From Narmada to National Parks, the Story of Madhya Pradesh Every Indian Should Know
Madhya Pradesh Every Indian भारत (India) का एक राज्य है जो 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आया. राज्य नर्मदा नदी (Narmada River) के किनारे बसा हुआ है, जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला (Satpura Ranges) के बीच पूर्व और पश्चिम में बहती है. ये पर्वतमाला और नर्मदा भारत के उत्तर और दक्षिण के बीच की पारंपरिक सीमाएं बनाती हैं. मध्य प्रदेश का उच्चतम बिंदु धूपगढ़ है. मध्य प्रदेश की सीमा पश्चिम में गुजरात (Gujarat) से, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान (Rajasthan) से, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से, पूर्व में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से और दक्षिण में महाराष्ट्र (Maharashtra) से साझा करती है.
Madhya Pradesh Every Indian वर्तमान में, राज्य में जिलों की संख्या 52 है (52 Districts). इन जिलों को दस प्रशासनिक प्रभागों में बांटा गया है. वर्ष 2000 में, इस राज्य को दो राज्यो में विभाजित कर दिया गया (MP divided into two parts)- एक मध्य प्रदेश (MP) और दूसरा छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh). इस राज्य का क्षेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है (Area of MP). 2011 जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 7.27 लाख है (MP Population). इस राज्य में 230 विधान सभा सीट हैं (MP Vidhan Sabha Seats).
मध्य प्रदेश, भारत में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है, जिसका सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹9.17 ट्रिलियन है. मानव विकास सूचकांक में मध्य प्रदेश भारतीय राज्यों में 23वें स्थान पर है. भारत में खनिज संसाधनों से समृद्ध मध्य प्रदेश में हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है. इसका 30% से अधिक क्षेत्र वन आच्छादित है. 2010-11 में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों में मध्य प्रदेश शीर्ष पर रहा है (Ecomomy Madhya Pradesh).
मध्य प्रदेश दस राष्ट्रीय उद्यानों का गढ़ है- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, संजय राष्ट्रीय उद्यान, माधव राष्ट्रीय उद्यान, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, मंडला संयंत्र जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, पेंच राष्ट्रीय उद्यान और डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान और धार उद्यान (National Parks in MP).
अमरकंटक (Amarkantak), बाग गुफाएं (Bagh Caves), बालाघाट, बोरी प्राकृतिक रिजर्व, केन घड़ियाल (Ken Gharial), घाटीगांव, कुनो पालपुर, नरवर, चंबल, कुकदेश्वर, चिडी खो, नोरा देही, पचमढ़ी, पानपठा, शिकारगंज, पातालकोट, सहित कई प्रकृति भंडार भी यहां मौजूद हैं (Nature Reserves MP).

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र







