जोधपुर
कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक ने नाबालिग से दोस्ती के बाद उसे मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने युवक से बातचीत की, जिससे नाराज होकर युवक ने नाबालिग को रिश्ते खत्म होने का मैसेज किया। डिप्रेशन में आकर नाबालिग ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के परिजनों मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले नाबालिग घर से अपनी सहेली से कॉपी लेने का कहकर निकली थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद घर लौटी। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने उससे दोबारा बातचीत की तो उसने रोते हुए बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
यह सुनकर परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में किसी अन्य नंबर से कॉल करने पर युवक ने फोन उठाया और परिजनों के घर आने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर लड़की को एक मैसेज भेजा जिसमें उसने रिश्ता खत्म करने की बात लिखी।
यह मैसेज पढ़ने के बाद नाबालिग मानसिक रूप से टूट गई और उसने घर के बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








