अलवर
राजस्थान के अलवर के बहरोड़ में एक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रिय मंत्री भूपेंद्र यादव अचानक उखड़ गए। उन्हें जनता के बीच महिला का टोकना पसंद नहीं आया और वह मंच छोड़कर ही चले गए। ग्रामीण महिला अपने पानी की समस्या केंद्रीय मंत्री को सुना रही थी,लेकिन भूपेंद्र यादव को यह नगावर गुजरा और उन्होंने मंच ही छोड़ दिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर के बहरोड़ में सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी ग्रामीण महिला ने पानी की समस्या को लेकर मंत्री को टोका। केंद्रीय मंत्री को यह महिला का टोकना नागवार गुजरा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा में धैर्य रखने वाला आदमी हूं,मुझे बेइज्जती पसंद नही है। जिसके बाद कार्यक्रम को बीच में छोड़ कर चले गए। इस बीच सेकड़ों ग्रामीण अचंभे में पड़ गए और संवाद कार्यक्रम में कोई जन सुनवाई ही नही हो पाई।
इससे पहले जाति जनगणना के बहाने कांग्रेस पर बरसते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि जातीय जनगणना प्रधानमंत्री जी के द्वारा उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। इस ऐतिहासिक कदम का तात्पर्य है समाज मे जो एक अलग अलग तरह की सामाजिक संरचना है। जनगणना कार्य केवल जाति की बात नही है। इसमें जेंडर भी है एजुकेशन भी है बाकी सामाजिक मानक भी है और ये सामाजिक मानक सामाजिक इस्तिति के आधार पर सरकार पॉलिसी बनाने में माहिर है। मैं ये कहना चाहता हूं जो काम कांग्रेस ने किया ही नहीं उसका श्रेय वो क्यों मांग रहे हैं। मुझे इसी बात का आश्चर्य है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र