बिलासपुर
नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी हार्दिक खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह घटना 7 से 9 अप्रैल के बीच सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब पीड़िता अपनी नानी के घर पर अकेली थी. आरोपी जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन दिन तक शोषण करते रहा. नाबालिग की मां की शिकायत के बाद आरोपी को तोरवा से दबोचा गया.
जानकारी के मुताबिक, 14 साल की नाबालिग बचपन से बिलासपुर में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है. उसकी नानी रेलवे में काम करती है. तोरवा बूटापारा निवासी हार्दिक खान रेलवे विभाग के एक अधिकारी का गाड़ी चलाता है. इस कारण नाबालिग की नानी से हार्दिक की पहचान थी और उसका घर पर आना जाना भी लगा रहता था. इस बीच उसकी लड़की से पहचान हो गई. इधर परीक्षा समाप्त होने के बाद नाबालिग घर से 4 अप्रैल को नानी घर वापस लौटी. इसके तीन दिन बाद 7 अप्रैल को हार्दिक खान घर आया तो देखा की नाबालिग के अलावा यहां कोई नहीं है.
घर में नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने 8 और 9 अप्रैल को भी दुष्कर्म करते रहा. घटना से सहम उठी नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया. अगले दिन मां के नानी घर आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी. तत्काल पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर सिरगिट्टी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तोरवा बूटापारा में दबिश देकर ड्रावइर हार्दिक खान को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 2, 351, 4, 6 और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











