नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ की टीम कई बदलाव के साथ उतरी है, जबकि गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात की टीम सबसे ज्यादा मैच (9) जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरेगी। वहीं क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ लीग सत्र का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने पिछले छह मैचों में पांच जीत दर्ज करते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अवेश खान, विलियम ओ'रूर्के
गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




