.1 डिग्री रहा।
प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम 21.2 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 36.2 व न्यूतनम 24 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 38.3 व न्यूनतम 19 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 37 व न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 39.7 व न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तोड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व न्यूनतम 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











