अलीगढ़
यूपी के अलीगढ़ में बिल्हौर से हरियाणा के पानीपत जा रही एक प्राइवेट वोल्वो बस मंगलवार को सासनी गेट क्षेत्र में मथुरा हाईवे बाईपास पर अचानक आग का गोला बन गई. बस में उस समय लगभग 60 यात्री सवार थे.
जानकारी के अनुसार, बस चालक ने इंजन में खराबी आने के बावजूद बस को चलाना जारी रखा, जिससे बस में भीषण आग लग गई. आग लगते ही चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए और सुरक्षित हैं.
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही आग का कारण मानी जा रही है. एआरटीओ प्रवर्तन ने भी मौके का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की है.
एआरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह ने बस की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच की. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच यात्रियों के बयान लेकर की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




