भोपाल
मध्य प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस दौड़ रही है, राज्य शासन लगातार तबला आदेश लगातार जारी कर रहा है इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय भोपाल ने भी थोकबंद तबादला आदेश जारी किये हैं , पीएचक्यू ने 300 से ज्यादा आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने गुरुवार को विभागीय स्तर पर थोकबंद तबादले किये इसमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, कार्यवाहक उप निरीक्षक, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल हैं।
PHQ ने 343 आरक्षकों के तबादले किये
इन तबादलों के बाद पुलिस ने एक और सूची जारी की जिसमें पुलिस आरक्षकों के तबादला आदेश हैं, पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद जारी आदेश में 343 आरक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।
ट्रांसफर नीति के मुताबिक निर्धारित अवधि में कार्यमुक्त करने के आदेश
आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर किये गए आरक्षक को तबादला नीति के अनुसार निश्चित समयावधि में कार्य मुक्त किया जाये, यदि ट्रांसफर किया गया कर्मचारी निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त ना किया जाये और उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दी जाये।
तबादला नीति और प्रक्रिया
राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण नीति ( Transfer Policy ) के अनुसार, तबादला होने वाले कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यमुक्त किया जाएगा। हालांकि, अगर कोई आरक्षक निलंबित स्थिति में है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय (PHQ) को भेजी जाएगी।
क्या है इस तबादले का उद्देश्य?
इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में सुधार लाना और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती को संतुलित करना है। यह कदम प्रशासन की ओर से पुलिस कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है ताकि जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











