आनंद नगर के पटाखा व्यापारियों को मिली राहत, मंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों से की बात 

Anand Nagar firecracker traders get relief, Minister Krishna Gaur speaks with officials 

भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों के चलते जगह-जगह सड़क पर एनएचआई के अधिकारियों ने बैरिकेडिंग कर रखी है, जिस कारण दीपावली पर पटाखा व्यापारियों को अपना व्यापार खतरे में दिखाई दे रहा था। इसके चलते बुधवार को आनंद नगर व्यापारी पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोहर चौकसे के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति के साथ प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री कृष्णा गौर के निवास पर पहुंच कर अपनी व्यथा सुनाई। मंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द समस्या का निराकरण होगा। इससे पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है और उनमें खुशी का माहौल है। 

मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को पटाखा व्यापारियों की रोजी-रोटी का ध्यान रखते हुए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि त्योहार पर पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए व्यवस्था की जाए। इसके बाद विकास जारी रखें। गोविंदपुरा एसडीएम आशुतोष शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

Loading spinner
Advertisement