नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स से है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में हो रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जहां एक तरफ अजिंक्य रहाणे के रणबांकुरे प्लेऑफ की बची-खुची उम्मीदों के लिए खेलेंगे। वहीं, धोनी ब्रिगेड का ध्यान आत्मसम्मान बचाने पर होगा। यह धोनी का ईडन गार्डंस में अंतिम मुकाबला भी हो सकता है। धोनी का जलवा अभी पहले की तरह बरकरार है। केवल उनकी उपस्थिति से ही नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान पीले रंग में रंग सकता है।
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
आयुष म्हात्रे, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इंपैक्ट सब: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटि, रामकृष्णा घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हूडा।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इंपैक्ट सब: हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मारकंडे।
केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम ने एक बदलाव किया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




