भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा है कि शिक्षा पूर्ण होने और प्लेसमेंट हो जाने के बाद सभी विद्यार्थी एक नए जीवन की ओर आगे बढ़ेंगे। वे अपनी जिम्मेदारी पूर्ण समर्पण के साथ निभाएं और आगे बढ़ें। उन्हें जीवन में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कठिनाई के समय में निराश न हों, बल्कि अपने अंदर की कमी को निखारे और आगे बढ़े। जीवन में कुछ हट के करना होगा, जिससे दुनिया आपको याद रखे।
आईईएस यूनिवर्सिटी एवं आईईएस कॉलेज ऑफ टेक्नालजी के वर्ष-2025 बैच के प्लेसमेंट में चयनित इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मैनेजमेंट, फार्मेसी, बीबीए, बीसीए एवं अन्य कोर्स के छात्रों के लिए प्लेसमेंट-डे का आयोजन आईईएस कैम्पस में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री लखन पटेल ने किया। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आईईएस यूनिवर्सिटी चान्सलर बी.एस. यादव, प्रो. (डॉ.) सुनीता सिंह उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। यूनिवर्सिटी के सीईओ देवांश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
हर साल की तरह इस बार भी आईईएस यूनिवर्सिटी के वर्ष-2025 बैच के विद्यार्थियों का अच्छा प्लेसमेंट हुआ। जून 2025 में पास-आउट विद्यार्थियों का चयन देश की टॉप कंपनी जैसे विप्रो, कॉग्निजेंट, डेलोइट, पियाजिओ, जायकी, माइन्ड ट्री जैसी कई कंपनी में हुआ है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











