सिंगरौली
नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र अंतर्गत में एनसीएल जयंत एवं दुद्धि चूआ विस्तार परियोजना हेतु ग्राम पजरेह झींगुरदा, मेढ़उली का अधिग्रहण भारत सरकार द्वारा किया जा चुका है उक्त भूमि पर स्थित निगम के परसंपत्तियां के सर्वेक्षण हेतु नगर निगम आयुक्त श्री डीके शर्मा के द्वारा दल गठित कर संपत्तियों का सर्वेक्षण करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
निगमयुक्त के द्वारा वार्ड क्रमांक 3, 4 तथा 8 में स्थित पर संपत्तियां की सर्वेक्षण हेतु सहायक यंत्री अभय राज सिंह दिनेश सोलंकी राजस्व निरीक्षक रण बहादुर सिंह वार्ड प्रभारी कल्लू सिंह तथा प्रदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं वार्ड क्रमांक क्रमांक 5 एवं 7 में स्थित निगम की परसंपत्तियों के सर्वेक्षण हेतु सहायक यंत्री आलोक टीरु उपयंत्री विपिन तिवारी, दीपक कंवर वार्ड प्रभारी फुलेश्वर सिंह रामदास पांडे एवं के . के ठाकुर को नियुक्त किया गया है। नगर निगम आयुक्त के द्वारा वार्ड 9 एवं 10 के लिए सहायक यंत्री डीके सिंह, उप यंत्री अनुज सिंह, विष्णु पाल सिंह वार्ड प्रभारी जगजीवन सिंह तथा सेत राम को पर संपत्तियों की सर्वेक्षण हेतु जिम्मेदारी सौंप गई है। निगम इतने निगम के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 7 ,8 ,9 तथा 10 में स्थित संपत्तियों के सर्वेक्षण हेतु सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी उपयंत्री विशाल खत्री विद्युत कर शंभू लाल पनिका का संत राम का तथा विनोद पांडे को सर्वेक्षण हेतु निर्देशित किया गया है
निगम युक्त श्री शर्मा के द्वारा उपरोक्त दल में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है की अधिग्रहित भूमि पर स्थित निगम की पीसीसी सड़क सड़क नाली पार्क हैंड पंप जल प्रदाय लाइन सामुदायिक भवन ओवरहेड tank जिसका निर्माण कार्य निगम द्वारा कराया गया है उनका सर्वेक्षण कर एक सप्ताह के अंदर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











