नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी को आईपीएल 2025 के 58वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। ये मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले रजत पाटीदार के पंटर थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। भले ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, लेकिन बेंगलुरू की टीम का अपने मैदान पर कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। यहां तक कि पिछले पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच में ही आरसीबी की टीम को जीत मिल सकी है। ऐसे में जान लीजिए कि हेड टू हेड रिकॉर्ड दोनों का क्या है।
IPL के इतिहास में आरसीबी और केकेआर की टक्कर अब तक 35 बार हुई है। दोनों के बीच कोई मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है, जबकि 35 में से आरसीबी ने सिर्फ 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि 20 मैचों में जीत कोलकाता की टीम को मिली है। इतना ही नहीं, बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर का रिकॉर्ड आरसीबी के खिलाफ लाजवाब है। केकेआर ने बेंगलुरू में 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 8 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है। आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर सिर्फ 4 मैच केकेआर के खिलाफ जीत पाई है।
इसके अलावा आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 2023 से अब तक खेले गए पांच मुकाबलों की बात करें तो यहां भी केकेआर का पलड़ा भारी है। केकेआर ने पिछले पांच मैचों में से आरसीबी के खिलाफ चार मैचों में जीत दर्ज की है। इनमें से एक ही मैच आरसीबी ने जीता है, जो कि इसी सीजन का पहला मुकाबला था। जीत की लय तो आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ पकड़ ली है, लेकिन बेंगलुरू इस सीजन भी आरसीबी को उतना रास नहीं आया है। बेंगलुरू में आरसीबी ने आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में हार मिली है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











