kailash vijayvargiya said if bjp announces third candidate efforts will be made to ensure victory mp rajya sabha elections, MP RajyaSabha Election 2026
MP RajyaSabha Election 2026: मध्य प्रदेश से बीजेपी ने राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार (05 जून) को कहा कि अगर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस चुनाव के लिए राज्य से तीसरे उम्मीदवार की घोषणा करती है, तो उसे भी जिताने की कोशिश की जाएगी. विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भाजपा राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से तीसरा उम्मीदवार भी मैदान में उतार सकती है?
MP RajyaSabha Election 2026 प्रदेश से राज्यसभा की कुल तीन सीट खाली हो रही हैं. भाजपा ने राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की खाली हो रही इस सीट से लंबे समय बाद किसी महिला चेहरे को प्रत्याशी बनाया है.
‘तीसरा उम्मीदवार घोषित होने पर उसे भी जिताने की कोशिश करेंगे’
कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दोनों उम्मीदवार बहुत अच्छे हैं और उनके चयन के लिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि हमारे दोनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीतेंगे. अगर हमारी पार्टी कोई तीसरा उम्मीदवार घोषित कर दे, तो हम उसे भी जिताने की कोशिश करेंगे.’’
एमपी में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए कब है वोटिंग?
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीधा जवाब दिए बगैर कहा कि अभी केवल दो सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा. इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








