बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन उसे एंबुलेंस नहीं मिली. ऐसे में घायल को ठेले से अस्पताल पहुंचाया गया. यह कहना उचित होगा कि यह घटना स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती है.
यह घटना मुलताई थाना क्षेत्र के जय स्तंभ चौक की है. रविवार को तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया. वहीं इस दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 पर हादसे की जानकारी दी. लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची. इधर, बुजुर्ग की बिगड़ती हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मजबूरन ठेले से घायल को अस्पताल ले गए. जहां उसका इलाज जारी है.
इस घटना के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं. वैसे सवाल उठना लिजमी है, क्योंकि इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मुलताई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. ताकि फरार ड्राइवर को पकड़ा जा सके.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











