मुंबई
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी कॉमिक रोल में मिली है. फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जो वक्त के साथ खूब मशहूर हुए हैं.
बता दें कि संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई’ में अरशद वारसी ने सर्किट का रोल निभाया था. इस किरदार में उनका अंदाज और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इसके अलावा रोहित शेट्टी निर्देशित ‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्मों में अरशद वारसी ने माधव नाम का कैरेक्टर फैंस को अच्छा लगा था. इसके अलावा ‘जॉली एलएलबी’ में उन्हें वकील के रुप में देखा गया था. अब वह जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ का हिस्सा भी बनने जा रहे हैं.
अरशद वारसी को असुर के लिए मिली तारीफ
कॉमिक रोल के अलावा अरशद वारसी ने सीरियस रोल में भी बेहतरीन एक्टिंग किया है. वेव सीरीज ‘असुर’ में अरशद वारसी ने धनंजय राजपूत का किरदार से काफी तारीफ बटोरी थी. इस थ्रिलर सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा था. अरशद ने ‘वैसा भी होता है’, ‘सेहर’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘बंदा सिंह चौधरी’, ‘तेरे मेरे सपने’, ‘होगी प्यार की जीत’ जैसी फिल्मों में सीरियस, रोमांटिक और विलेन तक के किरदार निभाया हैं.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









