बलिया
मेरठ में 3 मार्च की रात को पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के सिर और दोनों हाथ हथेलियों से काटकर अलग कर दिए थे। अपने गुनाह को छिपाने की नाकाम कोशिश के तहत उन्होंने सौरभ के शव को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट के घोल को डालकर जमा दिया था। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब 18 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर नीले ड्रम को बरामद कर लिया। अब बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया है।
यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी। यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। रिटायर्ड फौजी का बाकी बचा धड़ एक कुएं से मिला। पिछले कुछ दिन से पुलिस को शव के ये टुकड़े मिल रहे थे। हत्या की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था लेकिन आखिरकार मृतक की बेटी ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद अनिल यादव नाम के आरोपी (कथित प्रेमी) और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









