सारणी में 25 अगस्त को होगा ‘एक कुर्सी पुरुष के नाम’ अभियान।

‘One chair in the name of a man’ campaign will be held in Sarni on 25th August.

हरिप्रसाद गोहे 

आमला। एसआईएफ बैतूल द्वारा ‘एक कुर्सी पुरुष के नाम’ अभियान का दूसरा आयोजन 25 अगस्त को सारणी में किया जाएगा। इससे पहले यह आयोजन आमला में हो चुका है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुरुषों की सुरक्षा, अधिकार, न्याय एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने बताया कि पारिवारिक विवाद, झूठे केस और मानसिक तनाव से जूझ रहे पुरुषों व उनके परिवारों को सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे जय स्तंभ चौक, सारणी में होगा। जानकारी के लिए डॉ.संदीप गोहे 9424407874, चंद्रप्रकाश झारे 9406936760 व मेंस हेल्पलाइन 8882498498 पर संपर्क कर सकते हैं।

Loading spinner
Advertisement