जबलपुर
थाना रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत न्यू डोला निवासी प्रभात रैदास पिता राजेस उर्फ राजु रैदास, उम्र 21 वर्ष, जो कि दिनांक 12 अप्रैल 2025 को घर से बिना बताए लापता हो गया था, को पुलिस ने सतर्कता और तत्परता से दस्तयाब कर लिया है।
गुमशुदगी की सूचना मिलने पर थाना रामनगर में गुम इंसान क्रमांक 12/25 पर मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की खोज अभियान के तहत प्रभात रैदास की तलाश लगातार की जा रही थी।
लगातार प्रयासों और सूचना संकलन के आधार पर दिनांक 18 अप्रैल 2025 को प्रभात रैदास को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उप निरीक्षक बी.एल. परस्ते और एएसआई अशोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






