माले
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुनियाभर में गुस्सा है। रूस, अमेरिका जैसे देशों की निंदा के बाद अब मालदीव ने भी प्रतिक्रिया दी है। मालीदव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि वह पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले से बहुत दुखी व स्तब्ध हैं, जिसमें निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए हैं।
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने एक्स पर पोस्ट किया, ''मालदीव सरकार सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।" इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं।
मोहम्मद मुइज्जू के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित दुनियाभर के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में ट्रंप ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की तथा इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उन्होंने (ट्रंप ने) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।" पोस्ट में कहा गया, ''भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।'' इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा था, ''कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है।"

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









