रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 10 वीं-12 वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए. इसमें 10 वीं कांकेर की इशिका बाला ने टॉप किया. लेकिन नतीजे जारी होने के बाद जो जानकरी आई उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. 10 वीं में टॉप करने वाली इस बेटी को ब्लड कैंसर हैं और वे इससे जंग लड़ रही है.
जानकारी के मुताबिक शा.उ.मा.वि. गोण्डाहुर, विकासखंड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर से कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुमारी इशिका बाला 99.16% अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य में मेरिट लिस्ट में प्रथम रैंक हासिल की. कुमारी इशिका पिता शंकर बाला और इति बाला की सुपुत्री है, श्री शंकर वाला पेशे से किसान है.
कुमारी इशिका पिछले 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है और इस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा दिला नहीं पाई थी इस कारण बहुत मायूस थी पर बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में एक साथ दो-दो मैदान पर जंग लड़ी और रिजल्ट के मैदान में तो जंग जीत गई पूरे प्रदेश में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर आई पर कैंसर से जंग अभी भी जारी है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




