अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी द्वारा जिले में गुम महिला एवं पुरूषों की तलाश कर परिजनो को मिलवाये जाने हेतु सभी थानो में तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को तीन माह से गुमशुदा 19 वर्षीय नवयुवती को प्रयागराज उ.प्र. से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द किया है।
रिपोर्टकर्ता रमेश डोमार पिता स्व. नेहा डोमार उम्र करीब 48 साल निवासी वार्ड न. 02 पटौराटोला अनूपपुर के द्वारा दिनांक 22.01.25 को थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये चली गई है, जो उक्त रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 05/25 दर्ज किया जाकर पुलिस द्वारा तलाश एवं जांच की गई। टी. आई.कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी के द्वारा शुक्रवार को प्रयागराज उ.प्र. से उक्त नवयुवती को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









