Chhatarpur: Kotwali police arrested the accused with a country-made pistol near the grain market during night patrolling.
छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान गल्ला मंडी के पास अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान मुक्ति धाम के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर रोक कर तलाशी ली गई, 12 बोर का देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार जप्त कर आरोपी राजू कुशवाहा पिता लल्लूराम कुशवाहा, निवासी सागर रोड, छतरपुर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता, आरक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।