राजनांदगांव
जिला पुलिस में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा 24 से 26 अप्रैल तक खुर्सीपार भिलाई में आयोजित की गई थी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
राजनांदगांव पुलिस विभाग से सहायक सेनानी राकेश सिंह और अंजू सिंह द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंजू सिंह ने सीनियर और मास्टर दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीते। वे पिछले 10 वर्षों से इस खेल से जुड़ी हैं। पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ खुद अभ्यास करती हैं और जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देती हैं।उनके प्रशिक्षण में तैयार खिलाड़ियों में सरिता मंडावी ने 63 किलो वर्ग में सिल्वर, रागिनी साहू ने 76 किलो वर्ग में सिल्वर, जितेश साहू ने 66 किलो वर्ग में गोल्ड, देवांश ने 93 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। आदित्य साहू ने 74 किलो वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने सभी खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर बॉडी टेक जिम के संचालक अमित अजमानी और रुचिका अजमानी भी मौजूद रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र