Kamal Nath attacks the government over the death of TI Dilip Puri in Khategaon, saying the mafia is running the government in the state.
भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए इसे माफिया गतिविधियों से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा।
कमलनाथ ने दिवंगत टीआई दिलीप पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि खातेगांव में शराब माफियाओं द्वारा टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने की घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हत्या की खुली घोषणा है।
देवास के खातेगांव में शराब माफियाओं द्वारा टीआई श्री दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हत्या की खुली घोषणा है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 2, 2026
मैं उनकी मृत्यु पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं ।
प्रदेश की पहचान शराब माफिया, ड्रग्स… pic.twitter.com/9FgXR6JbpR
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की पहचान शराब, ड्रग्स, खनन, भू-माफिया और रेत माफिया से हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अब माफिया सरकार चला रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है।
कमलनाथ के इस बयान के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था और माफिया गतिविधियों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।